> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-01-28

Pawan Jury BhilwaraRj

यदि कार्यकर्ताओ ने अपने नाम के पीछे अपनी विधानसभा का नाम एवं स्टेट कोड जोड़ कर रखा होता तो सिर्फ़ 24 घंटे में पूरे देश के सामने यह बात साफ़ तौर पर स्थापित की जा सकती थी, कि ग़लीज़ फ़िल्म पठान फ्लॉप हो चुकी है, और पेड मीडिया इसे कवर अप करने के लिए फ़र्ज़ी आँकड़े दिखा रहा है !!!
.
कैसे ?
.
सभी कार्यकर्ता अपने मोबाईल से ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया का इस्तेमाल करके थियेटर की ऑक्यूपेंसी का स्क्रीन शॉट अपनी फ़ेसबुक वॉल पर पोस्ट कर सकते थे, और इसे पिन पोस्ट बनाकर अपडेट कर सकते है।
.
और इसके बाद कोई भी व्यक्ति इसे चेक कर सकता है कि किस शहर में फ़िल्म कितना बिज़नेस कर रही है। और इस डेटा को विधिवत रूप से देखने के लिए यूज़र को सर्च ऑप्शन में जाकर सिर्फ़ शहर और स्टेट कोड डालना होगा।
.
उदाहरण के लिए, यदि दिल्ली में बैठा कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि भीलवाड़ा में पठान की कितनी सीट ख़ाली या भरी है, तो उसे सर्च में जाकर सिर्फ़ BhilwaraRj टाइप करना है, और एफबी का सर्च ऑप्शन उसे टॉप पर मेरी एवं मेरे जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओ की प्रोफाइल दिखा देगा।
.
और ऐसा तब भी होगा जब मैं या मेरे जैसे अन्य कार्यकर्ता सर्च करने वाले की मित्र सूची में नहीं है। और अब वह मेरी प्रोफाइल पर रखे गये पिन पोस्ट में थियेटर की ऑक्यूपेंसी का स्क्रीन शॉट देख सकता है। और इस तरह वह राजस्थान के अन्य शहरों का नाम जैसे AjmerRj , TonkRj, JodhpurRj डालकर राजस्थान के अन्य थियेटर के हालात भी देख सकता है।
.
और ये डेटा देखने के लिए सिर्फ़ इतना काफ़ी है कि किसी शहर में सिर्फ़ एक भी ऐसा व्यक्ति मौजूद हो जिसने अपने नाम में विधानसभा और स्टेट कोड जोड़ा हो।
.
यदि अमुक व्यक्ति ने अपनी पिन पोस्ट में अपने थियेटर का स्क्रीन शॉट नहीं रखा है तब भी हम उसे कह सकते है कि - क्या आप अपने थियेटर की ऑक्यूपेंसी का स्क्रीन शॉट एफबी पर रख सकते है। और वह ऐसा कर देगा। क्योंकि, उसने अपने नाम में विधानसभा का नाम जोड़ा हुआ है, और यह इसका संकेत है कि वह राजनीतिक सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए फ़ेसबुक पर है।
.
तो फ़िलहाल यदि मुझे यह जानना है कि कानपुर में पठान कैसा बिज़नेस कर रही है तो मेरे पास कोई तरीक़ा नहीं है। क्योंकि जब मैं सर्व में KanpurUp टाइप कर रहा हूँ तो मुझे कोई प्रोफाइल नज़र नहीं आ रही। जबकि कानपुर में सैंकड़ों ऐसे कार्यकर्ता है जो पठान का बॉयकॉट कर रहे है। किंतु उन्होंने अपनी विधानसभा एवं स्टेट कोड का नाम अपने फ़ेसबुक नाम में नही जोड़ा है, अत: मैं उनसे संपर्क नहीं बना सकता !!!
.
मेरे शहर भीलवाड़ा के थियेटर का कल एवं आज के स्क्रीन शॉट इस पोस्ट के साथ सलग्न है। और जो भी भी व्यक्ति यह स्क्रीन शॉट मेरी वाल पर देखेगा उसे यह पूछने की ज़रूरत नही है कि यह कहाँ का थियेटर है, क्योंकि मेरे नाम में ही यह लिखा है कि मैं राजस्थान के भीलवाड़ा से हूँ।
.
————