Pawan Jury BhilwaraRj
#ReleaseSatelliteImagesAirStrike
.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठा बचाने के लिए कृपया इस अर्जी को वोट करें - Newindia.in/Causes/ReleaseSatelliteImagesAirStrike
.
प्रधानमंत्री जी को यह ट्विट भी करें - @pmoindia , रायटर्स को एक्सपोज करने और वायुसेना की प्रतिष्ठा बचाने के लिए जैश के ध्वस्त कैम्प की सेटेलाईट तस्वीरें जारी करें , Newindia.in/Causes/ReleaseSatelliteImagesAirStrike , #ReleaseSatelliteImagesAirStrike
.
------
.
माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी साहेब , विदेशी समाचार एजेंसी रायटर्स ने सेटेलाईट इमेज जारी करके यह दावा किया है कि भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के जिस कैम्प पर बम गिराए गए थे, वह कैम्प पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। रायटर्स अमेरिका का काफी बड़ा अंतराष्ट्रीय मीडिया हाउस है और इस तरह की रिपोर्टिंग से अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारतीय वायु सेना का पराक्रम धूमिल हो रहा है।
.
आपसे आग्रह है कि भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक या सभी कदम उठाये :
(1) एक प्रेस रिलीज जारी करें जिसमे यह लिखा हो कि, रायटर्स द्वारा जारी की गयी तस्वीरें उस कैम्प की नहीं है, जिस पर वायु सेना ने बम गिराए थे।
.
(2) और यदि हमारी वायु सेना ने इसी कैम्प को नष्ट किया है तो इस आशय की प्रेस रिलीज जारी करें कि रायटर्स समूह ने जो सेटेलाईट तस्वीरे जारी की है वे फर्जी है। और हमने इस कैम्प को नष्ट कर दिया है।
.
(3) कृपया भारत सरकार की और से अमुक कैम्प की स्ट्राइक के पहले एवं बाद की तस्वीरें जारी करें जिससे यह स्पष्ट हो कि, वायु सेना को "सही लक्ष्य" दिया गया था और उन्होंने इसे ध्वस्त कर दिया है।
.
(4) कृपया इस आशय की प्रेस रिलीज भी जारी करे कि भारतीय पेड मीडिया आतंकीयों की संख्या अपनी मर्जी से न जोड़े। हो सकता है कि वायु सेना के हमले में 1000 आतंकी मारे गए हो, किन्तु मीडिया जानबूझकर संख्या कम दिखा रहा हो !! अत: कृपया मीडिया से कहे कि वे वायु सेना के ओपरेशन में मनगड़ंत तथ्य न जोड़े।
.
(5) कृपया इस आशय की प्रेस रिलीज भी जारी करे कि पाकिस्तान की सरकार द्वारा जिस खाली मैदान की तस्वीरें जारी की गयी है, वे तस्वीरें भी फर्जी है। इससे पाकिस्तान के की सरकार वहां की जनता के सामने एक्सपोज होगी और हमारी इस बात में वजन आएगा कि पाकिस्तान की सरकार झूठी है।
.
(6) यदि आप सेटेलाईट इमेजेस जारी नहीं करना चाहते तो कृपया उस कैम्प की अक्षांश , देशांतर, बालकोट से दूरी, दिशा निर्दिष्ट करने वाली भौतिक लोकेशन सार्वजनिक करें, जिस पर वायुसेना द्वारा बम गिराए गए थे। अब यह लोकेशन क्लासिफाईड श्रेणी की नहीं है, क्योंकि इस लक्ष्य को ध्वस्त किया जा चुका है। इस लोकेशन के सामने आने से यह सिद्ध किया जा सकेगा कि रायटर्स एवं पाकिस्तान द्वारा जारी तस्वीरें अलग लोकेशन की है और इसीलिए फर्जी है।
.
प्रधानमंत्री जी, कृपया उपरोक्त में से कोई 1 या 2 या सभी कदम उठाये, ताकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारी वायुसेना की छवि धूमिल न हो। उल्लेखनीय है कि रायटर्स के अलावा न्यूयार्क टाइम्स, गार्जियन, वाशिंगटन पोस्ट आदि समाचार पत्रों ने भी भारत के दावे को झुठला दिया है, और इस आशय की ख़बरें प्रकाशित की है कि भारत द्वारा किये गए हमले में कैम्प को कोई नुकसान नहीं हुआ और चुनावों में फायदा लेने के लिए जान बूझकर खाली मैदान पर बम गिराए गए !!
ऐसे में आपकी रहस्यमयी ख़ामोशी के कारण भारत का पक्ष कमजोर हो रहा है। और सबसे बदतर यह कि कई लोगो को यह कहने का अवसर मिल रहा है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है, और इस वजह से भारत के प्रधानमंत्री खामोश बने हुए है।
.
-------
.
रायटर्स द्वारा जारी की गयी बालाकोट में स्थित जैश के कैम्प की सेटेलाईट तस्वीरों का लिंक - <https://goo.gl/B8cD7B>
.
-------
- https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2FNewindia.in%2FCauses%2FReleaseSatelliteImagesAirStrike&h=AUBQKXx1Y6UGln8Y90Dle0JxonMAiNK36Qf3IK0fgjXBFIqFu5pPUIAXdUvwwTbdVnHjPnURWjhFM6VEMNxMhqFX70s9cEDeMXb_2Sxo7LkxTyNcbYb6a57ql4qFaVLJlhVH0FGfsdpLWRa50b8nZC64YjL9vEQ8&s=1
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fgoo.gl%2FB8cD7B&h=AUBFtpJG3n552__XPuI-pmncX8abj2s2HeuAtGvfUwzvGWcfXg6Q9ysfZOvo1MctzyUoOruYe8Td_NMV2SYNbkGZJAKw86kzq72FdAmWurHYewuTBDnKjHP4acNrvp3sy9zr_4qoA7uzKiRqK9XZ5ZDL7UKa4ePy&s=1
- https://www.facebook.com/hashtag/releasesatelliteimagesairstrike?__eep__=6