Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

post 017 (hindi of post 017)
.
क्या 60 दिन का लॉकडाउन निर्णायक कोरोना मौतों को कम कर सकता है? और लॉकडाउन कितनी मौतों का कारण बन सकता है?
.
(1) एक समानता
(2) सारांश
(3) अवस्थाएँ
(4) मेरा विश्लेषण -- ज्यादा अंतर नहीं / और लॉकडाउन मार भी सकता है
(5) मेरा निर्णय -- सभी वोटर्स को लॉकडाउन जारी रखने या समाप्त करने लिए प्रधानमंत्री को sms/tweet भेजना चाहिए और मेरा ट्वीट है @PmoIndia #EndLockDown #लोक_डाउन_समाप्त_करे
.
=================
.
(1) एक समानता
.
हर महीने, 12000 लोग भारत ट्रैफिक दुर्घटनाओं में गुजर जाते हैं। तो मान लीजिये हम 60 दिनों के लिए ट्रैफिक रोक देते हैं और केवल 60 दिन बाद ही इसे खोलते हैं। तो हमने निश्चित ही उन 24000 जानों को बचा लिया!! लेकिन 60 दिनों बाद, ट्रैफिक मृत्यु दर शायद उतनी ही रहेगी।
.
तो अब ट्रैफिक उदहारण और वास्तविक कोरोना लॉकडाउन में केवल इतना अंतर है-- 60 दिनों के लॉकडाउन में, अस्पतालों में बेड जोड़ दिए गए
.
=================
.
(2) सारांश
.
इम्युनिटी स्ट्रेंथ को एक लेवल "लेवल-A" मान लेते हैं। अर्थात जिन व्यक्तियों की इम्युनिटी लेवल-A से ऊपर है वे कोरोना वायरस प्रकोप से लगभग बच जाएंगे और जिनका नहीं है वे नहीं बच पाएंगे। अब जब 60 दिन का लॉकडाउन ख़त्म होगा, तो ये वायरस सभी 140 करोड़ भारतीयों में फैलने लगेगा। तो आबादी का इम्युनिटी लेवल इन 60 दिनों अंदर नहीं बढ़ जाएगा।
.
( असल में, 5 से 7 करोड़ लोगों को बारिश, गर्मी और ठण्ड में 500 से 1500 किमी पैदल चलकर जाना पड़ा और लॉकडाउन की वजह से सामान्य आर्थिक पतन हो गया। तो इस लॉकडाउन की वजह से इम्युनिटी लेवल घटेगा। लेकिन मैं इसे फ़िलहाल अलग रखूंगा। )
.
तो आबादी का इम्युनिटी लेवल इन 60 दिनों अंदर नहीं बढ़ जाएगा. इसलिए मेरे विचार में, अंत में होने वाली मौतों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा सिवाय 60 दिन की देरी का।

====================
.
(3) अवस्थाएँ (conditions behind analysis)
-------------
.
कृपया "हर्ड इम्युनिटी" (herd immunity) जैसे लेबल्स को अच्छे से जानने के बाद ही स्वीकार करें। क्योंकि एक सामान्य तर्क जो दिया जा रहा है -- लॉकडाउन के दौरान हर्ड इम्युनिटी उत्पन्न हो जाएगी और लॉकडाउन के बाद काफी कम मौतें होंगी। हर्ड इम्युनिटी आती है वैक्सीन से या जब आबादी का एक बड़ा हिस्सा वायरस के संपर्क में आता है। यदि कोई भी वैक्सीन नहीं आती, तब एक निश्चित छोटा हिस्सा हर्ड इम्युनिटी आने से पहले ही गुजर जायेगा। लॉकडाउन केवल प्रतिदिन वाली मौतों को कम करेगा और दिनों की संख्या बढ़ाएगा और इसलिए कुल मौतों को नहीं घटा सकता। तो लॉकडाउन हर्ड इम्युनिटी में भी देरी उत्पन्न करेगा।
.
लॉकडाउन के विश्लेषण बनाम 60 दिन लॉकडाउन की तुलना करने में, मैं निम्न पद्द्ति अपना रहा हूँ
.
(3.1) 60 दिन कम समय होगा ये मानना कि वैक्सीन आ जाएगी --- HIV वैक्सीन 30 वर्षों तक के बाद भी नहीं आई और रैबीज वैक्सीन ने सालों साल लगा दिए। तो हम 60 दिनों में किसी चमत्कार की आशा नहीं कर सकते। मैं इसे "NO VACCINE in 60 DAYS" अवस्था कहता हूँ।
.
(3.2) वायरस शायद कम मजबूत अवस्था में परिवर्तित हो सकता है, लेकिन शायद और मजबूत भी हो सकता है। और 60 दिन का समय भी बहुत कम परिवर्तन के लिए। तो ये "NO VIRUS MUTATION IN 60 DAYS" second है।
.
=============
.
(4) मेरा विश्लेषण
-----------------
.
(4.1) कोरोना में व्यक्ति के इम्युनिटी लेवल को समझना बहुत जरुरी है। लेकिन दुर्भाग्य, इम्युनिटी लेवल मापने का और एक सटीक अंकसंख्या देने का कोई टेस्ट नहीं है। लेकिन ये ज्ञात है कि अलग अलग लोगो के अलग अलग इम्युनिटी ताकत है।
.
( उदहारण: कुछ 200 साल पहले, हमारे पास नदी में बहने वाले पानी को मापने का कोई तरीका नहीं था। इसका मतलब ये कतई नहीं है कि कोई ये नहीं कह सकता कुछ नदियाँ बड़ी हैं और अन्य छोटी। बहुत सारे आपत्ति जताते हैं कि चूंकि इम्युनिटी लेवल वर्तमान विज्ञान से मापा सकता है, तो हमें लेवल के बारे में चर्चा नहीं करना चाहिए। मैं विरोध करता हूँ )
.
यहाँ भारत में 140 करोड़ लोग है, अलग अलग इम्युनिटी लेवल्स के साथ।
.
यदि किसी व्यक्ति का इम्युनिटी लेवल जीरो है, तब मात्र एक साधारण सा सर्दी-जुखाम भी घातक बन जायेगा। उदहारण , हर वर्ष अमेरिका/यूरोप में लाखों लोग फ्लू कारण मारे जाते है जो कि नौजवानों को कभी कभार ही मारता है। ऐसी अपमृत्यु होती हैं क्योंकि अब इम्युनिटी लेवल इतना कम हो चूका है कि फ्लू वायरस से मुकाबला भी नहीं कर सकता।
.
अब मान लेते हैं यदि एक व्यक्ति की इम्युनिटी के पास लेवल-A या अधिक है, तो वह कोरोना -19 के प्रहार से खुद को बचा लेगा। मैं यहाँ लेवल-A को इम्युनिटी का न्यूनतम लेवल मान रहा हूँ।
.
और अन्य जीवाणु /कीटाणु लेवल-A पर या अधिक पर या उससे भी कम लेवल पर उस व्यक्ति को घातक साबित हो सकते हैं।
.
तो कृपया अंतिम वाक्य पर ध्यान दे -- कोरोना-19 से ज्यादा ताकतवर अन्य कीटाणु भी मृत्युकारी साबित हो सकते हैं।
.
अब मान लेते हैं, 20 मार्च 2020 पर, कोरोना-19 के भारत में कुछ 1000 मामलें थे।
.
मान लीजिये, यदि कोई लॉकडाउन नहीं किया जाता। और 30 दिनों बाद यानि 21 अप्रैल 2020 पर, मान लेते हैं कुछ 8000 मामलें होंगे, ये मानकर कि हर 10 दिन में मामलें दुगने हो रहे हैं।
.
अब दूसरी परिकल्पना करें जहाँ लॉकडाउन 19 मार्च 2020 को लागू होता है 60 दिनों के लिए 17 मई 2020 को हटा लिया जाता है। मान लीजिये कोरोना -19 ke 500 मामलें सामने हैं।
.
then अगले 40 दिनों में ही, फिर से 8000 मामलें सामने आ जाएंगे !!!
.
अन्य शब्दों में, हमे केवल लगभग 60 से 70 दिनों का समय मिला टालने के लिए। ये माना गया है कि लॉकडाउन के समय में मामलों की संख्या कम होती है जो कि नहीं होगा । मामलों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी । मतलब लॉकडाउन ना होने स्थिति में दुगने होने के 10 दिन थे, तो लॉकडाउन समय में अब 30 दिन होंगे।
.
इसलिए मेरे विचार में, एक N अवधि लॉकडाउन से कुछ मिलने वाला नहीं है सिवाय N दिनों की देरी। और वो भी ऐसा मानकर कि लॉकडाउन से मामलों की संख्या में गिरावट आएगी, जो कि नहीं होगा।
.
=================
.
(5) मेरा निष्कर्ष
.
अब हर एक को अपना विश्लेषण स्वयं करना होगा ये तय करने के लिए कि कितनी ज़िंदगियाँ लॉकडाउन लेने वाला है और प्रत्येक इंसान की जिंदगी से कितने दिन घटाने वाला है। निश्चित तौर पर, कुछ मामलों में लॉकडाउन जीवन के दिन बढ़ा रहा है। लेकिन घटा भी सकता है। जैसे कि लॉकडाउन के चलते भोजन में फलों की कमी, तनाव में बढ़ोतरी आदि के कारण बहुत लोगों का इम्युनिटी लेवल बड़ी संख्या में गिरेगा। और इस तरह लॉकडाउन कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ा सकता है।
.
कितने लोग बचेंगे या कितने मरेंगे, इसका सटीक आंकलन नहीं किया जा सकता।
.
तो अंत में , मेरा सभी वोटर्स से आग्रह है -- कि स्वयं तय करें कि लॉकडाउन जारी रखना चाहिए या समाप्त होना चाहिए और अपने निर्णय के आधार पर प्रधानमंत्री को ट्वीट भेजे। लेकिन ट्वीट भेजने से पहले किसी पहचान के डॉक्टर से सलाह कर लें। और सभी वोटर्स जिन्हे आप जानते हैं उन्हें भी ऐसा करने के लिए कहें।
.
लॉकडाउन खत्म करने के लिए ट्वीट -- @PmoIndia #EndLockDown #लोक_डाउन_समाप्त_करे
.
लॉकडाउन चालू रखने लिए ट्वीट -- @PmoIndia # ContinueLockDown # लोक_डाउन_चालु_रखे