> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2021-01-19

Pawan Jury BhilwaraRj

अमूमन आदमी के शरीर में 2 गुर्दे होते है। लेकिन यदि कोई कार्यकर्ता किसी बड़ी पार्टी के टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर निर्दलीय नामांकन भर देता है यानी बाग़ी हो जाता है तो उसे फ़ॉर्म उठाने की अंतिम तिथि तक टिके रहने के लिए तीसरे गुर्दे की ज़रूरत होती है।
.
ज़्यादातर से भी ज़्यादातर मामलों में बाग़ी धमकी / पैसा / प्रलोभन / सियासी हमलों का सामना नही कर पाते और टूट जाते है !!!
.
बहरहाल, नामांकन वापसी की आज अंतिम तिथि है। सांयकाल तक टिके रहने वालों की अंतिम सूची सामने आएगी।
.
———