Pawan Jury BhilwaraRj
लॉकडाउन को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं ?
.
हमारा सुझाव है कि सरकार को किसी एक राज्य / या किसी एक मेट्रो सिटी में लॉकडाउन हटा कर डी-क्राउडिंग (DeCrowding) को लागू करना चाहिए। यह प्रस्ताव पूरे देश के नहीं बल्कि किसी एक राज्य या फिर किसी एक मेट्रो सिटी के लिए है। इससे 10 दिन में हमें भारत का एक तुलनात्मक डेटा मिलेगा, और हमें पता लग जाएगा कि वायरस से निपटने की सही नीति क्या है।
.
(A)
.
डी-क्राउडिंग निष्पादित करने के लिए सरकार निम्नलिखित आदेश जारी करें :
.
(1) अमुक राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर 3 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी होगी। यदि कोई व्यक्ति उलंघन करता है तो पुलिस चालान काट सकती है।
.
(2) व्यक्ति जब भी घर से बाहर निकलेगा उसके पास आधार कार्ड / वोटर कार्ड होना अनिवार्य है।
.
(3) सभी प्रकार के अनुपादक जमाव ( Unproductive Gathering ) सिनेमा, सर्कस, मेले, मंदिर, मस्जिद, चर्च, उत्सव, स्कूल आदि पर रोक रहेगी।
.
(4) सभी प्रकार की फैक्ट्रियां, कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकाने आदि शुरू हो सकेंगे।
.
(5) पान के गल्ले, रेस्टोरेंट, चाय-कॉफ़ी हाउस, सभी फ़ास्ट फ़ूड आदि बंद रहेंगे।
.
(6) अमुक राज्य की सीमाएं सील रहेगी। ना तो राज्य से कोई बाहर जा सकता है, न आ सकता है।
.
(7) बस में जितनी सीट है उसकी आधी सवारी बैठेगी। कंडक्टर के पास अनिवार्य रूप से इन्फ्रारेड थर्मोमीटर होगा। यदि नहीं है तो कंडक्टर+ड्राइवर पर चालान हो सकता है। कंडक्टर सभी का थर्मल टेस्ट करके ही बस में चढ़ने देगा। कंडक्टर यह सुनिश्चित करेगा कि सवारियों के पास मास्क हो। (डबल अस्तर के कॉटन मास्क नागरिक घर पर भी बना सकते है।)
.
(8) राज्य के अंतर्गत अवागमन के लिए ट्रेन शुरू हो सकेगी। व्यक्ति को प्लेटफार्म पर आने से पहले अपना टिकेट ऑनलाइन लेना होगा। सिर्फ वही व्यक्ति प्लेटफोर्म में प्रवेश करेगा जिसके पास पहले से आरक्षित टिकेट है। सभी कोच में क्षमता से आधी सवारियों की अनुमति होगी। जनरल बोगी में क्षमता से 1/3 सवारी बैठेगी।
.
(9) ऑटो रिक्शा वगेरह शुरू होंगे। ऑटो में 2 सवारी बिठाने की अनुमति होगी। 2 से अधिक नहीं।
.
(10) दुपहिया वाहन पर सिर्फ 1 आदमी को बैठने पर छूट होगी।
.
(11) यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्दी जुकाम या इस तरह के लक्षणों वाले व्यक्ति मास्क का इस्तेमाल करें। (डबल अस्तर के कॉटन मास्क नागरिक घर पर भी बना सकते है।)
.
(12) सरकार पूरे देश में फरवरी-मार्च-अप्रेल एवं आगामी महीनो में होने वाली सभी मौतों की पूरी जानकारी जैसे रोगी का नाम, उम्र, उसकी पूर्व बीमारियों का इतिहास आदि सार्वजनिक करें। ताकि पूर्व वर्षो के आंकड़ो से इसकी तुलना की जा सके।
.
(13) शराब के ठेके सप्ताह में 3 दिन नियत समय के लिए खुलेंगे। ठेके खुलने के दौरान ठेके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। (वैकल्पिक)
.
=======
.
(B)
.
लॉकडाउन के दौरान अब प्रत्येक व्यक्ति Covid19 के इन्फेक्शन एवं इसके संक्रमण के तरीको से परिचित हो चुका है। उपरोक्त प्रक्रिया लागू होने से कुछ 25% प्रोडक्टिव लोगो ट्रेफिक शुरू हो जाएगा, और शेष 75% घर में बने रहेंगे, और सिर्फ तब बाहर निकलेंगे जब यह बेहद जरुरी हो। और जो भी बाहर निकलेंगे वे अपना काम करके घर पर लौट आयेंगे।
.
(1) इस प्रकिया के आने से हमें 3 फायदे होंगे :
.
(1.1) हमें मालूम हो जाएगा कि भारतियों की प्रतिरोधक क्षमता के लिहाज से हमारे लिए यह वायरस कितना घातक है। हम लॉकडाउन वाले राज्यों से इसकी तुलना करके व्यवहारिक निष्कर्ष निकाल सकते है।
.
(1.2) इतना होने से स्थानीय स्तर पर चलने वाली राज्य की 50% इकॉनोमी खुल जायेगी, और इस वजह से कई जाने बचेगी।
.
(1.3) हमें इसे एक युद्ध की तरह मानकर चलना चाहिए। वॉर फेयर में हमें भविष्य में भी इस तरह के और इससे भी मारक वायरसों का सामना करना पड़ सकता है। यदि हमने जन सामान्य को इसका सामना करने के लिए तैयार नहीं किया तो हमें आगे बहुत ज्यादा हानि उठानी पड़ सकती है। क्योंकि हो सकता है कि कुछ वर्षो बाद वास्तव में हम पर ऐसे वायरस का हमला हो जो वाकयी में इतना घातक हो।
.
(2) अब जोखिम –
.
हाँ, इसमें एक सीमा तक जोखिम है। लेकिन हमें यह जोखिम उठाना चाहिए। क्योंकि जापान, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे देशो ने लॉकडाउन की जगह पर DeCrowding का पालन करके इसे आसानी से नियंत्रित कर लिया। यह वायरस अब पूरी दुनिया में फैल चुका है, लॉकडाउन इसका हल नहीं है। ज्यादातर से भी ज्यादातर सम्भावना है कि अब यह वायरस दुनिया के हर आदमी तक पहुंचेगा। यदि लॉकडाउन जारी रहता है तो लॉकडाउन से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जायेगा। वो बात अलग है, कि न तो लॉकडाउन से होने वाली मौतों को काउंट किया जाएगा और न ही इसकी रिपोर्टिंग होगी।
.
पाकिस्तान में भी लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू नहीं है, और वहां डेथ काउंट भारत की तुलना में निम्न है। और मेरा अनुमान है, कि यह भारत की तुलना में निम्न ही रहेगा !!
.
(C)
.
(1) यदि आपको लगता है कि इस तरह का फैसला लिया जाना चाहिए तो आप प्रधानमंत्री जी को ट्विट कर सकते है कि वे किसी एक इच्छित राज्य का लॉकडाउन हटाकर DeCrowding के आदेश जारी करें।
ट्विट में यह लिखे :
.
@Pmoindia , प्रधानमंत्री जी, कृपया एक राज्य में लॉकडाउन हटाकर डी-क्राउडिंग के आदेश जारी करें - #EndLockdownInOneState , #OnlyDecrowdingInOneState ,
.
और किस राज्य से लॉकडाउन हटाया जाना चाहिए इसका फैसला पीएम कर सकते है।
.
(2) राज्यों में लॉकडाउन हटाने का फैसला मुख्यमंत्री भी कर सकते है। चूंकि मैं राजस्थान का निवासी हूँ, अत: मैंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को मेरे राज्य से लॉकडाउन हटाने का ट्विट भी भेज दिया है। यदि आप चाहते है कि जिस एक राज्य से लॉकडाउन हटाया जाए वह आपका राज्य हो तो आप भी अपने सीएम को ट्विट भेज सकते है।
.
सीएम के ट्विट में अपने राज्य का नाम लिखे :
.
मुख्यमंत्री जी, कृपया एक राजस्थान में लॉकडाउन हटाकर डी-क्राउडिंग के आदेश जारी करें – #EndLockdownInRajasthan , #OnlyDecrowdingInRajasthan ,
.
=========