> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-03-06

Pawan Jury BhilwaraRj

जब अमेरिकी-ब्रिटिश हथियार निर्माता (US-UK wme) इराक, लीबिया और अफगानिस्तान के लोगों को लूट रहे थे और उनकी हत्या कर रहे थे तो यूक्रेन के लोगों ने अमेरिकी-ब्रिटिश हथियार निर्माताओं का समर्थन किया था। यूक्रेन के लोगों ने भी अफगानिस्तान के लोगों को मारने में US-UK wme की सहायता के लिए सैनिक उपलब्ध कराए थे। [अमेरिकी-ब्रिटिश हथियार निर्माता = US-UK weapon manufacturing elite (US-UK wme)]
.
बहरहाल, इराक, लीबिया, और अफगानिस्तान के लोगों ने उक्रेन या भारत के लोगों पर भी ऐसा ही किया होता, अगर उन्हें मौका मिलता और फायदा मिलता।
.
और आने वाले संभावित भारत बनाम US-UK wme युद्ध में, हम कुछ भी कर लें, यूक्रेन के लोग US-UK wme का ही समर्थन करेंगे।
.
यहां तक ​​​​कि अगर हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ अपनी सेना भेजते हैं, और फिर पीछे से US-UK wme भारत पर आक्रमण करता है, तो यूक्रेनियन US-UK wme का ही समर्थन करेंगे और अपने सैनिकों को US-UK wme के साथ ही लड़ने के लिए भेजेंगे।
.
यूक्रेन ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ज्यादातर पाकिस्तान का समर्थन किया है। और रूस एकमात्र ऐसा देश है जिसने हमेशा भारत के पक्ष में अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग किया है।
.
----
.
तो दोस्तों, अगर आप मनुष्य की चिंता करना चाहते हैं, तो मेरा अनुरोध है — कृपया केवल भारत के मनुष्यों की चिंता करें। और यदि आप नैतिकता को लागू करना चाहते हैं, तो भारत के आंतरिक मुद्दों पर नैतिकता लागू करें।
.
भारत की भ्रष्ट अदालतों को सुधारने, भारत में खनन में किए जा रहे खनिजों की लूट को रोकने और खनिज रॉयल्टी के 130 करोड़ भारतीयों में वितरण, गरीबी, महंगाई कम करने, चीन-अमेरिका से संभावित आक्रमण से बचने के लिए सेना का आधुनिकीकरण स्वदेशी हथियारों से, आदि के लिए जरूरी कानूनों जैसे वोट वापसी पासबुक, धन वापसी पासबुक, जूरी कोर्ट, आदि लागू कराने का प्रयत्न करें। कृपया भारत के बाहर की घटनाओं पर चिंताओं और नैतिकता को बर्बाद न करें।
.
===