Pawan Jury BhilwaraRj
PMP03 के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने ट्वीट में दिल्ली दंगो के संदिग्धों का "पब्लिक नार्को टेस्ट" लेने की मांग रखी है।
.
उनकी ट्विट का लिंक - <https://twitter.com/KhanAmanatullah/status/1237984457396805633?s=19>
.
उनके ट्विट पर मेरी टिप्पणी :
.
(1) उन्होंने लिखा है कि -- कपिल मिश्रा, ताहिर हुसैन, प्रवेश वर्मा एवं अमित शाह का पब्लिक नार्को टेस्ट लिया जाए।
.
हमारा कहना है कि इसका फैसला जूरी करेगी कि किसका नार्को टेस्ट होगा और किसका नहीं होगा। अमित शाह दिल्ली दंगो के आरोपी नहीं है। यदि जूरी ट्रायल के दौरान अमित शाह की भूमिका सामने आती है तब जूरी इस पर विचार कर सकती है।
.
(2) उन्होंने अपनी मांग का ट्विट अपने मुख्यमंत्री को भी नहीं भेजा है, और प्रधानमन्त्री को भी नहीं भेजा है। उन्होंने यह ट्विट दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए किया है। लेकिन नार्को टेस्ट का क़ानून तो मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री छाप सकते है। दिल्ली की जनता इसे लागू नहीं कर सकती।
.
(3) उन्होंने ट्वीट में "जूरी ट्रायल" या "दिल्ली जूरी कोर्ट" का जिक्र नहीं किया है। अत: यह स्पष्ट नहीं है कि "सार्वजनिक नार्को टेस्ट" के आदेश कौन देगा -- जज या जूरी ?
.
(4) और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह कि यदि वे जूरी द्वारा सार्वजनिक नार्को टेस्ट की बात कर रहे है तो उन्होंने इसका ड्राफ्ट सामने नहीं रखा है।
.
कृपया उन्हें ट्वीट करके पब्लिक नार्को टेस्ट का ड्राफ्ट मांगें।
.
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को यह ट्विट भेजे - कृपया सार्वजनिक नार्को टेस्ट का ड्राफ्ट सार्वजनिक करें या दिल्ली दंगो के संदिग्धों का "जूरी द्वारा सार्वजनिक नार्को टेस्ट" लेने के लिए दिल्ली_जूरी_कोर्ट क़ानून का समर्थन करें - #DelhiJuryCourt
.
क्योंकि यदि वे जूरी की बात कर रहे है तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि जूरी का चयन कैसे होगा, जूरी का आकार क्या होगा आदि आदि। और यदि वे जज की बात कर रहे है तो उनकी मांग का कोई मतलब नहीं है।
.
यदि उनके पास ड्राफ्ट नहीं है तो उन्हें प्रस्तावित दिल्ली जूरी कोर्ट के ड्राफ्ट को सपोर्ट करना चाहिए, और पीएम एवं सीएम को #DelhiJuryCourt लिखकर ट्विट करना चाहिए। दिल्ली जूरी कोर्ट के ड्राफ्ट में जूरी के गठन एवं संचालन आदि की प्रक्रिया दी गयी है।
.
दिल्ली जूरी कोर्ट का हेश कोड -- #DelhiJuryCourt
.
दिल्ली जूरी कोर्ट का ड्राफ्ट - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/2698338923617660>
.
दिल्ली जूरी कोर्ट का पीडीऍफ़ - <https://tinyurl.com/JuryCourtDelhi>
.
मेरे द्वारा भेजा गया ट्वीट - <https://twitter.com/PawanJury/status/1238215298810925057>
.
----------
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FKhanAmanatullah%2Fstatus%2F1237984457396805633%3Fs%3D19&h=AUA3aKRMgrFYQcgEIayRbD4czTuUomH5Cv8UKh1znLh6kxIgemUNCru6ScIwClO-lrdFQ0SYP7iAwjuGQ3PnLvoMByw8PglxlZbbopuKVyL1Isdvp5SdZOZSiDEpyYEhPgtYojBBTV2iKjHq9oCNgL3zm8qIc8GPEZWRrbNoHZD5pk14&s=1
- https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/pfbid02RyXVfSZ1XXMseP2uKZiFzyLebrhPoM7Z1JdxXTaGqggCHRTLwSxGouT8U1rLWchWl
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Ftinyurl.com%2FJuryCourtDelhi&h=AUDFhTWiymq8vh2CGU3ItUh0yzpV6gpX1yfc_oLZI-oC4VbFBvf5Kr7Gct_IZjIrBXH-oLvEQknxNAEEsnjda05BPh4ybRqz4CNhz2qwTbNE6dTjR12comKVHq0Zf2TBhOWDzs_VEdew5hymGn0fvpjhKnWSsj0h-GjujQaMdZ2i05E_&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FPawanJury%2Fstatus%2F1238215298810925057&h=AUDLBFIUMj9DIwhzAZHiYNh9h6cNVImosA5d1ebbLhuDQfX_jHFUjso9UlzMzYONai2t8zZSHgP_KrYJ7szTt9dR1Y-AWyoMg6ZWgPkMyKh-fBpcM5DGif03L17Bz3w-UUgORGW5uiuQZ2D9bxX8eKIaoAbd7MX3JCAi8rkal3vOBglg&s=1
- https://www.facebook.com/hashtag/delhijurycourt?__eep__=6