Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
उरी हमले में 19 जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने लड़ाकू विमानों का प्रयोग करके बम क्यों नहीं फेंके ?
.
(क्योंकि एयर स्ट्राइक के लिए हमें अमेरिका ने अनुमति नहीं दी थी)
.
एलओसी के 2 किमी अंदर तक सैनिको का घुसना , 70 से ज्यादा आंतकवादियों को मारना और फिर सभी सैनिकों का जिन्दा और सुरक्षित वापस आना --ये सभी कहानियाँ अच्छा फ़िल्म प्लॉट था। लेकिन दूसरी तरफ, कुछ सामान्य हथियार थे और इसीलिए हमेशा क्रॉस-फायर होना लाजमी हैं और इसीलिए यह एक अच्छा फिल्म प्लॉट था।
.
लेकिन एक सवाल अब भी आता है -- यदि भारत को यह मालूम था कि कुछ 70 आंतकवादी एलओसी से कुछ २ किमी दूरी पर सो रहे हैं, तो फिर क्यों एक मिराज भेजकर कुछ 2 बम नहीं गिराए? आखिर क्यों 10 -20 सैनिकों की जान का खतरा मोल लिया गया ?
.
इसके तीन आसान से जवाब हैं ---
.
1. मिराज विमान फ्रांस में निर्मित थे और फ्रांस /अमेरिका इसे ट्रैक करना अच्छे से जानते हैं और एक बार इन्हे ट्रैक कर लिया जाता, तब अमेरिका के सैटेलाइट्स इन्हे घडी दर घड़ी ट्रैक करके निगरानी कर सकते थे।
.
2. बम इजराइल ने बनाये थे और जब तक कि सही एक्टिवेशन कोड्स नहीं डाले जाते, वे टारगेट को सटीकता से हिट नहीं कर सकते।
.
3. और उस समय अमेरिका ने हमें एयर स्ट्राइक के लिए अनुमति नहीं दी थी।
.
इस बार, अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की अनुमति दी क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तब मोदीजी का वोटकाउंट धड़ाम से गिर सकता था और राहुल गाँधी या अरविन्द केजरीवाल के प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना बढ़ सकती थी और ये दोनों भी अमेरिका की ही कठपुतलियाँ हैं, पर अमेरिका इन दोनों में से किसी एक को शायद 2024 में प्रधानमंत्री तब बना सकता है जब मोदीजी के मैजिक पूरी तरह से खत्म हो जायेगा और उसका लाभ ले लिया जायेगा।
.
तो ये तथ्य है कि उरी हमले के बाद भारत का एयर स्ट्राइक ना करना स्वयं दर्शाता है कि ऐसा कुछ था जिसने हमें पकड़ रखा है।
.
समाधान ?
.
मेरा प्रस्तावित समाधान है--ऐसे कानूनी ड्राफ्ट्स छापना जिससे भारत में हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग में सुधार हो। कौन से कानूनी ड्राफ्ट्स? कृपया इस एल्बम को और मेरी प्रोफाइल को फॉलो करें।