Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

सैयद शुजा ने एक बार फिर ईवीएम पर व्यर्थ वीडियो बनाया है जिसने ईवीएम विरोधी लोगों को न्यूट्रल टेक्निकल श्रोताओं के सामने जोकर जैसा दर्शा दिया है और इस तरह ईवीएम विरोधी आन्दोलन को तबाह कर दिया है |
.
ईवीएम में, दो वोट होते हैं – इलेक्ट्रॉनिक वोट और वीवीपैट पेपर वोट | और 10.3 लाख ईवीएम में से, लगभग 20600 रैंडम चुनी गई थी | चुनाव आयोग के विज्ञापन अनुसार, मिलान 99.99% से ऊपर था अर्थात 100% के समान | सभी राजनैतिक दल इस मुद्दे पर मौन धारण किये हुए हैं |
.
तो ईवीएम वोटों के विरुद्ध कोई तकनीकि आपत्ति एकदम बेकार शोर है, जब तक कि कोई भी ये दावा नहीं करता कि वीवीपैट पेपर वोटों को भी बदला जा सकता है | और कोई भी तकनीकि डेमो बेकार है जब तक कि कोई ये नहीं दिखाता कि ईवीएम वोटों के साथ साथ वीवीपैट वोटों को भी बदला जा सकता है |
.
यदि एक डेमो दर्शाता है कि ईवीएम वोटों बदले जा सकते हैं लेकिन वीवीपैट पेपर वोट जस के तस रहेंगे, तब ऐसा डेमो एकदम बेकार का शोर मात्र है |
.
और सैयद शुजा की जनवरी-2019 की लन्दन कांफ्रेंस एक बकवास है क्योंकि ये कहीं भी जिक्र नहीं करती कि कैसे वीवीपैट के पेपर वोटों को बदला जा सकता है
.
और सैयद शुजा का हालिया 24-जुलाई-2019 डेमो इतना ही बड़ा बकवास है | क्योंकि उसने एक वीवीपैट दिखाई और ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटों बदलकर दिखाया, लेकिन इस डेमो में, ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटों को बदलने के बाद वीवीपैट के पेपर वोट नहीं बदले गए | अन्य शब्दों में, शुजा का तरीका वीवीपैट और ईवीएम में मिसमैच उत्पन्न करेगा |
.
तो एक न्यूट्रल टेक्निकल दर्शक के लिए, ये डेमो पूरा मजाक है और 70 मिनट की बर्बादी है | और 10 मिनटों में वह क्या दिखा सकता था, वह 70 मिनट तक अपनी धुन में अनाप सनाप कहानियां बताता रहा |
.
ये कहना काफी होगा, सैयद शुजा के सभी वीडियो मजाक ही थे और ये वाला भी | शायद, उसका अगला वीडियो ये बताएं कि कैसे पेपर वोटों को बदला जा सकता है | लेकिन अब तक, उनके सभी वीडियो इस मुद्दे को छोड़ते है और केवल मजाक हैं |
.
तो सैयद शुजा के वीडियोज, न्यूट्रल टेक्निकल दर्शकों के समक्ष ईवीएम-विरोधी लोगों को जोकर्स जैसा बनाकर, केवल ईवीएम विरोधी आन्दोलन को कमजोर कर रहे हैं |