> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-09-23

Pawan Jury BhilwaraRj

कार्यकर्ताओ को हरियाणा, महाराष्ट्र , झारखंड में विधानसभा चुनावो में भाग लेने के लिए प्रयास करने चाहिए. यदि आप विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 15,000 रू का खर्चा है. यदि आप इतना पैसा खर्च कर सकते है, कृपया जूरी कोर्ट और वोट वापसी पासबुक के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का प्रयास करें.
.
जो कार्यकर्ता कतिपय कारणों से चुनाव नहीं लड़ पा रहे है, उनसे आग्रह है कि जूरी कोर्ट, वोट वापसी पासबुक कानूनों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओ को आर्थिक सहयोग करने का प्रयास करें.
.
अब प्रत्येक जिले के लिए अलग से क़ानून ड्राफ्ट भी उपलब्ध है, जिन्हें गेजेट में छापने से अमुक जिले में जूरी कोर्ट और वोट वापसी क़ानून लागू किये जा सकते है. यदि आप चुनाव लड़ते है तो अपने जिले में जूरी कोर्ट-वोट वापसी लाने के क़ानून का पेम्पलेट भी छपवा सकते है.
.
जिस भी जिले में यह क़ानून आयेंगे उन जिलो की अदालतें, थाने, सरकारी स्कूल एवं सरकारी अस्पतालों की दशा अन्य जिलो के मुकाबले तेजी से सुधरने लगेगी.
.
===========