Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

कैसे मोदीजी का स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग कम्पनीज के लिए 15% इनकम टैक्स भारतीय मैन्युफैक्चर्स को बर्बाद कर देगा ? कैसे अमेरिका-ब्रिटेन के धनिकों और मिशनरीज़ की पकड़ भारत के ऊपर और अधिक बढ़ेगी ? क्यों मोदीजी ऐसा कानून छाप रहे हैं ? और क्यों सोनिया गाँधी और अरविन्द केजरीवाल इसका समर्थन कर रहे हैं ?
.
वर्तमान निर्माताओं के लिए संभव नहीं है कि वे नए निर्माता बन सके क्योंकि कानून कहता है कि पूँजी एकदम नयी होनी चाहिए और वर्तमान व्यापार की आय से नहीं आ सकती | ऊपर से, एक आदमी को अपना व्यापर खत्म करना होगा, स्टाफ को हटाना होगा, जमीन और उपकरण बेचने होंगे और सब कुछ दोबारा से खरीदना होगा | और एक न्या ब्रांड नाम भी लेना होगा !! ये किसी भी मैन्युफैक्चरर के लिए सहज नहीं है |
.
अब नए मैन्युफैक्चर्स कौन होंगे ?
.
ये अधिकतर अमेरिका ब्रिटेन के धनिक होंगे जो अपनी कंपनिया चीन से भारत शिफ्ट करना चाहते हैं |
.
तो अब जब वे अपना माल भारत में बेचेंगे और मुनाफा कमायेंगे, तो उन्हें केवल 15% इनकम टैक्स चुकाना होगा जबकि स्वदेशियों को 25% इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा | तो देशी बहुत अधिक पीड़ा उठाएंगे
.
तो अमेरिका ब्रिटेन के धनिको की पकड़ भारत पर बढ़ेगी और इस तरह मिशनरीज़ की भी ताकत बढ़ेगी |
.
मोदीजी इस कानून को छाप रहे हैं क्योंकि अब मोदीजी अपने राजनैतिक गुजारे और भगवान जैसी छवि के लिए अमेरिका ब्रिटेन के धनिको पर बुरी तरह से निर्भर है और यही हाल सोनिया-केजरीवाल का भी है |
.
समाधान ?
.
हमें इस कानून को खत्म करने के लिए जन आन्दोलन खड़ा करने की जरुरत है |