Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
कैसे मात्र 2 शीर्ष स्तर अंदरूनी सूत्र (Insider) लाखों वीवीपैट-इवीएम के साथ छेड़खानी कर सकते हैं और पूरे भारत में करोड़ों वोट चुरा सकते हैं ?
.
यदि दो वोटर्स दोनो ही "केला चिन्ह" के लिए वोट करते हैं, तब VVPAT पहले वोटर के लिए केला चिन्ह प्रिंट करती है और फिर उसी स्लिप को दूसरे वोटर को भी दिखा सकती है | और उसके बाद एक स्लिप "सेव चिन्ह" की प्रिंट कर सकती है !!! केला का यह एक वोट चोरी हुआ और सेव को ट्रांसफर हो गया !!
.
डिटेल्स --- https://www.facebook.com/mehtarahulc/posts/10155911842276922
Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate:
कैसे मात्र 2 शीर्ष स्तर अंदरूनी सूत्र (Insider) लाखों वीवीपैट-इवीएम के साथ छेड़खानी कर सकते हैं और पूरे भारत में करोड़ों वोट चुरा सकते हैं ?
.
वो भी इस प्रकार, कि हर एक वोटर पेपर स्लिप पर उसके द्वारा वोट किए गए उसी चिन्ह को देखेगा और वीवीपैट पेपर स्लिप की गिनती इवीएम के इलेक्ट्रॉनिक गिनती में मिलान करेगी !!
.
कैसे?
.
सार
-----
यदि दो वोटर्स दोनो ही "केला चिन्ह" के लिए वोट करते हैं, तब VVPAT पहले वोटर के लिए केला चिन्ह प्रिंट करती है और फिर उसी स्लिप को दूसरे वोटर को भी दिखा सकती है | और उसके बाद एक स्लिप "सेव चिन्ह" की प्रिंट कर सकती है !!! केला का यह एक वोट चोरी हुआ और सेव को ट्रांसफर हो गया !!
.
डिटेल्स
--------
.
मान लीजिये यहाँ दो उम्मीदवार हैं “1-सेव” और “2-केला”.
.
मान लीजिये दो वोटर्स ने प्रत्येक ने “2” और “2” दबाया
.
तब ईमानदार वीवीपैट निम्न तरीके से कार्य करेगी
.
(a1) वोटर-A ने “2-केला” के लिए वोट किया
(a2) “2-केला” प्रिंट करना
(a3) लाइट चालू होना
(a4) 7 सेकंड तक लाइट चालू रखना
(a5) जिससे वोटर-A “2-केला” के लिए पेपर स्लिप देख सकेगा
(a6) लाइट बंद करना
(a7) “2-केला” के साथ पेपर स्लिप काटना
(a8) “2” कण्ट्रोल यूनिट को भेजना
.
(b1) वोटर-B ने “2-केला” के लिए वोट किया
(b2) “2-केला” प्रिंट करना
(b3) लाइट चालू होना
(b4) 7 सेकंड तक लाइट चालू रखना
(b5) जिससे वोटर-B “2-केला” के लिए पेपर स्लिप देख सकेगा
(b6) लाइट बंद करना
(b7) “2-केला” के साथ पेपर स्लिप काटना
(b8) “2” कण्ट्रोल यूनिट को भेजना
.
तो वीवीपैट के पास दो “2-केला” पेपर स्लिप्स होंगी और कण्ट्रोल यूनिट भी ऐसा ही दिखाएगी – उम्मीदवार#2 के लिए दो वोट
.
----
.
गैर-ईमानदार इवीएम एक केला वोट चुराएगी और इसे एक सेव को निम्न तरीके से ट्रान्सफर करेगी | “----->” का आशय गैर-ईमानदार स्टेप है |
.
(a1) वोटर-A ने “2-केला” के लिए वोट किया
(a2) “2-केला” पेपर स्लिप प्रिंट करना
(a3) लाइट चालू करना
(a4) 7 सेकंड तक लाइट चालू रखना
(a5) वोटर-A “2-केला” देखेगा
(a6) लाइट बंद करना
---->(a7) “केला” के साथ पेपर स्लिप नहीं काटना
(a8) “2” कण्ट्रोल यूनिट को भेजना
.
(b1) वोटर-B ने “2-केला” के लिए वोट किया
(b2) “केला” प्रिंट नहीं करना, उसी पेपर स्लिप को रखना
(b3) लाइट चालू करना
(b4) 7 सेकंड तक लाइट चालू रखना
---->(b5) वोटर-B भी “केला” ही देखेगा जो कि पूर्व में प्रिंट किया जा चूका था
(b6) लाइट बंद करना
(b7) “केला” के साथ पेपर स्लिप काटना
(b8) कण्ट्रोल यूनिट को “1” भेजना
---->(b9) छेड़खानी वाली स्टेप --- अब एक “1-सेव” स्लिप प्रिंट करना
.
तो दोनों वोटर्स ने “2-केला” दबाया था
.
वीवीपैट “1-सेव” पेपर स्लिप और “2-केला” पेपर स्लिप दिखाएगी
.
कण्ट्रोल यूनिट दोनों “1” और “2” के लिए एक-एक वोट दिखाएगी
.
तो “सेव” को एक “केला” वोट ट्रान्सफर किया गया
.
=======
.
क्योंकि जब एक वोटर ने केला के लिए वोट किया, वह केला पेपर स्लिप देखता है | लेकिन वोटर के पास ये जानने का कोई मार्ग नहीं है कि क्या ये वही स्लिप थी जो पहले वाले वोटर के लिए थी जिसने शायद केला के लिए वोट किया था या ये वह स्लिप है जो अभी-अभी प्रिंट हुई है !!!
.
तो यदि दो निरंतर वोटर्स दोनों केला के लिए वोट करते हैं, तब वीवीपैट पहले वोटर के लिए प्रिंट हुई स्लिप दुसरे वोटर को दिखा सकती है और फिर जब दूसरा वोटर चला जायेगा, किसी अन्य चिन्ह के लिए कुछ पेपर स्लिप प्रिंट कर सकती है !!!
.
======
.
तो कैसे केवल दो अंदरूनी सूत्रों द्वारा लाखों ईवीएमो में छेड़खानी हो सकती है ?
.
एक सूत्र वह व्यक्ति जो ईवीएम के कोड लिखता है | उसे एक “सीक्रेट पासवर्ड” रखना होता है | यदि एक बिटमैप के पास सीक्रेट पासवर्ड है, तब ईवीएम अमुक चिन्ह के लिए एक अतिरिक्त वोट प्रिंट करेगी, अन्यथा ईवीएम सामान्य व्यवहार करेगी |
.
और दूसरा व्यक्ति वह व्यक्ति है जो पार्टियों के चिन्हों के बिटमैप बनाता है | उसे लाभांवित करने वाली पार्टी के चिन्ह में सीक्रेट पासवर्ड छुपाना होता है |
.
तो इस तरह केवल 2 शीर्ष स्तर के व्यक्तियों द्वारा, लाखों ईवीएम में छेड़खानी हो सकती है |