Pawan Jury BhilwaraRj
(1) 2003, कैलिफोर्निया के मुख्यमंत्री ग्रे डेविस को नागरिको ने वोट वापिस लेने के अधिकार का प्रयोग करते हुए नौकरी से बाहर निकाल दिया था। डेमोक्रेट उम्मीदवार डेविस 11 महीने पहले दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे, और उनके रहते बिजली व्यवस्था बदतर होती जा रही थी। तो कैलिफोर्निया के नागरिको ने डेविस को नौकरी से निकाल कर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को मुख्यमंत्री बना दिया था। अमेरिका के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ था कि, मुख्यमंत्री को वोट वापसी द्वारा बीच में ही निकाल दिया गया !!
.
<https://bit.ly/2HtPJJr>
.
The Gray Davis recall was a successful effort in 2003 to recall Gray Davis, a Democrat, from his position as Governor of California. The outcome of the recall election held on October 7, 2003, was that Davis was recalled in favor of Republican Arnold Schwarzenegger. The recall effort was the first successful recall of a California governor, and only the second recall of a state governor in American history.
.
----------
.
(2) 2017, कोलोराडो प्रान्त के सेड्विक काउंटी के नागरिको ने अपने एस.पी. थॉमस हन्ना को वोट वापसी क़ानून का प्रयोग करते हुए नौकरी से निकाल दिया था। थॉमस पर पद पर रहते हुए यौन अपराध के आरोप थे !! वोट वापसी में 91% नागरिको ने उन्हें निकाल दिए जाने पर सहमती दी थी !!
.
<https://bit.ly/2WTNxAl>
.
An effort to recall Thomas Hanna in Sedgwick County, Colorado, from his position as sheriff was launched in September 2016. A committee consisting of Jon Atkins, Hildy Blake, and Thayne Tucker began circulating the recall petition in late September. The recall effort was started following Hanna's arrest for allegedly sexually assaulting a developmentally disabled inmate. Hanna was successfully recalled on January 10, 2017.
.
----------
.
(3) 2016, कैलिफोर्निया के जज एरोन पर्सकी को नागरिको ने वोट वापसी क़ानून का प्रयोग करके नौकरी से निकाल दिया था। एक 20 वर्षीय युवक ने नीम बेहोश युवती के साथ बलात्कार किया था, और नागरिको की जूरी द्वारा दोषी ठहराए जाने के बावजूद पर्सकी ने उसे सिर्फ 6 माह की सजा दी थी !! टर्नर पर जो आरोप साबित हुए थे उनमे उसे 14 वर्ष तक की सजा दी जा सकती थी , किन्तु पर्सकी ने सिर्फ 6 माह की टोकन सजा दी !! पर्सकी 80 सालो में पहले जज थे, जिन्हें नागरिको ने लात मार कर बाहर किया था।
.
<https://nyti.ms/2JeJeN6>
.
Aaron Persky, the California judge who drew national attention in 2016 when he sentenced a Stanford student to just six months in jail for sexually assaulting an unconscious woman, was recalled on Tuesday, according to The Associated Press. He is the first judge recalled in California in more than 80 years.
With nearly all precincts reporting on Wednesday, just under 60 percent of voters were in favor of removing Judge Persky from the Santa Clara County Superior Court, where he had served since 2003. Cindy Hendrickson, a prosecutor, was elected to replace him.
.
-----------
.
तो इस तरह वोट वापसी का प्रयोग करके अमेरिका के नागरिक नेता-पुलिस एवं जजों को चेतावनी देते रहते है, ताकि अन्य नेता-जज-अधिकारी ईमानदार बने रहे।
जजों को ईमानदार बनाए रखने का यह बेहद सरल एवं निरापद तरीका है - एक भ्रष्ट जज को दंड दो , ताकि उसका हश्र देखकर अन्य जज तमीज में काम करने लगे।
लेकिन भारत में हमारे पास ऐसे ब्रांडेड नेता और उनके अंध भगत है जो इस तरह की प्रक्रियाओ में नहीं मानते। उनका मानना है कि, उनके नेताओं के फोटो गले में ताबीज की तरह लटका कर घूमने, और उनकी जय जय कार करने से जज ईमानदार बनेंगे, और अदालतों का भ्रष्टाचार अपने आप गायब हो जाएगा !! और इसीलिए वे भारत में वोट वापसी का क़ानून लाने का विरोध करते है !!!
.
और बचा खुचा मोर्चा हमारे विशिष्ट बुद्धिजीवियों और ज्यादा पढ़ी लिखी बिरादरी ने संभाल रखा है। वे पूरी जिन्दगी आम भारतीयों के दिमाग में यह कीले ठोकते रहते है कि, भारतीय लोग भ्रष्ट है, जाहिल है, गवांर है, उनमे राष्ट्रिय चरित्र का अभाव है, जागरूक नहीं है, अशिक्षित है, उनमे राजनैतिक संस्कृति का अभाव है और इसी वजह से भारत में सारी समस्याओं की जड़ में खुद भारतीय है !!! और इसीलिए भारत में नतीजा हमारे सामने है।
.
सारा जोधपुर जानता है कि, सलमान ने हिरण मारे थे, और इसके भर भर के सबूत मौजूद है। और सारा मुंबई जानता है कि उस रात दारु पीकर गाड़ी दबंग खान ही चला रहा था। जिन सबूतों के आधार पर सेशन जज ने सलमान को सजा सुनाई, उन्ही सबूतो के आधार पर हाई कोर्ट जज ने सलमान को बरी कर दिया। निचोड़ यह है कि, अदालत में सबूत कोई मायने नहीं रखते। मायने यह रखता है कि क्या जज किसी सबूत को सबूत मानने को राजी है या नहीं।
.
पूरा मामला जजो के विवेक यानी कि उन्हें दी गयी घूस पर टिका हुआ है, न कि जिरह और सबूतों पर !! भ्रष्ट जजो को नौकरी से निकालने और दंड देने की शक्ति जब तक नागरिको के पास नहीं आएगी, जज इसी तरह के काण्ड करते रहेंगे।
.
भारत में वोट वापसी क़ानून लाने के लिए हमें जो इबारत गेजेट में छपवाने की जरूरत है उसका प्रस्तावित ड्राफ्ट निचे दिए गए लिंक पर देखें। यदि ये इबारत गेजेट में छाप दी जाती है तो भारत के प्रत्यके नागरिक को एक वोट वापसी पासबुक मिलेगी और उन्हें वोट वापसी लेने का अधिकार मिल जाएगा - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/2149581858493372>
.
=========
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fbit.ly%2F2HtPJJr&h=AUDGG5ZGB2nXDdjbB5eLiBR7bEXh2X3Dtd4LcRezhexR9Z3ZjjCoLlPvy1qkN1YAVP7VIabVegZHGvLxW3MUgR0HQrBs3cmMpdP6b4KtOityfzNi02nV93B_26SwVW6fslqUj3i4CBPchuWHyqh_UsSnxVu2UVov3YVwemOiPxsQi2a0&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fbit.ly%2F2WTNxAl&h=AUBopJQw5ifbvNXLbB8Je4QYfGkeK9BSBWI1bSw329z-B0hl6JEIvKlSlHkx60XtREFYJtQdTxdDAZQm5PeqCsp-AiQ-jL77w7Sx5dplrBMv-v5R2At3A6V2odgTM23zX7UrghCWksfncqxRERw4iZZ8N1fGxZ9H9jvXXtbX9kittlQY&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fnyti.ms%2F2JeJeN6&h=AUBx_l-XkDnTl5Em9fnNeDWufZz3risaSJgZ92uwmmXdhgbz1-W7spvSXeRT3ykXtrbRlNHDawXocE-uJoITkbCxPg7gMrzrUhNcqfujsuAfwHRx5Wz4Xo8Q9-8nzX9B0mRSh4CzDvFDzxtsogVrrUYOzZYmVqw-ykzK-XtYsUinIPuo&s=1
- https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/pfbid02DLwkNi9iBegKp4Td2wHxw2o2kVSg3D7NaCjVpuqNqFzJeLBxauTcANhK11Bij32Ll