> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-12-28

Pawan Jury BhilwaraRj

फ़ेसबुक पर उपस्थित सभी राजनैतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक सूचना :
.
यदि आप राजनैतिक सूचनाओं से सरोकार रखते है, तो कृपया अपने फ़ेसबुक प्रोफाइल नाम के पीछे अपनी विधानसभा का नाम एवं विधानसभा नाम के अंत में बिना स्पेस दिए अपने राज्य का RTO कोड जोड़े।
.
उदाहरण :
.
मेरा फ़ेसबुक प्रोफाइल नाम - Pawan Jury है। चूँकि मैं राजस्थान की भीलवाड़ा विधानसभा में निवास करता हूँ , अत: मैंने अपने नाम के पीछे BhilwaraRj जोड़ा है।
.
यहाँ Bhilwara मेरी विधानसभा का नाम है, और Rj राजस्थान का RTO कोड है।
.
कृपया ध्यान दें —
.
(a) विधानसभा के नाम का पहला अक्षर कैपिटल में होना चाहिए।
.
(b) विधानसभा के नाम के अंतिम अक्षर के बाद बिना स्पेस दिए राज्य का RTO कोड लिखना है। विधानसभा के नाम एवं RTO कोड के मध्य में कोई स्पेस नहीं होना चाहिए ।
.
(c) RTO कोड का पहला अक्षर कैपिटल में होना चाहिए।
.
———
.
(1) अपने नाम के साथ विधानसभा का नाम जोड़ने के ग़लत तरीक़े :
.
(1.1) Pawan Jury Bhilwara Rj (ग़लत)
(1.2) Pawan Jury Bhilwara rj (ग़लत)
(1.3) Pawan Jury Bhilwararj (ग़लत)
.
(2) अपने नाम के साथ विधानसभा का नाम जोड़ने का सही तरीक़ा :
.
Pawan Jury BhilwaraRj (सही)
.
————
.
यह पोस्ट पढ़ने के बाद निम्नलिखित कदम उठाएँ :
.
(क) अपने नाम में ऊपर दिये अनुसार बदलाव करें।
.
(ख) अपने नाम में उपरोक्त वर्णित बदलाव करने के बाद इस पोस्ट में जहाँ Pawan Jury BhilwaraRj लिखा है वहाँ अपना नाम लिखकर वांछित बदलाव करें, और इसे अपनी फ़ेसबुक वाल पर रखें।
.
ताकि अन्य कार्यकर्ताओ तक भी यह जानकारी पहुँच सके।
.
————-