Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

post 020
.
क्यों भारत के नागरिकों को जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम जैसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बहुत जरुरत है ?
.
कोरोना के चलते, सरकार ने कानून बनाया है कि एक व्यक्ति को बलपूर्वक उसकी मर्जी के विरुद्ध अस्पताल में भर्ती किया और उसकी मर्जी के विरुद्ध दवाएं दी सकती हैं और उसकी मर्जी के विरुद्ध डॉक्टर से उपचार करवाया जा सकता है। कोई खास वजह ? मुझे आधिकारिक कारण तो पता नहीं , लेकिन केवल एक वजह जो मैं सोच सकता हूँ इस मामलें में -- कि यदि उसका उपचार नहीं होता है, तो वह दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है इसकी संभावना बढ़ेगी।
.
अन्य संभावित कारण, कि बिना उपचार के कोई मर सकता है, लागू नहीं होता। क्योंकि सरकार ने कैंसर रोगियों को दवा लेने के लिए कभी भी मजबूर नहीं किया।
.
एक संक्रमित व्यक्ति को घर पर रहने के लिए मजबूर करना ठीक है। लेकिन छापे गए वर्तमान कानून के अनुसार, अब ना केवल व्यक्ति को घर से बाहर निकलने पर रोका जा रहा है, बल्कि उसकी मर्जी के विरुद्ध उसे पुलिस द्वारा मजबूरन अस्पताल में भर्ती किया जा रहा और उसकी मर्जी के विरुद्ध इलाज किया जा रहा है।
.
और इसीलिए मेरे विचार में जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम जैसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बहुत जरुरत है।
.
मेरे विचार में, जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम के अभाव में, समाज की मदद के नाम पर सरकारी अधिकारीयों को गैर-अपराधी नागरिकों पर बल या हिंसा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होना चाहिए।
.
एक वाज़िब प्रश्न अब भी बचता है कि क्या जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम के बाद भी, किसी इंसान को उसकी मर्ज़ी के विरुद्ध इलाज लेने के लिए मजबूर किया जा सकता है या नहीं ? लेकिन जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम के अभाव में, मंत्रियों /अधिकारियों /जजों को रोगियों को उनकी मर्जी के विरुद्ध इलाज करने की अनुमति देना, सभी प्रकार के राजनैतिक दमन के लिए निमंत्रण देना है।
.
मेरा सभी से कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे जनमत संग्रह और जूरी सिस्टम कानूनी ड्राफ्ट्स का प्रचार करें। ( अपडेटेड कानूनी ड्राफ्ट्स के लिए मेरी प्रोफाइल फॉलो करें और पुराने ड्राफ्ट्स के लिए लिंक कमेंट में देखें )
.
=============
.
Tweet by ahmedabad municipal commissioner -----
.
" Now, those who have tested positive are refusing to get admitted in a Hospital . How much more difficult will some people make it for us to save their lives?! I have ordered use of force if required. PLEASE #HelpUsToHelpYou 🙏🙏
#AmdavadFightsCorona "
.
https://twitter.com/vnehra/status/1248213471176601600