> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-11-06

Pawan Jury BhilwaraRj

कल (5-11-22) मुख्यमंत्री को यह खुला निर्देश भेजा कि #KhamBa यानी खनिज मुनाफ़ा बँटवारा क़ानून गेजेट में छापें । इस क़ानून के आने से निम्नलिखित परिवर्तन आएगा :
.
(1) सरकारी विभागों द्वारा दबा कर रखी गयी अनुपयोगी भूमि सरकार को लीज़ या किराए पर देनी होगी। इससे बाजार में ज़मीन की आवक बढ़ेगी और ज़मीन के दाम आधे रह जाएँगे।
.
(1.1) फलस्वरूप रिहाइश के लिए फ़्लैट, भूखंड ख़रीदने के कम (लगभग 50% तक कम) दाम चुकाने होंगे ।
.
(1.2) आवासीय मकान का किराया भी घट जाएगा।
.
(1.3) फ़ैक्ट्री, दुकान, कार्यालय, गोदाम आदि के लिए ज़मीन ख़रीदना 50% तक सस्ता हो जाएगा।
.
(2) इस क़ानून के आने के बाद खोदे जा रहे खनिजो से होने वाला मुनाफ़ा सभी नागरिकों में बराबर बराबर बटेंगा और यह पैसा प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते में हर महीने सीधे जमा होगा ।
.
मौजूदा आँकड़ो के हिसाब से प्रत्येक नागरिक को हर महीने मिलने वाली यह राशि लगभग 3000 Rs महीना होगी।
.
————