Pawan Jury BhilwaraRj
यदि भारत के स्वतंत्र कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ऐसा नेटवर्क बना लें कि ज़रूरत पड़ने पर वे सभी आपस में संप्रेषण स्थापित कर सके तो पेड मीडिया के प्रायोजक भ्रम फैलाने की क्षमता नियंत्रण खो देंगे।
.
स्वतंत्र कार्यकर्ताओ से यहाँ आशय उन कार्यकर्ताओ से है जो पेड मीडिया की चपेट से बाहर है, और अपने अपने तरीक़े से छोटे छोटे समूहों में सोशल मीडिया पर गतिविधियाँ वगेरह करते है, और आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान करते है।
.
ज़्यादातर मामलों में स्वतंत्र कार्यकर्ता अनपेड एक्टिविस्ट है, और अपनी सामाजिक राजनैतिक सक्रियता के एवज़ में कोई भुगतान प्राप्त नहीं करते।
.
फ़ेसबुक पर मौजूद ये 4-5 लाख कार्यकर्ता जो कि सैंकड़ों छोटे छोटे समूहों 1a, 1b, 1c …. 1n आदि से संबद्ध है। कई समूहों में विभाजित इस एक्टिविस्ट सर्किट में प्रवेश करने और बने रहने के लिए — ताकि ज़रूरत होने पर अन्य समूहों के स्वतंत्र कार्यकर्ताओ के साथ आप संपर्क बना सके— अपने फ़ेसबुक नाम के साथ अपने जिले का नाम एवं राज्य का RTO कोड जोड़े।
.
उदाहरण के लिए मैं भीलवाड़ा जिले से हूँ जो की राजस्थान राज्य में है। अत: मैंने अपने फ़ेसबुक नाम के साथ BhilwaraRj जोड़ा है। इसी तरह आप भी अपने जिले का नाम एवं राज्य का कोड जोड़े।
.
(*) अपडेट - पूर्व में विधानसभा का नाम जोड़ने का प्रावधान रखा गया था, जिसे अब ज़िले से बदल दिया गया है। अत: अब से अपने ज़िले का नाम जोड़े विधानसभा का नही।
.
————