> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-06-01

Pawan Jury BhilwaraRj

इस एल्बम में वोट वापसी पासबुक प्राप्त करने के लिए प्रस्तावित क़ानूनो के ड्राफ्ट एवं विवरण रखे गए है.

(1) रिडो : थानों-अदालतों-स्कूलों-अस्पतालों को सुधारने के लिए एक प्रस्तावित क़ानून है
.
REDO - Right to Expel & Punish District level Officers
.
इस प्रस्तावित क़ानून के गेजेट में प्रकाशित होने के बाद प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक वोट वापसी पासबुक मिलेगी। तब नागरिक यह बता सकेंगे कि वे मौजूदा एस पी , जिला शिक्षा अधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी एवं जिला जज की नौकरी चालू रखना चाहते है, या उन्हें निकाल कर किसी अन्य व्यक्ति को लाना चाहते है।
.
साथ ही पुलिस-शिक्षा-चिकित्सा विभाग एवं जिला न्यायालय से सम्बंधित मामलो एवं शिकायतों की सुनवाई करने तथा दंड देने की शक्ति जजो के पास नही, बल्कि आम नागरिको की ज्यूरी के पास रहेगी। इस कानून को संसद या विधानसभा से पास करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री इसे अधिसूचना के रूप में राज्य सरकार के गेजेट में सीधे छाप सकते है। इसे प्रधानमंत्री द्वारा भी केंद्र सरकार के गेजेट में छापा जा सकता है।

#Redo105, #VoteWapsiPassBook , #P20180436105
.
(2) रिगो - नागरिको द्वारा जिला एवं केन्द्रीय अधिकारीयों को निकालने एवं दण्डित करने का प्रस्तावित क़ानून है
.
इस क़ानून के गेजेट में छपने के बाद प्रत्येक नागरिक को एक वोट वापसी पासबुक मिलेगी। जिला स्तर पर एसपी , जिला जज , शिक्षा अधिकारी , चिकित्सा अधिकारी एवं केन्द्रीय स्तर पर DD चेयरमेन , RBI गवर्नर , CBI डायरेक्टर एवं सेंसर बोर्ड चेयरमेन इस पासबुक के दायरे में होंगे। तब नागरिक यदि इनमे से किसी अधिकारी के काम काज से संतुष्ट नहीं है, और उसे नौकरी से निकाल कर किसी अन्य व्यक्ति को लाना चाहते है तो वे पटवारी कार्यालय में जाकर अपनी हाँ दर्ज करवा सकेंगे। यदि नागरिको का बहुमत किसी अधिकारी को नौकरी से निकालने के लिए हाँ दर्ज कर देता है, तो अमुक अधिकारी को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। बाद में इस वोट वापसी पासबुक में सरपंच, सभापति आदि जन प्रतिनिधियों के पन्ने भी जोड़े जा सकेंगे।
.
इसके अलावा उपरोक्त अधिकरियों एवं इनके स्टाफ से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करने तथा दंड देने की शक्ति जजो के पास नही, बल्कि आम नागरिको की जूरी के पास रहेगी। इस कानून को संसद से पास करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री अपने हस्ताक्षर करके इसे सीधे गेजेट में छाप सकते है।
#Rego106, #VoteWapsiPassBook , #P20180436106,

इस एल्बम में इन क़ानूनो से सम्बंधित उन कदमो का विवरण रखा जाएगा जिन्हें उठाकर आप इसे गेजेट में छपवाने में सहयोग कर सकते है.
.
===========