> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2020-08-05

Pawan Jury BhilwaraRj

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की शुभकामनाएं
.
हमारा प्रस्ताव है कि प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय हिन्दू बोर्ड का गठन करके यह मंदिर राष्ट्रिय हिन्दू बोर्ड के नियंत्रण में दे देना चाहिए। यदि प्रधानमंत्री यह मंदिर हिन्दू बोर्ड को सौंप देते है तो मंदिर की संपत्ति एवं आने वाले दान का प्रबंधन ज्यादा बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।
.
(और हमारा यह प्रस्ताव नया नहीं है. 2003 में ही हमने यह प्रस्ताव सार्वजनिक कर दिया था)
.
अन्यथा, आगे चलकर इस मंदिर के भी सरकारी नियंत्रण में जाने की सम्भावना बढ़ जायेगी। और सरकारी नियंत्रण में जाते ही सरकारें मंदिर की संपत्ति उसी तरह लूटना शुरू कर देगी जैसे आज अन्य संपत्तिशाली मंदिरों को लूट रही है।
.
हिन्दू बोर्ड एक प्रस्तावित ट्रस्ट है, जिसका मुखिया "संघ प्रधान" होगा और हिन्दू धर्म के मंदिरों में आने वाले दान का प्रबंधन करेगा। प्रत्येक हिन्दू (लगभग 90 करोड़) इस बोर्ड का मतदाता सदस्य होगा।
.
यदि हिन्दू संघ प्रधान ठीक से काम नहीं कर रहा है तो हिन्दू नागरिको को यह अधिकार होगा कि वे उसे बदल सके। इसके अलावा हिन्दू बोर्ड के गठन के बाद मंदिरों की संपत्ति या स्वामित्व को लेकर कोई भी विवाद होता है तो मामले की सुनवाई हिन्दू नागरिको की जूरी करेगी जज नहीं।
.
हिन्दू बोर्ड का पूरा ड्राफ्ट यहाँ देखें - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/2241776019273955>;
.
हिन्दू बोर्ड से सम्बंधित अन्य पोस्ट के लिए यह एल्बम देखें - <https://www.facebook.com/groups/860298764343202/post_tags/?post_tag_id=1099827697056973&ref=rhc_tag>;
.
#HinduBoard