> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-01-10

Pawan Jury BhilwaraRj

पेड मीडिया द्वारा प्रायोजित भारत की सभी मुख्यधारा की पार्टियाँ (भाजपा, कोंग्रेस, आपा, सपा, बसपा आदि) भारत में न्यू वर्ल्ड ऑर्डर को थोपने के लिए सक्रीय रूप से काम कर रही है। इन सभी पार्टियों ने लॉकडाउन, अनिवार्य टीकाकरण, अनिवार्य मास्क आदि कानूनों का समर्थन करके देश एवं देश के नागरिको को हानि पहुँचाने में कोई कसर नहीं रखी।
.
पेड मीडिया के प्रायोजको का मुख्य लक्ष्य था कि – भारत के कार्यकर्ताओ को कैसे चुनावी राजनीति में आने से रोका जाए, ताकि नागरिको के पास उनकी पार्टियों (भाजपा, कोंग्रेस, आपा, सपा, बसपा आदि) को वोट करने के आलावा कोई विकल्प नहीं रहे। अवेकन इण्डिया मूवमेंट, BRC, इण्डिया अंगेस्ट न्यू वर्ल्ड आर्डर, डॉ विशाल जगदाले, सोनू सूद एवं इस तरह के सैंकड़ो संगठनो / नेताओ ने न्यू वर्ल्ड ऑर्डर के खिलाफ लड़ाई के नाम पर पेड मीडिया के प्रायोजको के लिए यह काम किया !!
.
कथित न्यू वर्ल्ड ऑर्डर का प्रचार कर रहे उपरोक्त लोगो / संगठनों का मुख्य लक्ष्य था – न्यू वर्ल्ड ऑर्डर का झांसा देकर भारत के कार्यकर्ताओ को नया चुनावी राजनैतिक विकल्प खड़ा करने से रोकना। इन्होने कार्यकर्ताओ को न्यू वर्ल्ड ऑर्डर की साजिश को “बेनकाब” करने और उन्हें “जगाने” के नाम पर लाखों वीडियो दिखाए, करोड़ो पोस्ट पढाए, जनहित याचिकाएं लगवाई और इस तरह उनका टाइम पास किया कि भारत के कार्यकर्ता पेड मीडिया पार्टियों को चुनौती देने के लिए राजनैतिक विकल्प खड़ा न कर सके !!
.
और ये लोग ऐसा करने में सफल रहे !!
.
और जैसा कि न्यू वर्ल्ड ऑर्डर एवं पेड मीडिया के प्रायोजक चाहते थे, लॉकडाउन, अनिवार्य टीकाकरण एवं अनिवार्य मास्क का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओ के पास फिर से पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा खड़ी की गयी पार्टियों को वोट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा !!
.
ये नियंत्रित विपक्ष या फेक ओपोजिशन का बेहतरीन उदाहरण है !!!
.
Best way to control opposition is to lead it – Vladimir Lenin
.
भारत के राईट टू रिकॉल पार्टी एक मात्र पार्टी है जिसने शुरुआत से ही लॉकडाउन, अनिवार्य मास्क, अनिवार्य टीकाकरण का विरोध किया, और हम पेड मीडिया द्वारा प्रायोजित पार्टियों (भाजपा, कोंग्रेस, आपा, सपा, बसपा आदि) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है.
.
यूपी, उत्तराखंड एवं पंजाब में राईट टू रिकॉल पार्टी कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
.
कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि यदि वे पेड मीडिया पार्टियों के एकाधिकार को ख़त्म करके न्यू वर्ल्ड ऑर्डर को रोकना चाहते है तो राईट टू रिकॉल पार्टी की और से यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में चुनाव लड़ें.
.
इस बारे में एक पुराना पोस्ट यह भी पढ़ें - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/4274307229354147>;
.
-------------