> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2020-09-06

Pawan Jury BhilwaraRj

मनोज सोलंकी:

हर महीने की 5 तारीख को 5 बजे इस तरह पीएमओ से जनसमस्या के निराकरण हेतु पोस्टकार्ड द्वारा मांग की जा सकती है , मेरे द्वारा यह पोस्ट कार्ड आज पीएमओ भेजे गए ।
आज अलग अलग शहरों में छात्रों और बेरोजगारों ने ताली थाली मुहिम भी चलाई है ।
तरीका कोई भी लेकिन आवाज ऊपर तक जानी चाहिए ।

आज 3 मांगे पोस्ट कार्ड द्वारा भेजी गयी है

1. जनता की लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में भागीदारी हेतु राइट टू रिकाल(वोट वापसी पासबुक), जूरी सिस्टम, टीसीपी , और वेल्थ टैक्स की मांग करे ।
2. देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को रोकने हेतु लॉक डाउन को पूर्णतः खत्म करे ।
3. किसानों की मक्का फसल का उचित मूल्य मीले जिसके लिए प्रधानमंत्री जी ने जो हाल ही में कम आयात शुल्क कर 5 लाख टन मक्का का जो आयात हो रहा है उसे निरस्त किया जाए । जिससे कि किसानों की मक्का का दाम उचित प्राप्त हो , जैसे कि पिछले वर्ष 4 लाख टन मक्का का आयात किया गया था जिससे कि आज किसानों की मक्का 1000 रुपये क्विंटल भी नही बिक रही है और इस वर्ष 5 लाख टन मक्का का आयात होना है जिससे कि मक्का की कीमत और भी कम हो सकती है ।
इन सब मांगो को पूरा करने हेतु आप लोग हर महीने की 5 तारीख को 5 बजे इन मांग को लेकर पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री जी को आप मे से कितने लोग भेजना चाहते है।