> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2020-09-07

Pawan Jury BhilwaraRj

डॉ तरुण जी ने कोठारी ने पीएम को लॉकडाउन खत्म करने के लिए पोस्टकार्ड भेजा है।
.
कोठारी जी को धन्यवाद। हालांकि उनके पोस्टकार्ड में कई महत्त्वपूर्ण चीजे अस्पष्ट है. अत: इस बारे में उनसे सुधार अपेक्षित है.
.
<https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1787338364750699&id=100004236575462>;
.
पोस्टकार्ड लिखने का तरीका ऐसा होना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक पोस्टकार्ड भेज सके, एवं सरकार पर दबाव बने। कृपया पोस्टकार्ड के text में निम्नलिखित सुधार करें.
.
(1) कृपया पोस्टकार्ड पर हेश के अतिरिक्त 3-4 शब्दों से ज्यादा नहीं लिखे। जब लाखों-करोड़ो नागरिक पोस्टकार्ड भेजेंगे तो पीएम / सीएम का कार्यालय सिर्फ इनकी गिनती करके समरी बना सकता है, किन्तु इन्हें पढ़ नहीं सकता। अत: आपकी जो भी मांग हो केवल उसकी हेश लिखे। हेश हिन्दी में एवं अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में लिख सकते है।
.
उदाहरण के लिए यदि आप लॉकडाउन पूर्णतया समाप्त करने की मांग कर रहे है तो पोस्टकार्ड में सिर्फ #EndLockdownTotally लिखना काफी है
.
यदि आप जूरी कोर्ट की मांग कर रहे है तो सिर्फ "#JuryCourt गेजेट में छापे" लिखना काफी है।
.
यदि आप अतिरिक्त विवरण लिख देंगे तो हेश का फॉण्ट आपको छोटा करना पड़ेगा और पोस्टकार्ड की फोटो में हेश ठीक से दिखाई नहीं देगी। हेश इस तरह लिखी जानी चाहिए कि जैसे ही किसी व्यक्ति की पोस्टकार्ड पर नजर पड़े तो नजर पड़ने के साथ ही उसे हेश दिखाई दे।
.
(2) पोस्टकार्ड बक्से में डालने से पहले इसकी फोटोकॉपी अवश्य कराएं तथा फोटोकॉपी "My Letters to Pm" नामक रजिस्टर में चिपका कर रखें। ताकि आपके पास इसका रिकॉर्ड रहे। हमारे विचार में, यदि आप पोस्टकार्ड भेजते है किन्तु इसकी फोटोकॉपी सहेज कर नहीं रखते है तो पोस्टकार्ड भेजना ना भेजना बराबर है।
.
(3) फेसबुक पर "प्रधानमंत्री जी से मेरी मांग" या "My Letters to Pm" नाम से एक एल्बम बनाकर रजिस्टर पर चिपकाए गए पेज की फोटो इस एल्बम में रखें। ताकि अन्य नागरिक इसे देख सके और वे भी चिट्ठी भेज सके।
.
(4) कृपया पोस्टकार्ड में अपना वोटर आई डी नंबर लिखे.
.
---------------