> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-06-19

Pawan Jury BhilwaraRj

My Letters to Pm रजिस्टर का प्रथम एवं द्वितीय पेज. पेज संख्या (0) एवं पेज संख्या (00)
.
पेज संख्या (0) पर कुछ नहीं लिखा गया है.
.
पेज संख्या (00) का टेक्स्ट निचे दिया गया है : ( यह विवरण मैंने बाद में जोड़े है इसीलिए इसे पेज संख्या (00) नाम दिया गया है. अन्य नागरिक यदि यह विवरण लिखते है तो इंडेक्स - विषय सूची के बाद में भी रख सकते है )
.
------------
.
शीर्षक : विचारक बनाम कामगार
.
Title : Thinker Vs Doers
.
नागरिक दो प्रकार के होते है : पहले वे होते है जो अपना नागरिक कर्तव्य पूरा करते है, एवं दुसरे जो नहीं करते है।
.
(1) इस श्रेणी में वे नागरिक है जो अपने आस पास के लोगो में व्यवस्था के खिलाफ शिकायत करते है , सुझाव देते है, मांग करते है, किन्तु अपनी शिकायत / सुझाव / मांगे Pm-Cm को कभी नहीं भेजते।
.
(2) इस श्रेणी में वो लोग है, जी अपने नागरिक कर्तव्य को पूरा करते है। यदि इनके पास व्यवस्था में कोई सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कोई सुझाव, मांग आदि होती है तो ये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर उन्हें सूचित करते है।
.
मेरा मानना है कि जिस देश में श्रेणी 2 के नागरिको की संख्या बढती है, उस देश में सकारात्मक बदलाव आते है। श्रेणी 1 के नागरिक देश का दायित्व है, जबकि श्रेणी 2 के नागरिक देश की संपत्ति।
.
=============