> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-01-11

Pawan Jury BhilwaraRj

RRP द्वारा प्रस्तावित Vvp Cm क़ानून की धारा (4) कहती है कि -
.
30 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक यदि मुख्यमंत्री बनना चाहता है तो वह कलेक्टर के सामने स्वयं या किसी वकील के माध्यम से ऐफिडेविट प्रस्तुत कर सकता है। जिला कलेक्टर विधायक के चुनाव में जमा की जाने वाली राशि के बराबर शुल्क‍ लेकर अर्हित पद के लिए उसका आवेदन स्वीकार कर लेगा, और एफिडेविट को स्कैन करके मुख्यमंत्री की वेबसाईट पर रखेगा।
.
और धारा (5) कहती है -
.
कोई भी नागरिक किसी भी दिन अपनी वोट वापसी पासबुक या मतदाता पहचान पत्र के साथ पटवारी कार्यालय में जाकर किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में हाँ दर्ज करवा सकेगा। पटवारी अपने कम्प्यूटर / रजिस्टर एवं वोट वापसी पासबुक में मतदाता की हाँ / ना को दर्ज करके रसीद देगा।
.
इससे क्या बदलाव आएगा ?
.
मौजूदा स्थिति में यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनना चाहता है तो उसे पहले विधायक का चुनाव जीतना होता है, फिर उसे विधायक ख़रीदने पड़ते है, और फिर आलाकमान से हरी झंडी लेनी पड़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में राज्य के मतदाताओं की कोई भूमिका नहीं होती।
.
उदाहरण के लिए इस क़ानून के आने के बाद JSM के संयोजक हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। और हरियाणा के मतदाता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी स्वीकृति दे सकेंगे।
.
और यदि JSM संयोजक की स्वीकृतियाँ मौजूदा Cm से अधिक हो जाती है, तो वे विधायक उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर सकते है। और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें अगले 6 माह में विधायक का चुनाव जीतना होगा।
.
इस तरह Vvp Cm का क़ानून आने के बाद मतदाता अपने राज्यों के उन मुख्यमंत्रीयों को बदल सकेंगे जो विदेशियों के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे है।
.
इस तरह किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने के लिए न तो पहले विधायक का चुनाव जीतना पड़ेगा, न उसे विधायक ख़रीदने पड़ेंगे, न आला कमान को खुश करना पड़ेगा, न ही उसे पेड मीडिया की चिरौरी करनी पड़ेगी। उसे सिर्फ़ नागरिकों का समर्थन हासिल करना होगा।
.
इस तरह वोट वापसी मुख्यमंत्री का क़ानून मुख्यमंत्री को विदेशियों एवं पेड मीडिया के चंगुल से आज़ाद करके उन्हें नागरिकों के नियंत्रण में लाता है।
.
JSM के कार्यकर्ता कृपया बताएँ कि जनता की शक्ति बढ़ाने वाले और विदेशियों की शक्ति कम करने वाले ऐसे वोट वापसी मुख्यमंत्री क़ानून का वे समर्थन क्यों नही कर रहे है ?

और वे मौजूदा व्यवस्था को ही क्यों बनाए रखना चाहते है ?
.
#VoteVapsiCM , #VvpCM
.
————