Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
#कितने_करोड़_भारतीय_मतदाता_लोकडाउन_विरोधी_है
.
#HowManyCroreVotersOpposeLockdown
.
सारांश -- मैं 27-मार्च -2020 से ही लॉकडाउन समाप्त करने के लिए जन-आंदोलन खड़ा करने के लिए काम कर रहा हूँ , क्योंकि मेरे विचार में, भारत के 70 करोड़ से अधिक वोटर्स (कुल 90 करोड़ वोटर्स में से ) 27-मार्च-2020 से ही लॉकडाउन के विरोध में थे।
.
विषय --
.
(1) आज के समय के लॉकडाउन का कितने करोड़ वोटर्स का समर्थन /विरोध करते हैं ? और कितने 27-मार्च -2020 पर लगाए लॉकडाउन का समर्थन /विरोध कर रहे थे ?
.
(2) इस समतावादी नजरिये से निपटना कि "कोई फर्क नहीं पड़ता कि 70 करोड़ लॉकडाउन का विरोध करते हैं... लॉकडाउन चालू रहना चाहिए..."
.
---
.
(1) आज के समय के लॉकडाउन का कितने करोड़ वोटर्स का समर्थन /विरोध करते हैं ?
.
27-मार्च -2020 को लाखों -लाखों मजदूरों ने दिल्ली और अन्य महानगरों से अपने-अपने गांव की तरफ लगभग 500 किमी से 1500 किमी पैदल चलना शुरू कर दिया था और उस समय गर्मी, सर्दी और बरसात भी हुई थी। औसतन, वे 10 से 40 दिन तक पैदल चलते रहे।
.
क्या ये लाखों / करोडो मजदूर लॉकडाउन का समर्थन कर रहे थे या विरोध ?
.
मेरा मानना है ये सभी विरोध कर रहे थे।
.
अब, मेरा अनुमान है कि कुल 90 करोड़ वोटर्स में से, लगभग 70 करोड़ वोटर्स आज के समय (२२-मई -२०२०) भी लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं।
.
और 70 करोड़ से ऊपर 27-मार्च-2020 को भी लॉकडाउन के विरोध में थे।
.
किन्तु हर कोई कुछ और मानने के लिए स्वतंत्र है।
.
यदि कोई मानना चाहता है कि 70 करोड़ से ऊपर वोटर्स 27-मार्च-2020 को भी लॉकडाउन के समर्थन में थे और आज भी लॉकडाउन के समर्थन में हैं, तो ठीक है। हर एक की अपनी-अपनी मान्यता है।
.
मेरी मान्यता है -- 27-मार्च -2020 से ही, 70 करोड़ से ऊपर वोटर्स लॉकडाउन-विरोधी थे।
.
-------
.
(2) इस समतावादी नजरिये से निपटना कि "कोई फर्क नहीं पड़ता कि 70 करोड़ लॉकडाउन का विरोध करते हैं... लॉकडाउन चालू रहना चाहिए..."
.
अब यहाँ ऐसे बहुत सरे लोग हैं जिनका मानना है " कोई फर्क नहीं पड़ता कि 70 करोड़ लॉकडाउन का विरोध करते हैं या समर्थन करते हैं !!! लॉकडाउन अच्छा कदम था और इसे सभी 90 करोड़ वोटर्स पर थोप देना चाहिए बिना परवाह किये कितने लॉकडाउन के विरोध /समर्थन में हैं, और जितने दिन जरुरी लगे, उतने के लिए लॉकडाउन चालू रहना चाहिए"
.
ये समतावादी नजरिया (लोकतांत्रिक नजरिये के उलट) धरती पर आया है जब से मनुष्य आया है। समतावादी लोगों का मानना है कि उन्हें पता है आम लोगों के लिए क्याअच्छा है जब कि आम लोगों को नहीं। और आम लोगों के मत की गणना फ़ेरबदल करना चाहिए या दबा देना चाहिए, लेकिन उस पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।
.
इन समतावादी लोगों के अनुसार, लॉकडाउन अच्छा था क्योंकि बिना लॉकडाउन के, करोड़ो जाने चलीं जाती और लॉकडाउन करोड़ो जान बचाएगा। और चूंकि आम लोग कभी भी इस जटिल डाटा और विश्लेषण को नहीं समझ पाएंगे, तो उनके मतों को तोड़ मरोड़ देना चाहिए या दबा देना चाहिए और लॉकडाउन जितना लंबा हो सके उतना चलना चाहिए।
.
"सच को बहुमत की राय को दबा देना चाहिए" जैसा कि वे दावा करते हैं !!
.
तो बहुत से इन समतावादी लोगों से मैंने पुछा -- क्या आप मुझे 01-फरवरी-2020 और 20-मार्च-2020 के बीच इटली में मरने वाले सभी लोगों की उम्र (वर्षों में ) बता सकते हैं? मैं इन समतावादी लोगों से कहा कि भारत सरकार को इटली के आयु आधार पर मृत्यु डाटा के लिए ट्वीट करें। किसी ने भी भारत सरकार को ट्वीट नहीं किया इस डाटा को उपलब्ध कराने के लिए !!!
.
आगे मैंने पूछा -- क्या आप भारत सरकार से भारत में चाहे कोरोना से याअन्य कारणों से सभी मरने वालो की उम्र और सहायक-बीमारियों के डाटा को रिलीज़ करने के लिए मांग कर सकते हैं ?
.
फिर से, इन समतावादी लोगों में से किसी ने भी मांग नहीं की !! वे कहीं न कहीं पक्के थे कि सभी मौतें सिर्फ कोरोना से हुई हैं, ना कि सहायक बिमारियों से !!!
.
अन्य शब्दों में, ये लोग तथ्यों और क्या सही है, के बारे में बिलकुल पक्के हैं !!
.
वे चाहते हैं कि सच बहुमत की राय को कुचल दें।
.
लेकिन वे नहीं चाहते कि ये डाटा प्रकाशित हो जिससे ये साबित हो सकता है कि वे सही हैं या गलत !!!
.
बहुत खूब है सत्य के प्रति उनका समर्पण, जिसके आधार पर वे बहुमत की राय को दबाना चाहते हैं।
.
अब 27-मार्च-2020 से ही मेरा स्टैंड था--
.
(a) लॉकडाउन बहुत सी गैर-कोरोना मौतें की वजह बनेगा
.
(b) लॉकडाउन कोरोना से होने वाली मौतों को 1% से भी नहीं घटा सकता -- यह कुछ दिनों की वृद्धि करेगा उन लोगों की जिंदगियों में जो कोरोना से मरने वाले हैं, लेकिन बस इतना ही।
.
(c) यूके के उम्र आधार पर मृत्यु डाटा के आधार पर -- मेरा विश्लेषण कहता है कि भारत में कोरोना मौतें 5 लाख से अधिक नहीं पहुँचती अर्थात ट्रैफीक मौतों की ४ गुना, लगभग यूके से 10 गुना, भले ही यूके से आबादी 23 गुना हैं। क्योंकि भारत में लोग जल्दी मर जाते हैं और ज्यादातर युवा हैं और इसलिए आबादी में इम्युनिटी अधिक है। और भारत में N वर्ष के व्यक्ति के पास यूके के N वर्ष के व्यक्ति की तुलना में अधिक इम्युनिटी है और इसलिए मौतें 5 लाख से बहुत नीचे, शायद 50 हजार से से कम होती।
.
लेकिन 27-मार्च -2020 से ही लॉकडाउन को समाप्त करने जन-आंदोलन खड़ा करने के लिए मेरा काम करने प्रमुख कारण रहा -- क्योंकि विचार में , भारत में 70 करोड़ से ऊपर वोटर्स 27-मार्च -2020 से ही लॉकडाउन विरोधी थे और जल्द से जल्द लॉकडाउन खत्म करवाना चाहते थे।
.
और किसी को भी ये गौर करना चाहिए कि लॉकडाउन समर्थक लोग इटली, यूके आदि देशों का आयु आधारित मृत्यु डाटा नहीं देना चाहते हैं और भारत का सहायक -बीमारियों का डाटा भी नहीं देना चाहते हैं जब वे दावा करते हैं "सच को बहुमत की राय दबा देना चाहिए" !!!
.
यह एल्बम उन कदमों के बारे में हैं जिसे कार्यकर्त्ता 70 करोड़ वोटर्स को उठाने के लिए कह सकते हैं जिससे पीएम/सीएम को लॉकडाउन समाप्त करना पड़े।