Pawan Jury BhilwaraRj
Vibhor Bhardwaj Sharma VrindavanUp:
मैं भाजपा समर्थकों के परिवार से आता हूं। मेरे पिता, जब वे जीवित थे तो भाजपा के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाते थे। जैसा बाप वैसा बेटा। 😁
मेरे परिवार ने 2014 में बीजेपी को वोट दिया था क्योंकि हमें वास्तव में विश्वास था कि मोदी जी वह बदलाव लाएंगे जिसकी इस देश को जरूरत है। यह वह व्यक्ति है जो पूरे देश को बदल देगा। पहली बार मैंने सोचा, यह एक हिंदुवादी सरकार है जो वास्तव में हिंदुओं और पूरे देश के लिए काम करती है क्योंकि मैंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देखा है। मुझे ऐसा लगा था की अब पूरी दुनिया हमें देखेगी और कहेगी की ये लोग फिर से विश्वगुरु बन गए।
लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
पहले नोटबंदी आई, फिर जीएसटी और फिर अपने अमरीकी आकाओं के आदेश पर इन्होंने बेकार के लॉकडाउन लगा दीए जिसने कि पूरी अर्थव्यवस्था को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर दिया। हम सब यह बात जानते हैं की भारत जैसे भीड़ भाड़ वाले देश में तो लॉकडाउन वैसे भी सफल नहीं हो सकता। ऊपर से लॉकडाउन से कोरोना से हुई मौतों में भी कोई कमी नहीं आई। लेकिन इनके जबरन लगाए लॉकडाउन से छोटा व्यापारी ज़रूर असफल हो गया और कुछ औद्योगिक घरानों की मौज आ गई।
आज लोग पहले से भी कहीं अधिक रूप से सरकारी सहायता पर निर्भर हैं।
इसके अलावा बीजेपी ने हिंदू मंदिरों के लिए कुछ नहीं किया। वे अभी भी अन्य धर्मों के धार्मिक स्थल की तरह स्वतंत्र नहीं हैं। फिर उन्होंने प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रशासन ब्रिटेन की एक विदेशी कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग को दे दिया।
<https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-london-company-will-operate-vishwanath-dham-4895690.html>
ऐसे हिंदू हैं ये? ये बचाएंगे हिंदुत्व को? विदेशियों को अपने मंदिर हवाले करके?
सनातन धर्म की रीढ़ को तोड़ने के लिए भाजपा लगातार अधार्मिक कदम उठा रही है। वे हिंदुवादी दिखने के लिए पेड मीडिया और भावुक भाषणों का उपयोग करते हैं लेकिन इनके कर्म पूरी तरह से अधार्मिक हो चुके हैं।
यह एक महत्त्वपूर्ण समय है जब हिंदूओं भाजपा/संघ का तिरस्कार कर देना चाहिए और अपने लिए एक बेहतर राजनीतिक विकल्प का निर्माण करना चाहिए जो हिंदुओं को अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए हिंदू बोर्ड की स्थापना करे।
मैं विभोर भारद्वाज शर्मा, मथुरा-84 विधान सभा क्षेत्र से एकमात्र प्रत्याशी हूं जो कानूनी माध्यम से आपको हिंदू बोर्ड दिलाने की मांग उठा रहा है। आज धर्म की रक्षा करने के लिए हमें सनातन धर्म को बेहतर व्यवस्थित करना होगा और उसके लिए हमें हिंदू बोर्ड की स्थापना करनी होगी जिसके अंतर्गत सभी हिंदू एक छत के नीचे इकट्ठे हो सकें। यह कानून हिन्दू धर्म के प्रशासन को बेहतर बनाने एवं धर्मान्तरण को रोकने के लिए लिखा गया है। यह क़ानून पिछले 1000 वर्षो से जारी हिन्दू धर्म के सिकुड़ने की प्रक्रिया को रोक देगा। हिंदू बोर्ड की स्थापना से हिंदूओं की शक्ति में इजाफा होगा। और मन्दिरों में आने वाले धन का सरकारी अफसरों द्वारा दुरपोयोग खत्म होगा। इस धन का प्रयोग हिंदूओं की उन्नती में लगाया जाएगा।
हिंदू बोर्ड की स्थापना के लिए आप अपने भाई का समर्थन करें क्योंकि देश भाषणों से नहीं कानूनों से चलता है।
जय हिंद जय भारत 🙏🏻🕉️🙏🏻
हिंदू बोर्ड के ड्राफ्ट का लिंक 👇
.
(a) tinyurl.com/RrpD10
(b) tinyurl.com/HinduBoard
(c) www.Rtr.Party/HinduBoard
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Futtar-pradesh%2Fvaranasi%2Fstory-london-company-will-operate-vishwanath-dham-4895690.html&h=AUArH0PUy_1KS3yPu-lleFX36f9X4THs0Aa-a6-uaWJRsSIqCUJGB1Jkki7CehOoI5qtHlG8Ul-MwKkRBOXXt7dPOQpTGevQ4hOSjIUPN4YSdneLj-uHPec5DBAqoYSetCy6VLPIMHxFh-mXEsMqOvo3e-3vX-sP&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Ftinyurl.com%2FRrpD10&h=AUBrw2K9ei2f_xe4HfIQ2B4SAzVP__RlZtX3af-vPRu1W0lZF5B01-ojDCQ9L8q57PTf_ELlp5jAB4cCdIcAfyt2PdW_1bEMKTh5L581v027HhvTutEl_7yEeGuLiOGtj2BwK5t49jJmlKXiK87KzNu2Pg5yuRMa&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Ftinyurl.com%2FHinduBoard&h=AUBuMRzwiWFd6v7s9PuY7A1Hpdz78GMMCoezSJ0fr61awSQjo8yNaK7SKm8KY2ZU92dwRWBpFQHC6GTRbhKU31hPrG8asBpf9TJpUzpLYVxgXUsXoCKAEz4XbISg-rzv2f2EW3q9lzGVFiJsqdtODc36jdL1JIpz&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.Rtr.Party%2FHinduBoard&h=AUBou4cp-7NjtJvHUVqk6AKTB4dXK51ymiT82HoLHUqQBz7tqYBtG70DPX_99SgbEtgtlvMX7azvXJlssP__iNMc2TFxiG2_fKCjdUyO7vw-eQvUL4SKydmJ2p-F65VthnqjClnWFXrnWxSiawfQFMlh2lLs2aAH&s=1