Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

रिलायंस ने वेनेज़ुएला से तेल खरीद में कटौती की चूंकि अमेरिका मादुरो को बाहर निकालने के लिए दवाब बना रहा है | (न्यूज़ लिंक के बाद मेरे विचार देखें)
.
https://www.business-standard.com/article/companies/ril-caps-venezuelan-oil-purchase-as-us-mounts-pressure-to-oust-maduro-119031400125_1.html?fbclid=IwAR0rfKWFti3b4IrVMff4--Z0p4ehWEi64wutBKMM-bKOIDjQV2zHds6ohrY
.
बहुत सालों पहले, मैंने कहा था कि श्री मुकेशभाई अंबानी रोकोफेलर की एक कठपुतली मात्र हैं | वैसे, ये रहा एक पुष्टिकर प्रमाण |
.
भारत सरकार ने मुकेशभाई अंबानी को वेनेज़ुएला से व्यापार रोकने के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं दिया है | लेकिन फिर भी मुकेशभाई ने वेनेज़ुएला से व्यापार बंद कर दिया | आखिर क्यों ?
.
क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले अधिकाँश मशीनरी और यंत्र अमेरिका/यूरोप में बनी है | उदहारण जामनगर रिफाइनरी में उपयोग होने वाली सभी टरबाइन जनरल इलेक्ट्रिक (GE) द्वारा निर्मित है और वाटर डीसालीनेशन या आरओ प्लांट्स भी अमेरिका में निर्मित हैं | तो यदि अमेरिका स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई रोक देता है, तब रिलायंस रिफाइनरी कुछ ही महीनों में बंद हो जाएगी और इसीलिए श्री मुकेशभाई को अमेरिका के सभी आदेश चुपचाप मानने होते हैं और शांत भी रहते हैं |
.
----
.
समाधान ?
.
मेरे द्वारा प्रस्तावित समाधान है --- हमें ऐसे कानूनी ड्राफ्ट्स छापने होंगे जो मैन्युफैक्चरिंग में सुधार करें | कानूनी ड्राफ्ट्स जैसे कि राईट टू रिकॉल पीएम/सीएम, राईट टू रिकॉल सुप्रीम कोर्ट जज/हाई कोर्ट जज, जूरी सिस्टम, वेल्थटैक्स, जीएसटी हटाना आदि और इनकी अधिक जानकारी के लिए जैसे कि ये ड्राफ्ट्स क्या हैं और कैसे ये भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग में सुधार करेंगे, इस एल्बम को फॉलो करें और मैं जल्द ही इसमें और भी पोस्ट्स रखूंगा |