> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-03-02

Pawan Jury BhilwaraRj

वोट वापसी पासबुक के दायरे में आने के बाद यदि मुख्यमंत्री या कोई मंत्री जन विरोधी फ़ैसला करेगा तो कई विधायक सार्वजनिक रूप से उसका विरोध करने उतर आयेंगे !!
.
वे ऐसा क्यों करेंगे ?
.
प्रस्तावित वोट वापसी मुख्यमंत्री क़ानून की धारा (4) कहती है कि - कोई भी विधायक यदि मुख्यमंत्री या मंत्री बनना चाहता है तो वह ज़िला कलेक्टर कार्यालय में 10,000 Rs शुल्क के साथ अपनी उम्मीदवारी का नामांकन दाखिल कर सकेगा।
.
तथा धारा (5) कहती है कि, नागरिक अपनी वोट वापसी पासबुक का इस्तेमाल करके मुख्यमंत्री या मंत्री पद के किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में हाँ दर्ज करवा सकेंगे।
.
एवं धारा (6) के अनुसार - यदि किसी प्रत्याशी को मौजूदा मुख्यमंत्री से अधिक स्वीकृतियाँ मिल जाती है तो विधायक सबसे अधिक स्वीकृति पाने वाले विधायक को मुख्यमंत्री / मंत्री नियुक्त कर देंगे।
.
मौजूदा व्यवस्था में किसी विधायक को मुख्यमंत्री या मंत्री बनाने में नागरिकों की शून्य (Zero) भूमिका होने के कारण चुनाव जीतने के बाद विधायक जनता की तरफ़ झांकते भी नहीं है।
.
कौन विधायक केबिनेट मंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा इसका फ़ैसला पेड मीडिया करता है। जिस विधायक को मीडिया में कवरेज मिलता है उसकी हाईट बढ़ती जाती है, और उसके मंत्री / मुख्यमंत्री बनने की संभावना बढ़ जाती है।
.
अत: मंत्री / मुख्यमंत्री बनने की मंशा रखने वाले विधायक इस आदर्श को सामने रखकर काम करते है कि वे पेड मीडिया के प्रायोजको की गुड बुक में आ सके। और जनता के पास तो ऐसी कोई बुक नही है !!
.
चूँकि मौजूदा व्यवस्था में विधायक मुख्यमंत्री एवं मंत्री बनने और बने रहने के लिए पेड मीडिया पर निर्भर करते है अत: ये हमारे प्रतिनिधि कभी भी जन विरोधी फ़ैसलों के ख़िलाफ़ हमारा प्रतिनिधित्व करने का लोड नहीं लेते।
.
वोट वापसी पासबुक आने के बाद यह स्थिति पलट जाएगी।
.
यदि स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री वोट वापसी पासबुक के दायरे में होता तो मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाले विधायको द्वारा बाध्यकारी लॉक डाउन एवं बाध्यकारी टीकाकरण का विरोध करने की संभावना बढ़ जाती।
.
इस समय हम स्वस्थ लोगो को कटे हुए पेड़ की तरह गिरते देख रहे है। यह क़ानून हमें ऐसे दृश्य देखने से बचा सकता था।
.
दूसरे शब्दों में यह क़ानून प्रत्येक दृष्टिकोण से पेड मीडिया एवं उनके कठपुतली मंत्रियों की शक्ति में कटौती करके नागरिकों एवं कार्यकर्ताओ की शक्ति में इजाफ़ा करता है।
.
#VoteVapsiPassbook
#VvpCM
.
————-