Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
(1) क्यों वीवीपैट डार्क ब्लैक गिलास का इस्तेमाल करती है, सम्भवत: एक तरफ़ा गिलास, और ना कि साधारण पारदर्शी गिलास का ?
.
(2) क्यों वीवीपैट रसीद प्रिंट होने के बाद ही लाइट चालू करती है और ना कि रसीद प्रिंट होने के 7 सेकंड पहले !!
.
(3) और क्यों वीवीपैट अंदर की लाइट हर समय चालू नहीं रखती है ? वोटर के आने से पहले भी धीमी रोशनी भी रख सकती है।
.
वीवीपैट को वोटर वेरीफाईबल होना चाहिए।
.
तो वोटर इसका पुष्टिकरण कर सके कि उसकी स्लिप प्रिंट होने से पहले गिलास के पीछे कुछ भी नहीं था। यदि सभी वोटर्स पेपर स्लिप देखते हैं, तब इसकी अधिक सम्भावना है कि एक पेपर स्लिप पिछले वोटर के वोट करने पर प्रिंट हुई थी और मेरे द्वारा वोट करने के बाद स्लिप प्रिंट नहीं हुई थी !!
.
------
.
कृपया नोट करें -- मैं वीवीपैट में किसी प्रकार का सुधार का सुझाव नहीं दे रहा हूँ चूंकि मैं वीवीपैट विरोधी हूँ और केवल पेपर बैलट का ही समर्थन करता हूँ।
.
ये सभी पॉइंट्स दर्शाते हैं कि वर्तमान वीवीपैट में बहुत सारी कमियां जिसका इस्तेमाल अंदरूनी प्रोग्रामर्स वोट चुराने में कर सकते हैं वो भी इस प्रकार कि वोटर्स को इसकी आशंका भी ना हो। मैं वीवीपैट में किसी प्रकार के सुधार का सुझाव ना देना चाहता हूँ और ना ही इसमें अपना समय व्यर्थ करना चाहता हूँ।