> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2020-03-27

Pawan Jury BhilwaraRj

@PmoIndia पर ट्विट करें कि वे लॉक डाउन की अवधि पर जनता की राय जानने के लिए मोबाईल SMS का इस्तेमाल करते हुए एक देश व्यापी जनमत संग्रह करें। और जनमत संग्रह के बावजूद अंतिम फैसला करने का अधिकार पीएम के पास ही रहेगा।
.
अब लॉकडाउन की अवधि कोरोना से ज्यादा बड़ा मुद्दा है !! और इसीलिए हमें इसे हल करने के लिए प्रक्रिया की आवश्यकता है !!
.
मैंने ट्विटर पर @PmoIndia से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री को SMS आधारित एक जनमत संग्रह की प्रक्रिया स्थापित करें , ताकि कोई भी मतदाता अपना वोटर आई डी नम्बर लिखकर यह sms भेज सके कि वह कितने दिनों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहता है। यदि मतदाता लॉकडाउन नहीं चाहता तो वह शून्य “0” लिखकर मेसेज करेगा।
.
मतदाताओ द्वारा भेजा गया डेटा पीएम की वेबसाइट पर सार्वजनिक रहेगा, ताकि इसे स्वतंत्र रूप से वेरीफाई किया जा सके।
.
अब प्रत्येक फोन नं आधार से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित कर सकते है कि प्रत्येक मतदाता एक ही sms भेजे। आधार कार्ड नंबर सार्वजनिक नहीं किये जायेंगे, किन्तु वोटर आई डी नंबर सार्वजनिक होंगे। और भारत के सभी मतदाताओं के वोटर आई डी पहले से ही सार्वजनिक है।
.
यदि जनमत संग्रह नहीं किया जाता है तो लॉकडाउन के स्तर एवं अवधि की जिम्मेदारी पीएम पर आएगी, जो कि एक बड़ा मुद्दा है। यदि जनमत संग्रह हो जाता है तो इसमें जनता की भागीदारी होगी। और पीएम को यह अधिकार होगा कि वे जनता द्वारा दिए गए फीड बेक को मान भी सकते है, और नहीं भी मान सकते है। मतलब अंतिम फैसला पीएम के पास ही रहेगा।
.
इस समय लॉकडाउन के स्तर एवं इसकी अवधि का फैसला निर्णायक रूप से पीएम कर रहे है। और चूंकि पीएम पेड मीडिया के प्रायोजकों पर बुरी तरह से निर्भर करते है, अत: पीएम पेड मीडिया के प्रायोजको की सलाह पर ही फैसला लेंगे!!
.
तो हमारे विचार में, पीएम की जगह भारत के नागरिको को यह अधिकार दिया जाना चाहिए कि वे लॉक डाउन की अवधि के बारे में अपनी मंशा व्यक्त कर सके।
.
हम इस वायरस की ताकत का कोई सटीक अंदाजा नहीं है। हो सकता है कि यह स्पेनिश फ्लू की तरह करोड़ो नागरिको की जान ले ले, और हो सकता है कि ज़ीका, निपाह की तरह इसकी मारक क्षमता काफी कम हो।
.
इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि भारत का प्रत्येक मतदाता लॉकडाउन की लंबाई पर अपनी राय पीएम को भेजे। और फिर पीएम मतदाताओ से प्राप्त राय को आधार बनाकर कोई भी माध्य अवधि चुन सकते है।
.
कृपया निचे दिया गया ट्विट करें –
.
@PmoIndia #OpenSmsVoteOnLockDown #PmDecsionFinal pls put a phno. voter can SMS his voterid, number of lockdown days he wants. 0 for no lockdown. voterid nDays be made public on PMO website. PM's decision will be final. Using adhar of each phno, ensure one adhar votes only once.
.
=====