Pawan Jury BhilwaraRj
गंभीर कार्यकर्ताओं के लिए जरुरी सूचना :
.
कृपया चुनावी नामांकन पत्र भरने का प्रयास करें।
.
राईट टू रिकॉल मूवमेंट का एक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ में चुनावी नामांकन पत्र (Election Nomination Form) भरने का कौशल विकसित करना है। अत: कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि वे नॉमिनेशन फॉर्म भरने का प्रयास करें।
.
और यह बिंदु यहाँ अप्रासंगिक है कि, आप भविष्य में चुनाव लड़ने वाले है या नहीं। आप चुनाव लड़ने वाले नहीं है तब भी आपको सेम्पल नामांकन पत्र भरकर सार्वजनिक करना चाहिए। मेरे विचार में राजनैतिक परिदृश्य को समझने के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरना एक सबसे महत्त्वपूर्ण गतिविधि है। और इस बात को तब तक नहीं समझा जा सकता जब तक आप स्वयं नामांकन पत्र नहीं भरते।
.
(1)सेम्पल नॉमिनेशन फॉर्म भरने का तरीका -
.
कृपया इस लिंक पर जाएँ - Tinyurl. com/NominationRrp1 (लिंक खोलने के लिए स्पेस हटा दें)
.
उपरोक्त लिंक पर आपको एक फोल्डर मिलेगा, जिसमें 10 पीडीऍफ़ फाइल्स है
.
(1.1) फॉर्म 26 हिंदी में, 1 फाइल (इसे एफिडेविट भी कहा जाता है।)
(1.2) फॉर्म 2A हिंदी में, 1 फाइल (इसे नाम निर्देशन पत्र कहा जाता है।)
(1.3) Form 26 in English, one file
(1.4) Form 2A in English , one file
(1.5) भरे हुए नोमिनेशन फॉर्म की 4 सेम्पल फाइल्स
(1.6) फॉर्म AB
(1.7) पार्षद का नामांकन पत्र (optional)
.
(2) यदि आप हिन्दी में फॉर्म भरना चाहते है तो हिन्दी की तीनो फाइल्स (फॉर्म 26, फॉर्म 2A, फॉर्म AB) डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले ले।
.
(3) अब इस फॉर्म को खुद भरना शुरू करें। यदि आपको कोई दिक्कत आती है तो भरे हुए सेम्पल फाइल्स का अध्ययन कर सकते है। गलत सही जैसे भी आप भर सकते है वैसे फॉर्म को भरें। फॉर्म में गलती होने से कोई दिक्कत नहीं है, इसे बाद में सुधारा जा सकता है। एफिडेविट भरने के बाद स्टाम्प लगाकर इसे प्रोपरली नोटराईज कराएं।
.
(4) अब XXX's Files नाम से कम से कम दो लोगो का एक पब्लिक या प्राइवेट फेसबुक ग्रुप बनाएं, जिसमें राहुल भाई, राकेश जी सूरी, रामेश्वर जी या मुझे जोड़ें। और अपने भरे हुए फॉर्म की फोटो खींच कर इस फेसबुक ग्रुप में डाल दें। अपने भरे हुए फॉर्म का पीडीऍफ़ बनाए और इस ग्रुप में पीडीऍफ़ भी अपलोड कर दें।
.
भरे हुए फॉर्म के सभी पृष्ठों पर page no डालें और फॉर्म की JPG फाइल्स पोस्ट करने के लिए निम्नानुसार 6 fb स्टेटस बनाएं :
.
(4.1) नाम निर्देशन फॉर्म (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(4.2) वोटर सर्टिफिकेट (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(4.3) फॉर्म AB
.
(4.4) एफिडेविट के प्रथम 6 पेज (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(4.5) एफिडेविट के 7 से 12 तक पेज (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(4.6) एफिडेविट के शेष पेज (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(4.7) जोड़े गए अतिरिक्त पेज annextures (1 स्टेटस पोस्ट)
.
(5) अपलोड किये गए jpg files / pdf का लिंक मुझे / राहुल भाई / रामेश्वर जी / राकेश जी सूरी को भेजे ताकि जांचा जा सके कि फॉर्म में क्या क्या गलतियाँ है, और आगे इसमें सुधार किया जा सके।
.
(6) नोमिनेशन फॉर्म में आपके बारे में कुछ वित्तीय जानकारियाँ मांगी जाती है, जिनके बारे में सही जानकारी भरने की आप अवहेलना कर सकते है। उदाहरण के लिए बेंक खाते वाले कॉलम में अपना खाता नंबर लिखने की जगह आप #####1234 लिख सकते है, और खाते के बेलेंस की जगह आप ###123 लिख सकते है। इस तरह जो जानकारियां आप सार्वजनिक नहीं करना चाहते है, उन्हें प्रतीकात्मक रूप से भर दें, किन्तु कोई भी कॉलम खाली कदापि न छोड़े।
.
------------
.
आम तौर पर वकील नोमिनेशन फॉर्म भरने का 10 से 15 हजार चार्ज करते है, और तब भी ऐसे कई मामले है, जब वकील द्वारा भरे गए फॉर्म ख़ारिज हो जाते है। यदि आप सटीक ढंग से फॉर्म भरना सीख लेते है तो यह वाकयी बेहद काम की बात है और आप आगे चलकर अन्य कार्यकर्ताओ को काफी सहयोग कर सकेंगे। अत: कृपया ऊपर दिए गए चरणों का पालन करके नोमिनेशन फॉर्म भरने का प्रयास करें।
.
------------
.
(a) यदि आप सरकारी कर्मचारी है तो फॉर्म न भरें।
.
(b) यदि आप महिला कार्यकर्ता है तब भी आप फॉर्म न भरने का फैसला ले सकते है।
.
(c) यदि आप चुनाव लड़ चुके है और तब यदि आपने अपना फॉर्म स्वयं ही भरा था तब भी आप सेम्पल फॉर्म न भरने का फैसला ले सकते है। किन्तु यदि आपने अपना फॉर्म स्वयं नहीं भरा तो आप सेम्पल फॉर्म फिर से स्वयं भरें।
.
(d) यदि आप ऐसे व्यवसाय में है (सरकारी ठेके आदि) कि आपके नोमिनेशन फॉर्म भरने से आपको कारोबारी हानि होने की सम्भावना आसन्न हो सकती है तो तब भी आप नोमिनेशन फॉर्म न भरने की अवहेलना कर सकते है।
.
यदि आप उपरोक्त 4 में शामिल नहीं है और राईट टू रिकॉल ग्रुप द्वारा प्रस्तावित कानूनों को लेकर वाकयी गंभीर है तो कृपया चुनावी नोमिनेशन फॉर्म भरने का प्रयास करें।
.
-----------