Pawan Jury BhilwaraRj
प्रश्न : राजनीती में विचार एवं विचारधारा का कितना महत्त्व है ?
.
उत्तर : राजनीति से आशय है - उन नीतियों का समुच्चय जिसके आधार पर राज (देश, राज्य) चलाया जाता है।
.
नीति से आशय है - राज द्वारा बनाए गए विधी, क़ानून, नियम, उपनियम। इन्हें सम्मिलित रूप से व्यवस्था कहा जाता है। विधी में अमुक देश में निवास करने वाले निवासियों (मतदाता एवं राज कर्मचारी) के लिए यह स्पष्ट निर्देश होते है कि क्या करने की अनुमति होगी और क्या करने पर किस सीमा का प्रतिबन्ध रहेगा आदि आदि।
.
विचार किसी विधी (क़ानून) को बनाने का प्रारम्भिक बिंदु है। किसी विचार पर भली भांति विचार करने के बाद आपको अंत में यह तय करना होता है कि अमुक विचार को धरातल पर लागू करने के लिए आपको विधी में क्या निर्देश लिखने है।
.
अत: विचार का प्रारंभ होने के बाद विचार की इस प्रक्रिया का अंतिम बिंदु वे निर्देश है, जिन्हें विधी में लिखा जाना है।
.
उदाहरण के लिए - यदि किसी व्यक्ति का विचार है कि भारत की ज्यादातर समस्याओं का जड़ में अशिक्षा है, तो इस विचार पर घंटो, महीनो या सालो खर्च करने के बाद आपको अंत में इस बिंदु पर पहुंचना होता है कि भारतीयों को किस तरह की शिक्षा देकर शिक्षित करने के लिए आपको विधी (क़ानून) में किस तरह के निर्देश लिखने है।
.
विचार किसी समस्या से शुरू होता है, और सिर्फ विचार या विचारधारा का विश्लेषण करते रहना समस्या के इर्द गिर्द घूमना है। विचार सिर्फ दर्शन है जिसका कोई भौतिक महत्त्व नहीं। पेड मीडिया राजनैतिक विमर्श को विचारो एवं विचारधाराओं की जुगाली करने तक सीमित रखना चाहता है, ताकि कार्यकर्ताओ का समय बर्बाद किया जा सके।
.
जो कार्यकर्ता किसी विचार को अमली जामा पहनाना चाहते है उन्हें किसी विचार के प्रारम्भिक बिंदु से शुरू होकर विधी बनाने के अंतिम बिंदु तक पहुँचने का प्रयास करना चाहिए, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
.
जब तक आप विचार एवं विचारधाराओं का विश्लेषण करते रहेंगे तब तक आप सिर्फ समस्याओ का विश्लेषण करते रहेंगे और समाधान तक कभी नहीं पहुंचेंगे।
.
राईट टू रिकॉल पार्टी देश की एक मात्र पार्टी है जिसके घोषणा पत्र में कोई विचार या विचारधारा नहीं है, बल्कि सिर्फ विधियों के ड्राफ्ट है। क्योंकि हम समस्याओं पर विचार करने की प्रक्रिया को पूर्ण करके इस अंतिम बिंदु पर पहुँच चुके है कि किस विधी को लागू करने से अमुक विचार को लागू किया जा सकता है।
.
मेरे द्वारा प्रस्तावित विधियों (कानूनों) के प्रस्तावित ड्राफ्ट इस लिंक पर देखें जा सकते है - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/3174332716018276>
.
---------