> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-03-14

Pawan Jury BhilwaraRj

Aditya Prakash Sharma:

कश्मीर फाइल्स मूवी में वो महत्वपूर्ण तथ्य जो छुपाए गए
==================================

कश्मीर के हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स में फ़िल्म निर्माताओं ने कुछ तथ्य छुपा लिए है जो कि निम्न प्रकार है

1) यह फ़िल्म दिखाती है कि कश्मीर में धर्मांतरण इस्लामिक ताकतों ने किया जो कि सही है पर इस तथ्य को छुपाती है कश्मीर को भारत से अलग करने का प्लान अंग्रेजो का था जिन्होंने ही भारत से जाते जाते यहां के सभी राजाओं को कहा था कि या तो वो भारत मे रहे या पाकिस्तान में या स्वतंत्र रहे और अंग्रेजो ने विशेष रूप से कश्मीर के राजा को आंतरिक सपोर्ट दिया कि वो खुद को स्वतंत्र घोषित करे ताकि बाद में पुनः अंग्रेज कश्मीर में अपना सैनिक अड्डा बना कर चीन पाकिस्तान और भारत पर नियंत्रण रख सके ।

2) यह फ़िल्म दिखाती है की पाकिस्तान ने कश्मीर के जिहादियों को हथियार पहुचाए जबकि इस तथ्य को छुपाती है कि पाकिस्तान को हथियार और डॉलर सप्लाई करने वाले तो अमेरिका ब्रिटेन के धनिक थे(क्योकि पाकिस्तान तो शुरू से ही भूखा नंगा देश रहा है वो खुद को नही सम्भाल सका कश्मीर को क्या संभालेगा) तो इस घटना के पीछे तो अमेरिकी ब्रिटिश धनिक थे । खुद राजीव दीक्षित जी ने इस बात को कहा था ।

इस वीडियो को 4 मिनिट से देखना शुरू करे जिसमे राजीव भाई कहते है कि किस तरह शुरू से ही अमेरिकी ब्रिटिश वर्ग चीन को साधने हेतु कश्मीर को भारत से अलग करवाने में लगे है
👇
<https://youtu.be/cUntMIZRN9k>;

IIT दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल मेहता भी अपने वीडियो में कई बार ये बता चुके है कि कश्मीर की समस्या पैदा करने के पीछे अमेरिका ब्रिटेन है और पाकिस्तान तो उनका प्यादा है सिर्फ ।
👇
<https://youtu.be/Cr4t-VZSKdM>;

3) यह फ़िल्म दिखाती है कि तत्कालीन वी पी सिंह सरकार ने कोई एक्शन नही लिय्या जबकि उस सरकार को बीजेपी के 80 से ज्यादा सांसदों ने तथा लेफ्ट पार्टियों ने भी समर्थन दिया हुआ था ।
👇
<https://theprint.in/theprint-profile/vp-singh-the-poet-pm-who-took-bjp-support-but-later-called-the-party-a-disease/326478/>;

मतलब की तत्कालीन सभी पार्टियों के नेताओ को इस नरसंहार की जानकारी शुरू से थी परंतु अमेरिकी ब्रिटिश धनिकों के द्वारा किये जाने वाले इस नरसंहार को रोकने हेतु किसी भी नेता ने अपना मुह नही खोला और आज भी किसी नेता की हिम्मत नही होती कि अमिरिकी ब्रिटिश धनिकों के खिलाफ एक शब्द भी बोले ।

4) यह फ़िल्म अंत मे यह भी नही दिखाती की इस तरह की समस्या यानी धार्मिक हिंसा से बचने हेतु और विशेष रूप से हिंदुओ को बचाने हेतु कौनसा तरीका या कानून होना चाहिए । तो मेरे विचार में भारत की जनता को विदेशी आक्रमण और धार्मिक हिंसा से बचाने हेतु प्रत्येक सज्जन नागरिक के पास हथियार रखने का अधिकार होना चाहिए, ताकि शक्ति संतुलन हो और शांति स्थापित हो सके ।
(सज्जन नागरिकों को बंदूक रखने के अधिकार के कानून का ड्राफ्ट पढ़ने हेतु क्लिक करे)
👇
www.Tinyurl.com/GunLawIndia

तो आखिर क्यो इस फ़िल्म के निर्माताओं ने इन तथ्यों को छुपाया ?

क्योकि फ़िल्म निर्माताओं को फ़िल्म दिखा कर मुनाफा कमाना होता है और कोई भी निर्माता फ़िल्म सिर्फ पैसा कमाने के लिए बनाता है और वो घाटा नही खाना चाहता है ।
चूंकि फ़िल्म निर्माताओं को यह जानकारी है कि अभी भारत का सम्पूर्ण मीडिया यानी कि अखबार, मनोरंजन चेनल, न्यूज़ चैनल सहित सोशल मीडिया के मालिक अमिरिकी ब्रिटिश धनिक है अतः फ़िल्म निर्माता उनसे कोई पंगा मोल नही लेना चाहते थे अतः उन्होंने उपरोक्त तथ्यों को फ़िल्म में नही दिखाया ।

समाधान = प्रस्तवित जूरी कोर्ट कानून लागू हो ताकि फ़िल्म निर्माता अधूरे तथ्य न दिखाए और उनमें सजा का डर हो ।
#dhanvapasipassbook #TheKashmirFiles #VvpCM #RRP #JuryCourt #ADITYAPRAKASH