Pawan Jury BhilwaraRj
मान लीजिए कि दो देशों A एवं B में युद्ध हो जाता है, और B के पास 5 SSBN ( Submersible Ship Ballistic Missile Nuclear) है । मान लीजिए कि देश A देश B को पराजित करके B पर पूरी तरह क़ब्ज़ा कर लेता है ।
.
अब मान लीजिए कि, देश A देश B की 5 में से 4 सबमरीन को क़ब्ज़े में ले लेता है, या उन्हें मार गिराता है । किंतु यदि A अंतिम पाँचवीं सबमरीन (जो कि समंदर में कहीं ग़ायब है) को ट्रेस नही कर पा रहा है, तो युद्ध ख़त्म नही होगा !!!
.
क्योंकि सिर्फ़ 1 SSBN भी देश A को पूरी तरह से तबाह कर सकती है !!!
.
चीन की 7 के मुक़ाबले भारत के पास सिर्फ़ एक SSBN है और यह SSBN भी हमने रूस से 10 साल की लीज़ पर ली हुई है। दस साल की लीज़ का भाड़ा है 100 करोड़ डॉलर । 2022 में इस लीज़ की समयावधि ख़त्म हो रही है। भारत ने 2019 में ही लीज़ को 10 साल और बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट भेज दी थी। भाड़ा होगा 200 करोड़ डॉलर ।
.
भारत के तीन तरफ़ समंदर है। और एक अन्य रशियन SSN को शामिल करते हुए इन 2 सबमरीन पर भारत की पूरी कोस्ट लाइन को बचाने और चीन से युद्ध होने पर चीन को जवाब देने की ज़िम्मेदारी है !!
.
मोतियों की माला : संलग्न चित्र में नारंगी गोले चीन के नेवल बेस को इंगित करते है।
.
———-
.
अधिक जानकारी के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के राष्ट्रीय घोषणा पत्र का अध्याय 22 एवं अध्याय 23 पढ़े ।
.