> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2021-09-02

Pawan Jury BhilwaraRj

स्वास्थ्य मंत्री को वोट वापसी के दायरे में लाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाने वाला खुला आदेश पत्र (open order to Pm) एवं सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी :
.
सितम्बर के नागरिक कर्तव्य दिवस (5 तारीख) को मैं मुख्यमंत्री को यह खुला निर्देश भेजूंगा कि स्वास्थ्य मंत्री पर वोट वापसी प्रकिया लागू करें। 2 पेज के इस आदेश पत्र में वोट वापसी स्वास्थ्य मंत्री का पूरा ड्राफ्ट है। इस ड्राफ्ट में 5 धाराएं है।
.
यदि आप भी स्वास्थ्य मंत्री पर वोट वापसी कानून चाहते है तो मुख्यमंत्री को इस बारे में खुला आदेश पत्र भेजें।
.
खुला आदेश-पत्र भेजने का तरीका :
.
(1) दिवस : आदेश-पत्र नागरिक कर्तव्य दिवस यानी महीने की 5 तारीख को ही भेजा जाना चाहिए। यदि आपने किसी अन्य तारीख को आदेश-पत्र भेजा है तब भी ठीक वही आदेश-पत्र 5 तारीख को भी फिर से भेजें। यदि आपने अन्य दिन आदेश-पत्र भेजा है, किन्तु 5 को नहीं भेजा है तो मांग आगे नहीं बढ़ेगी।
.
(2) समय : आदेश-पत्र सांय 5 बजे ही भेजा जाना चाहिए। आप 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच किसी भी समय पोस्ट बॉक्स तक पहुँच सकते है। किन्तु मानक समय 5 बजे का ही रहेगा।
.
(3) खुले आदेश पत्र के रूप में आप निम्न में से कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते है :
.
(3.1) tinyurl. com/VvpHealthMin पर जाकर पूरे ड्राफ्ट का प्रिंट आउट निकाले। स्वास्थ्य मंत्री का ड्राफ्ट सिर्फ 2 पृष्ठों का है, अत: आगे पीछे प्रिंट लेने से यह सिर्फ एक पेज में आ जायेगा। इस पर 4 रू के टिकट चिपकाए एवं पोस्ट बॉक्स में डाल दें। ( यदि आप हमें सूचित करते है तो हम आपको छपा हुआ आदेश पत्र भेज देंगे।) या
.
(3.2) यदि आपके पास पूरे ड्राफ्ट का आदेश पत्र नहीं है तो पोस्टकार्ड भी भेज सकते है।
.
(3.3) यदि पोस्टकार्ड उपलब्ध नहीं है तो इनलैंड लेटर (अंतर्देशीय पत्र) या लिफाफा भी भेज सकते है। (किन्तु यदि आप लिफाफा भेजते है तो पाठ्य यानि हैशटैग को लिफाफे के ऊपर ही लिखे। ताकि हैशटैग या आपका सन्देश लिफाफे को खोले बिना पढ़ा जा सके।)
.
(4) सन्देश लेखन : पोस्टकार्ड के पीछे वाला हिस्सा खाली रहेगा और इस पर कोई संदेश न लिखें। लिखने को आप इस पर कुछ भी लिख सकते है, किन्तु इस पर आप जो भी लिखेंगे उसके कोई मायने नहीं है। जो भी सन्देश है उसे सिर्फ पोस्टकार्ड के उसी हिस्से की तरफ लिखना है, जिधर एड्रेस लिखा जाता है।
.
(4.1) सबसे पहले आपकी मांग की हेश लिखे। यही हेश आपकी मांग होनी चाहिए, लम्बी इबारत नहीं। उदाहरण के लिए, यदि आपकी मांग लॉकडाउन समाप्त करने की है तो सबसे ऊपर #EndLockdownTotally लिखे।
.
यदि आपकी मांग जूरी कोर्ट है तो #JuryCourt गेजेट में छापें लिखे।
.
(4.2) इसके बाद निचे अपना नाम, दिनांक एवं वोटर आई डी नंबर लिखें।
.
(5) भेजे गए आदेश पत्रों का रिकॉर्ड रखना : अपने आदेश पत्र की एक फोटोकॉपी कराएं एवं अपने मोबाईल से इसकी एक फोटो निकाले।
.
(4.1) My Open Orders to Pm नाम से एक रजिस्टर बनाए, और इस फोटोकॉपी को इस रजिस्टर के अंदर पेज पर चिपका कर रख ले।
.
(*) भेजे गए आदेश पत्र की फोटोकॉपी रजिस्टर में रखना सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण कदम है। यदि आप सिर्फ आदेश पत्र भेजते है किन्तु फोटोकॉपी नहीं रखते है तो मांग आगे नहीं बढ़ सकती। यदि आपने फोटोकॉपी का रिकॉर्ड नहीं रखा है तो आदेश पत्र भेजना न भेजना बराबर है।
.
(4.2) यदि आप फेसबुक पर है तो My Open Orders to Pm नाम से एक फेसबुक एल्बम बनाएं और पोस्टकार्ड का फोटो इस एल्बम में पोस्ट करें।
.
(4.3) यदि आप ट्विटर पर है तो जो हेश आपने पोस्टकार्ड भी लिखी है, वही हेश @PmoIndia पर ट्विट कर दें।
.
--------------

नमूने के बुक पोस्ट, पोस्टकार्ड, एवं लिफाफे की image सलंग्न है।
.
--------------