> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2020-03-31

Pawan Jury BhilwaraRj

लॉकडाउन की घोषणा सबसे पहले अरविन्द केजरीवाल, पंजाब (कांग्रेस) के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों ने की थी। और फिर मोदी साहेब ने लॉकडाउन का फैसला लिया -- क्या ये सभी लोग एक ही इकाई से निर्देश लेते है ?
.
20 मार्च 2020, शुक्रवार - मोदी साहेब ने एक दिन का जनता कर्फ्यू घोषित किया।
.
22 मार्च 2020, रविवार - केजरीवाल ने 8 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।
.
22 मार्च 2020, रविवार - कांग्रेस पंजाब के सीएम ने 8 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की।
.
और अगले दिन मोदी साहेब ने 3 सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की।
.
तो अचानक पार्टियों एवं नेताओं में लॉकडाउन करने की प्रतियोगिता शुरू हो गयी थी !! उनके बीच आंतरिक स्तर पर क्या संवाद चल रहा था हम नहीं जानते।
.
पर अचानक सभी नेता लॉकडाउन करने पर सहमत हो जाते है, या बाध्य किये जाते है !!
.
हो सकता है कि उन्हें नागरिको की फ़िक्र हो और उन्हें लगा हो कि लॉकडाउन की जरूरत है। यह भी हो सकता है कि ये सभी लोग एक ही इकाई से आदेश ले रहे हो !!
.
और इस तथ्य पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि, हफ्तों से पेड मीडियाकर्मी इधर उधर छलांगे लगाते हुए बता रहे थे कि चाइना में कोरोना ने तबाही ला दी है, किन्तु सभी पेड मीडियाकर्मीयों ने इस बात को काफी सफाई से छिपाया कि -- चीन में सिर्फ वुहान में लॉकडाउन किया गया था, पूरे देश में नहीं। वुहान के अलावा शेष राज्यों में चीन ने सिर्फ DE CROWDING की थी, लॉकडाउन नहीं। इसके अलावा पेड मीडिया ने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान के तथ्यों को भी दबा दिया।
.
यह मामला सिर्फ कोरोना तक सीमित नहीं है। इसमें वायरस के अलावा भी काफी कुछ है। जो वक्त गुजरने के साथ सामने आएगा।
.
=====