> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-10-26

Pawan Jury BhilwaraRj

महत्तवपूर्ण सूचना : आज 25 अक्टूबर 2019 , शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता संस्करण में पेज नम्बर 2 पर राहुल चिमनभाई मेहता द्वारा विज्ञापन दिया गया। पुणे संस्करण में विज्ञापन पेज 9 पर देखे।
.
विज्ञापन का विषय : कैसे चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी यदि चाहे तो लाखो EVM / VVPAT में करोडो कागज के वोट भी बदल सकते है।
.
ePaper का लिंक : <http://epaper.indianexpress.com/c/45071128>;
.
-----------
.
विज्ञापन के पाठ्य का हिन्दी अनुवाद निचे दिया गया है :
.
VVPAT में एक दोष ( इसका ग्लास पारदर्शी एवं रंगहीन नहीं है, बल्कि काला है। VVPAT ग्लास का फ्रंट साइड मिरर की तरह है, और अंदर से यह पारदर्शी है ) और VVPAT ग्लास का यह डिजाइन चुनाव आयोग में बैठे प्रोग्रामर्स को ऐसा कोड लिखने की सुविधा दे देता है कि वे लाखों EVM में करोड़ों पेपर वोटों में हेराफेरी कर सके !!
.
इस प्रक्रिया का डेमो इस वीडियो में देखा जा सकता है : <https://www.youtube.com/watch?v=oilv8JAflWM>; VVPAT

इस वीडियो में वास्तविक evm का इस्तेमाल नहीं किया गया है। किन्तु यह वीडियो उस प्रक्रिया एवं तर्क को समझने में मदद करता है, जिसका इस्तेमाल करके संभावित हेराफेरी की जा सकती है।
.
मान लीजिये कि, 50 मतदाताओं ने केले को और 50 मतदाताओं ने एप्पल को वोट किया। चुनाव आयोग के शीर्ष प्रोग्रामर्स के लिए वीवीपीएटी निर्माण के दौरान इसमें ऐसा कोड डालना संभव है, जिससे सभी 50 मतदाताओं को वीवीपीएटी की पेपर स्लिप में केला छपा हुआ दिखाई देगा, और सभी 50 मतदाताओं को कागज़ की पर्ची पर सेब दिखाई देगा। लेकिन जब वीवीपीएटी की पेपर स्लिप्स को गिना जाएगा तो 40 पेपर स्लिप केले के होंगे, और 60 पेपर स्लिप सेब के होंगे !! और CU = Control Unit भी वही 40 / 60 वोट दिखाएगा !!
.
कैसे ?
.
बेईमान कोड वीवीपीएटी में पेपर वोट की चोरी करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगा, और मतदाता कभी भी इसे नोटिस नहीं कर पायेंगे :
.
(1) मान लीजिये कि वोटर A केला को वोट देता है।
.
(2) अब वीवीपीएटी का प्रोग्राम कागज की पर्ची पर केला प्रिंट करेगा, और लाईट जलाएगा। वोटर A केले का निशान छपी हुयी कागज की पर्ची देखेगा। अब VVPAT अपनी लाईट ऑफ कर देगा। लेकिन VVPAT ने वोटर A को जो कागज की पर्ची दिखाई थी उसे VVPAT काटेगा नहीं। ( लेकिन VVPAT की लाईट बंद होने के कारण और VVPAT का ग्लास बाहर से मिरर होने के कारण वोटर-A यह देख नहीं पायेगा कि VVPAT ने केले वाली पर्ची काटी नहीं है।)
.
(3) अब मान लीजिये कि वोटर B आता है। वोटर B वीवीपीएटी के सामने खड़ा है। पर चूँकि ग्लास की फ्रंट साइड मिरर जैसी है, और सिर्फ बैक साइड ट्रांसपेरेंट है अत: जब VVPAT की अंदर की लाइट ऑफ होती है तो वोटर B ग्लास के पीछे पहले से रखी हुयी केले की पेपर स्लिप नहीं देख पायेगा। ( यह वही पर्ची है जो VVPAT ने वोटर A कदिखाई थी, किन्तु इसे काटा नहीं था। और पर्ची काटने से पहले ही लाईट ऑफ़ कर दी थी। )
.
(4) अब मान लीजिये कि दूसरा मतदाता यानी वोटर B भी केले को वोट करता है। अब VVPAT का बेईमान कोड कोई भी पेपर स्लिप प्रिंट नहीं करेगा, लेकिन लाईट चालू कर देगा। लाईट चालू हो जाने से वोटर B केले की वही पेपर स्लिप देखेगा जो वोटर A ने देखी थी !!
.
(5) अब VVPAT लाइट फिर से बुझा देगा, और केले की पेपर स्लिप को काट देगा। लाईट बुझाने के बाद अब VVPAT एक ऐप्पल की पेपर स्लिप प्रिंट करेगा, और ऐप्पल की पेपर स्लिप को काट देगा।
.
(6) अब जब कागज़ की पर्चियों की गिनती की जाएगी तो 1 केले की और 1 सेब की पर्ची होगी। और काउंटिंग यूनिट भी यही गिनती दिखाएगा। इस तरह 2 मतदाताओं ने केले को वोट किया, दोनों ने VVPAT में केले का चिन्ह छपी हुई कागज की पर्ची देखी, लेकिन VVPAT के बेईमान कोड ने केले का एक वोट चुराकर एप्पल सेब को दे दिया। और वोट चुराने के बावजूद पेपर स्लिप काउंट और इलेक्ट्रॉनिक वोट काउंट एक जैसा रहेगा !!!
.
(7) जिस उम्मीदवार को अतिरिक्त वोट देने है उसकी सूचना का कोड सटीक date & time के साथ तब इंस्टाल किया जा सकता है, जब वोट चोरी शुरू करनी हो। उम्मीदवारो के नंबर जारी होने के बाद यह कमांड VVPAT से जुड़े हुए SLU के माध्यम से तब इंस्टाल की जा सकती है, जब उम्मीदवारों के नाम, क्रम एवं चिन्ह की कमांड VVPAT में डाली जाती है। ( यह कमांड वोटिंग के लगभग 15 दिन पहले प्रत्येक VVPAT में चुनाव आयोग द्वारा इंस्टाल की जाती है )
.
समाधान ?
.
VVPAT की पर्चियों की गिनती करके इस चोरी को पकड़ा नहीं जा सकता।
.
एक तात्कालिक समाधान यह है कि -- VVPAT में साधारण रंगहीन ग्लास लगाया जाए, ताकि वोटर बिना लाईट चालू हुए भी यह देख सके कि VVPAT ने जो पर्ची उसे दिखाई है उसे काटी है या नहीं।
.
किन्तु ग्लास बदलने के बावजूद VVPAT में अन्य तरीको से गड़बड़ी की संभावनाएं बनी रहेगी।
.
स्थायी समाधान : ईवीएम को रद्द करके हमें फिर से बेलेट पेपर की तरफ लौट आना चाहिए।
.
ईवीएम विरोधी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे पीएम और केंचुआ ( केन्द्रीय चुनाव आयोग ) को Evm रद्द करने के लिए पोस्टकार्ड लिखें तथा यह ट्विट भी करें - "@PmoIndia @EciSveep #CancelEvm" भी ट्वीट करें। मेरी राय में, यदि करोड़ों मतदाता पोस्टकार्ड और ट्वीट भेजते है तो ईवीएम रद्द हो सकती है। जय हिन्द !!
.
विज्ञापन दाता : राहुल चिमनभाई मेहता, बीटेक, कंप्यूटर साइंस, आईआईटी दिल्ली ; MS, Comp Sci, Rutgers Univ, USA
.
नोट: मैं राइट टू रिकॉल पार्टी का संस्थापक अध्यक्ष हूं। लेकिन यह विज्ञापन मेरा निजी विचार है, और राईट टू रिकॉल पार्टी से सम्बद्ध नहीं है।
.
अधिक जानकारी के लिए, मेरी फेसबुक प्रोफ़ाइल देखें - fb.com/MehtaRahulC; , जीएसटी किस तरह छोटे व्यवसायियो को बाजार से बाहर कर देगा और रिक्त भूमि कर लाकर हम इसे कैसे रोक सकते है विषय पर और अन्य विषयों पर वीडियो इस चैनल पर देखें जा सकते है - youtube.com/RightToRecallGroup
.
=========