Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
कैसे पत्र रजिस्टर activism तरीके को फॉलो कर सकते हैं
.
post 002 , A201.002
.
(1) पत्र ऐसे पत्र हैं जिसमे पोस्टकार्ड्स भी शामिल हैं, जो पीएम/सीएम/चुनाव आयोग/सुप्रीम कोर्ट जजों इत्यादि को कानूनी ड्राफ्ट्स और प्रमुख बदलाव जो एक वोटर/कार्यकर्ता सरकार में चाहता है, के लिए भेजना हैं | अमुक कानूनी ड्राफ्ट या प्रस्ताव के पास कोड होना जरूरी है | आपके द्वारा भेजे गए पत्र या पोस्टकार्ड्स में दिनांक, आपका वोटर आई.डी., आपका नाम, शहर का नाम, सम्पूर्ण पता (वैकल्पिक) होना चाहिए |
.
(2) रजिस्टर एक फुल साइज़ या किसी भी साइज़ की नोटबुक है, जहाँ वोटर उसके द्वारा भेजे गए पत्रों की प्रतिलिपी (फोटोकॉपी) रखेगा | रजिस्टर में सभी पेज 1 से लेकर 50 तक या जितने भी हो, अंकित होना चाहिए |
.
(3) जब भी आप पीएम इत्यादि को पत्र भेजें, कृपया अमुक पत्र के प्रथम पेज की एक कॉपी को अपने रजिस्टर में चिपकाकर रखें | यदि पत्र आपके लिए महत्वपूर्ण है, आप सभी पेजों को चिपकाकर रख सकते हैं | और जब भी आप पोस्टकार्ड भेजें, कृपया अमुक पोस्टकार्ड की कॉपी रजिस्टर में चिपकाकर रखें |
.
(4) रजिस्टर में एक पेज प्रत्येक कोड के लिए भी होना चाहिए अर्थात सरकार में आप जो बदलाव चाहते हैं | और अमुक पेज में, वोटर और कार्यकर्ता को एक लाइन लिखना होगा जो उसके परिचित लोगों के नाम (संबंधियों और साथी कर्मचारियों को छोड़कर) जैसे कि स्कूल, कॉलेज के दोस्त, सभी लोग जिन्हें वो जनता हो और जो स्वयं को राजनैतिक /नैतिक कार्यकर्त्ता बताते हों और सभी वरिष्ठ राजनेता, पीएम से लेकर पार्षद तक, दर्शाती हो | और अमुक लाइन में हां/ना/जानकारी नहीं, होना चाहिए जो निर्भर करता है कि उस व्यक्ति ने पीएम/सीएम इत्यादि को अमुक विशेष कोड के साथ पत्र या पोस्टकार्ड भेजा है या नहीं | उदहारण, मान लीजिये आपके क्षेत्रीय सांसद ने उसके द्वारा भेजे गए पोस्टकार्ड की कॉपी अपने रजिस्टर में नहीं रखी हैं, आपकी श्रेष्ठतम जानकारी के अनुसार | तब उसके नाम के आगे “ना” लिखे | यहाँ एक लाइन और भी होना चाहिए उन प्रत्याशियों के लिए जिसे वह वोट करता है या कर सकता है, जब तक कि वह अपना वोट गुप्त नहीं रखना चाहे |
.
(5) अमुक रजिस्टर में इंडेक्स पेज पहले पेज के रूप में होना चाहिए, जिसमे कानूनी ड्राफ्ट या बदलाव आप जो मांग रहे हैं, के प्रत्येक कोड के लिए एक लाइन होना चाहिए | और साथ में पेज नंबर जिसमे आपके भेजें कानूनी ड्राफ्ट के पत्रों/पोस्टकार्ड की कॉपी होना चाहिए और उन सभी लोगों के नामों की सूची जिन्होंने समर्थन दिया है |
.
आगे : निम्न दो जुड़ाव आगे हैं |
.
(6) साथ में सूची में एक पेज होगा जिसमे जजों, राजनैतिक विज्ञान के प्रोफेसरों, पत्रकारों, सामाजिक प्रेमियों, अधिकारीयों आदि के बारे में आपकी मूल राजनैतिक मान्यताएं होना चाहिए |
.
(7) एक पेज प्रति व्यक्ति जिसे आप व्यक्तिगत जानते हों या प्रति वरिष्ठ राजनेता | और अमुक पेज में उस व्यक्ति द्वारा भेजें गए पोस्टकार्ड के सभी कोड्स की सूची होना चाहिए और उसकी कॉपी रजिस्टर में चिपकाई गई हों |
.
(यह टी सी पी का पेपर पेन वितरित रूप है उनके लिए जो टी सी पी को जानते हैं )
.
मैं उदहारण के जरिये अधिक दर्शाने का प्रयास करूंगा |