Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

एक संक्षिप्त सार – क्यों वरुण गांधीजी के राईट टू रिकॉल सांसद प्रक्रिया ड्राफ्ट में गंभीर त्रुटियां हैं जबकि हमारे द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट ज्यादा बेहतर है |
.
(सम्पूर्ण तुलना https://www.facebook.com/mehtarahulc/posts/10157267520601922 पर है )
.
(a) हमारे प्रस्तावित ड्राफ्ट में, वोटर को अपने अनुमोदन दर्ज करने हेतु पटवारी कार्यालय में स्वयं आना होगा और इस प्रकार अप्रत्यक्ष तौर पर रिकॉल चुनाव की मांग कर सकता है | यहाँ हस्ताक्षर इकठ्ठा नहीं करना है, जैसा कि वरुण जी की प्रक्रिया में हैं |
.
(b) हमारी रिकॉल प्रक्रिया में, वोटर्स के अनुमोदन सार्वजानिक रहेंगे और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आएंगे | वरुण जी की प्रक्रिया में, रिकॉल के लिए हस्ताक्षरों को चुनाव आयोग (या नियुक्त अधिकारी) के पास जमा करने होंगे और कानूनी या गैर-कानूनी रूप से, हस्ताक्षरों किसी के भी द्वारा प्राप्त हो सकते हैं | तो दोनों मामलों में, रिकॉल की मांग करने वालों के नाम, वोटर आई.डी. इत्यादि सार्वजानिक हो जाएंगे |
.
(c) हमारे प्रस्तावित राईट टू रिकॉल ड्राफ्ट में, एक रिकॉल चुनाव और वास्तविक रिकॉल नहीं होगा जब तक कि पदासीन सांसद सभी प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहता है | जबकि वरुण जी की प्रक्रिया में, इसकी सम्भावना बहुत अधिक है कि एक रिकॉल चुनाव तब भी हो सकता जबकि पदासीन सांसद सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और एक रिकॉल भी हो सकता है जबकि पदासीन सांसद सबसे ज्यादा लोकप्रिय है |
.
(d) हमारी प्रक्रिया में, जब एक वैकल्पिक प्रत्याशी के पास पदासीन सांसद के पास पूर्व में प्राप्त और वर्तमान में प्राप्त समर्थन से 5% ऊपर समर्थन प्राप्त होगा, केवल तब ही रिकॉल/बदलाव हो सकता है | अर्थात एक रिकॉल का होना संभव तब है जब एक प्रत्याशी पदासीन सांसद से अधिक लोकप्रिय है | लेकिन वरुणजी की प्रक्रिया में, ये संभव है कि रिकॉल तब भी नहीं होगा जबकि एक प्रत्याशी पदासीन सांसद से कई गुना ज्यादा लोकप्रिय है |
.
(e) वरुणजी की प्रस्तावित प्रक्रिया का एकमात्र लाभ है कि यह सरल है !! लेकिन यदि त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया सरल है, तब एक जटिल लेकिन कम त्रुटियों वाली प्रक्रिया ज्यादा बेहतर है | तो सरलता का यह लाभ महत्वहीन है |
.
सम्पूर्ण तुलना हेतु, कृपया ऊपर दी गई लिंक देखें
.
सम्पूर्ण ड्राफ्ट्स के लिए, कृपया इस पोस्ट के पहले कमेंट में लिंक्स देखें |
.
एक बात और --- वरुण गांधीजी का राईट टू रिकॉल ड्राफ्ट बहुत सारा विनाश कर सकता है और हमें जितने संभव हो, अधिक से अधिक वोटर्स को इसके बारे में शीघ्र अतिशीघ्र सूचित करना होगा |