Pawan Jury BhilwaraRj
आवश्यक सूचना : प्रस्तावित रिगो क़ानून को अपडेट किया गया है। Pm को भेजे जाने वाली बुकलेट के पीडीऍफ़ में जो बदलाव किये गए है उनकी सूचना निचे दी गयी है :
.
(1) पत्र के शीर्षक में यह पंक्ति जोड़ी गयी है ---
"प्रधानमंत्री जी, कृपया इस खुले पत्र को सरकारी वेबसाईट पर सार्वजनिक करें, तथा निचे दिए पते पर प्राप्ति की सूचना देवें"
.
(2) भेजने वाले की सूचना के खंड में एक अतिरिक्त कॉलम यह जोड़ा गया है ---
"इस क़ानून के बारे में आप कैसे सूचित हुए ( रेफेरेंस )................
इसमें मतदाता चाहे तो उस स्त्रोत को इंगित करेगा जिससे उसे इस क़ानून के बारे में जानकारी हुयी। यह स्त्रोत उस कार्यकर्ता का नाम हो सकता है जिसने मतदाता को इस क़ानून के बारे में सूचित किया। या इंटरनेट हो सकता है, फेसबुक / व्हाट्स एप या कुछ और भी हो सकता है।
.
(3) चूंकि यह क़ानून सिर्फ Pm ही गेजेट में छाप सकते है Cm नहीं इसीलिए प्रधानमंत्री कार्यालय का पूरा पता जोड़ दिया गया है।
.
(4) क़ानून के सार में यह पंक्ति प्रथम पंक्ति के रूप में जोड़ी गयी है -
"यह क़ानून स्कूल-अस्पताल-थानों-अदालतों-बैंक एवं मीडिया को सुधारने के लिए लिखा गया है।"
.
(5) धारा 15 में एक यह अतिरिक्त टिपण्णी जोड़ी गयी है -
[ टिपण्णी : यह क़ानून लागू होने के 4 वर्ष बाद यदि व्यवस्था में सकारात्मक एवं निर्णायक बदलाव आते है तो कोई भी नागरिक इस कानून की धारा 15 के तहत एक शपथपत्र प्रस्तुत कर सकता है, जिसमे उन कार्यकर्ताओ को सांत्वना के रूप में वाजिब प्रतिफल देने का प्रस्ताव होगा, जिन्होंने इस क़ानून को लागू करवाने के लिए प्रयास किये है। यदि कोई कार्यकर्ता तब जीवित नही है तो प्रतिफल उसके नोमिनी को दिया जाएगा। यह प्रतिफल किसी स्मृति चिन्ह / प्रशस्ति पत्र आदि या अन्य किसी रूप में हो सकता है। यदि राज्य के 51% नागरिक इस शपथपत्र पर हाँ दर्ज कर देते है तो प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री इन्हें लागू करने के आदेश जारी कर सकते है, या नहीं भी कर सकते है। ]
.
यह धारा कार्यकर्ताओ को BBB = Betrayal By Beneficiaries से रक्षा करने में सहयोग करती है।
.
(6) FAQ के प्रश्न 6 में जूरी सिस्टम एवं जज सिस्टम के तुलनात्मक अध्ययन की तालिका जोड़ी गयी है।
.
(7) अंतिम पेज में "यह आन्दोलन अहिंसा मूर्ती महात्मा उधम सिंह जी प्रेरित है" जोड़ा गया है।
.
(8) अंतिम पेज में अंतिम पैरेग्राफ के रूप में "नागरिक के तौर पर आपका कर्तव्य" जोड़ा गया है।
.
(9) अंतिम पृष्ठ पर Author's note जोड़ा गया है जो इस क़ानून एवं चिट्ठी में किसी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के बदलाव किये जाने पर बंधन लगाता है, किन्तु बिना बदलाव किये कोई भी व्यक्ति लेखको की अनुमति बिना इस क़ानून / बुकलेट को print करवा सकता है, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म या किसी भी तरह के प्लेटफोर्म पर इन्हें सर्कुलेट कर सकता है या वितरित कर सकता है।
.
4 पेज की बुकलेट के अपडेटेड पीडीऍफ़ का लिंक -- www.facebook.com/groups/VoteWapsiPassbook/844364495962751/
.
2 पेज की चिट्ठी के अपडेटेड पीडीऍफ़ का लिंक -- www.facebook.com/groups/VoteWapsiPassbook/844367629295771/
.
[ अब से Pm को रिगो ही भेजा जाएगा, रिडो नही भेजा जाएगा। रिडो सिर्फ Cm को भेजा जाएगा। ]
.
=============