> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-05-04

Pawan Jury BhilwaraRj

ये आदमी मंत्री है। भारत में जूरी कोर्ट होता तो जूरी अगले ही दिन इसे 10 मिनिट की सुनवाई के बाद 3 महीने के लिए जेल में डाल देती। मतलब जूरी को कुछ पूछने सुनने गवाही की ज़रूरत ही नहीं है। जूरी को इससे सिर्फ़ इतना ही पूछना है कि वीडियो में जो आदमी झापड़ मार रहा है वो आदमी आप ख़ुद है या ये वीडियो Forged है। और यदि जाँच मैं यह वीडियो सही पाया गया तो हम सजा बढ़ाकर 6 माह कर देंगे। और इतना सुनने के साथ ही यह आदमी अपनी गलती क़बूल करके 3 माह के लिए जेल चला जाता।
.
और यदि वहाँ का पुलिस प्रमुख वोट वापसी पासबुक के दायरे में होता तो इसे पुलिस इसे अगले 30 मिनिट में अरेस्ट भी कर चुकी होती। और यदि यदि यह आदमी कहता की मैं मंत्री हूँ तो दो झापड़ थानेदार इसके वही पे लगाता पब्लिक के सामने। और मंत्री जी को टांगा टोली करके उठाकर ले जाते।
.
#JuryCourt