Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
( page - 041 )
इसी प्रकार जब सन् 1919 ईस्वी में इस पद्धति का प्रयोग "ऑस्ट्रेलिया " की "सीनेट" के चुनाव में किया गया तो उसका परिणाम नीचे लिखे अनुसार आया : _
वोट्स सीट्स
नेशनलिस्ट 860158 17
मजदुर और साम्यवादी 819886 1
किसान और स्वतंत्र 173246 0
पाठक देखेंगे कि मजदूर और साम्यवादी दल को प्रायः नेशनलिस्ट दल के बराबर ही मत मिले | फिर भी मजदूर और साम्यवादियों को एक ही स्थान मिला और नेशनलिस्टों को 17 मिल गए | कारण स्पष्ट है | नेशनलिस्टों में सब बड़े-बड़े लोग थे | उनके मतदाताओं ने अपने दूसरे, तीसरे, चौथे आदि वोट भी उसी दल के लोगों को दिये | परंतु गरीब वर्गों में से बहुतों ने बड़ों को भी खुश रखने को अपने पहले वोट बांट दिये | फलतः मजदूरों के पक्ष में मत तो काफी आ गए परंतु असंगठित और गौण संख्या के होने से बेकार हो गए |
इन परिणामों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पद्धतियां कितनी दुषित और त्रुटिपूर्ण है | फिर अगर मतदाताओं और उम्मीदवारों की योग्यता के बंधन विशेष स्वार्थ दृष्टि से रखें गए हो, तब तो कहना ही क्या ? उस अवस्था में तो यह पद्धतियां प्रसाद के स्थान पर श्राप बन जाती है
( page - 042 )
THE CUMULATIVE VOTE
( दि क्युम्युलेटिव वोट वा संचित मत )
इस पद्धति का ध्येय अल्पमत को संरक्षण वा व्यवस्थापिकाओं में अपनी प्रधानता कर लेने का अवसर देना है | हमारे देश में भी बंबई में इसका प्रयोग किया जा रहा है |
यह केवल उन्ही चुनाव क्षेत्र में उपयोग में लाया जा सकता है जहां सम्मिलित निर्वाचन प्रथा हो और साथ ही जहां एक ही क्षेत्र से कहीं सदस्य चुने जाते हो |
उदाहरण के लिए मान लीजिए कि बंबई से पांच सदस्य असेंबली के लिए चुने जाते हैं | ऐसी दशा में हरेक मतदाता को पांच वोट देने का अधिकार होगा | साथ ही इन वोटो को इकट्ठे या अलग-अलग देने का भी उसे अधिकार होगा | अर्थात वह चाहे तो पांचो में से प्रत्येक को एक-एक दे दे , चाहे एक ही को पांचो दे दे और चाहे किसी को एक और किसी को दो |
परंतु इस पद्धति का यदि वास्तविक जनता को लाभ मिल सकता है, तो तभी मिल सकता है जब कि चुनाव जातियों और धर्म के आधार पर न होकर , पेशो (धंधों) के आधार पर हो | क्योंकि आज जहां-जहां जाति या धर्म के आधार पर मतदान वा चुनाव होता है, वहां इसका फल उल्टा ही देखा जाता है |
उदाहरण के लिए किसान और मजदूर अशिक्षित है और इसीलिए भिन्न-भिन्न उम्मीदवारों की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर वह अपने वोट उनमें बांट देते हैं l परंतु पारसी क्रिश्चियन एंग्लो इंडियन आदि शिक्षित वर्ग स्थिति को समझ कर अपने सब संचित वोट किसी एक को, या अपने-अपने एक-एक उम्मीदवार को दे देते हैं l वैसे दशा में स्वभावत बहुमत होते हुए भी किसान मजदूर हार जाएंगे और यह अल्पमत वाले समूह जीत जाएंगे l
धन के प्रलोभन, अनुचित प्रभाव आदि भी इस पद्धति पर असर कर ही सकते हैं | कसकर भारत जैसे देश में, जहां साधारण जनता का सबसे बड़ा भाग अज्ञान गर्त में पड़ा है और उसका विरोधी भाग बहुत आगे बढ़ा हुआ है , अतः यह पद्धति औरों से अच्छी होते हुए भी अधिक लाभदायक नहीं हो सकती |
साथ ही इसके लिए चुनाव क्षेत्र भी काफी बड़े-बड़े होने चाहिये | क्योंकि छोटे क्षेत्र में यह दुष्रयत्नो को प्रोत्साहन दे सकती हैं | प्रत्येक आदमी के कई वोट्स होने और थोड़े ही मतदाता होने से किसी संपन्न व्यक्ति में उन्हें खरीद लेने का लालच पैदा हो सकता है |
इस में कुछ और भी दोष है | उदाहरण के लिए विचारशील छोटे समूहो को अपनी सफलता के लिए इसमें यथासाध्य कम उम्मीदवार खड़े करने या होने देने का प्रयत्न करना पड़ता है ,ताकि उनके मत बंटे नहीं, दूसरी और प्रतिद्वंद्वी किसी न किसी को खड़ा कर देने का प्रयत्न करते हैं | पारस्परिक प्रतिस्पर्धा और दलबंदी को भी इससे काफी प्रोत्साहन मिलता है | साथ ही कई बार किसी अधिक लोकप्रिय व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक मत मिल जाते हैं और इसी कारण कई दूसरे अच्छे उम्मीदवार भी सफलता प्राप्त करते-करते रह जाते हैं | इस प्रकार एक और बहुत से मत व्यर्थ जाते हैं और दूसरी और देश कुछ सच्चे सेवकों की सेवा से वंचित रह जाता है l
( page - 041 )
कई बार तो प्रतिस्पर्धा अधिक बढ़ जाने पर किसी भी दल का प्राधान्य नहीं हो पाता और उसका लाभ सरकार उठा लेती है |
फिर सबसे बड़ा दोष यह है कि यह प्रथा धनवानो को अपने दल संगठित करने और भिन्न-भिन्न प्रलोभनो द्वारा लोगों को गिराने की ओर सबसे अधिक प्रवृत करती है | वह नेशनलिस्ट, लिबरल ,स्वराजिस्ट आदि भिन्न-भिन्न नामो के नीचे अस्पष्ट ध्येय वाले बड़े-बड़े दल संगठित करते हैं और उनके बल पर स्थानीय लोगों के मत का प्रतिनिधित्व नहीं होने देते | नतीजा यह होता है कि प्रत्येक दल को अपना संगठन ऐसा ही करने की धुन सवार हो जाती है और फिर वे साधारण जनता को उल्लू बनाने के लिए नित्य नए नुस्शो का आविष्कार करते रहते हैं l
THE LIMITED VOTE SYSTEM