Pawan Jury BhilwaraRj
सभी नागरिको के लिए जरुरी सूचना : यह सबसे महत्तव्पूर्ण एल्बम है, और भारत के प्रत्येक नागरिक की सिटिजन ड्यूटी के बारे में है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि यदि उसे सरकार से कोई शिकायत है, या उसके पास कोई सुझाव है या वह कोई मांग कर रहा है, तो सबसे पहले उसे पीएम को इस बारे में चिट्ठी में भेजनी चाहिए, और उसका विधिवत रिकॉर्ड भी रखना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति राजनैतिक पोस्ट लिखता है, किन्तु पीएम को चिट्ठी नहीं भेजता, तो मैं ऐसे नागरिक को गंभीरता से नहीं लेता। क्योंकि ऐसे व्यक्ति की रुचि सुधारो में नहीं होती।
.
रिकॉर्ड रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक रजिस्टर बनाना चाहिए और इस रजिस्टर में उन चिट्ठियों की फोटो कॉपी चिपकानी चाहिए जो चिट्ठियां उसने भेजी है। मैं जो चिट्ठियां Pm / Cm को भेजता हूँ, उनका रिकॉर्ड एक रजिस्टर में रखता हूँ। अमुक रजिस्टर मेरी सिटीजन ड्यूटी की हार्ड ड्राइव है, और उसके पृष्ठों की सॉफ्ट कॉपी इस एल्बम में स्कैन करके अपडेट की जायेगी। ताकि यदि कभी यह एल्बम डिलीट हो जाए तो इसे हार्ड कॉपी से फिर से अपडेट किया जा सके।
.
इस एल्बम में मेरे रजिस्टर के सभी पृष्ठों के स्कैन रखे जायेंगे, तथा उसका टेक्स्ट भी यहाँ रखा जाएगा। इस तरह आप मेरे नागरिक कर्तव्य का रजिस्टर इस एल्बम में हूबहू पढ़ सकते है।
.
इस अल्बम में यह भी बताया जाएगा कि इस तरह का रजिस्टर बनाने से किस तरह के लाभ होंगे और रजिस्टर की विषय वस्तु क्या होनी चाहिए। यदि आप भी इस तरह का रजिस्टर बनाते है तो यह एल्बम आपको रजिस्टर के स्ट्रक्चर को समझने में मदद करेगा।
.
==============