Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

वर्ष 1998 से ही, we रिकालिस्ट्स जानकारी दे रहे हैं कि सभी आयातित जटिल हथियार जो हमारे पास हैं उनमे किल स्विच्स होते हैं |
.
और एक बहुत बड़ा झूठ जो संघ कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा अब प्रचारित किया जा रहा है कि “फ्रांस और इजराइल द्वारा भारत में निर्मित हथियारों में किल स्विच्स नहीं होंगे” !! और जो सच छिपाया जा रहा है कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण कारण है कि क्यों दसौल्ट चाहता है कि रिलायंस राफेल विमान बनाये और हाल (HAL) ना बनाए क्योंकि सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रमों में 10 में से 2 लोग ईमानदार है जो किल स्विच के बारे में ये जानकारी सार्वजानिक कर देंगे |
.
------
.
(मुझे कुछ हफ़्तों पहले ही एक कानूनी कवच जिसे “एंड यूज अग्रीमेंट” भी कहते हैं, के बारे में ये ज्ञात हुआ है | लेकिन वो सब केवल कागजी काम का हिस्सा है)
.
वर्ष 1998 से ही, रिकालिस्ट्स ये जानकारी बता रहे हैं कि सभी आयातित जटिल हथियार जो हमारे पास हैं उनमे किल स्विच्स होते हैं |
.
और वर्ष 1998 से ही, वे लोग जो ये मानना नहीं चाहते कि आयातित हथियारों में किल स्विच्स होते हैं, निम्न तर्क दिए जा रहे हैं कि “अच्छा, तो फिर क्यों जनरल वी.के.सिंह जैसे लोग इस सच के बारे में सभी को क्यों नहीं बता रहे हैं ? क्यों राष्ट्रवादी कल्किपुरुष श्री मोदीजी इसके बारे में जानकरी नहीं दे रहे हैं? क्यों एपीजे कलम जैसे सच्चे देशभक्त और समर्पित लोग इसके बारे में नहीं बताते हैं ? यदि सभी जटिल आयातित हथियारों में किल स्विच्स होते हैं और आप (रिकालिस्ट) इसके बारे में जानते हैं, तो ये पक्का हैं कि सभी समर्पित और देशभक्त लोग ये सब भी जानते हैं और वे इसके बारे में सभी को बता चुके होते ”
.
और चूंकि वी.के.सिंह, मोदीजी, कलाम साहब, आडवानी, वाजपेयी जैसे देशभक्त लोगों ने कभी भी ये नहीं कहा “आयातित हथियारों में किल स्विच्स होते हैं” और इसलिए ये सिद्ध करता है कि “आयातित हथियारों में किल स्विच्स नहीं होते हैं” |
.
ठीक है, अब हमारे पास दस्तावेजी तथ्य हैं जो अधिकतर हथियार हमने ख़रीदे हैं उनमे सख्त “एंड यूज़ एग्रीमेंट” हैं | इस अग्रीमेंट का मतलब है कि निर्यातक देश के पास खरीदार देश के ऊपर बंधन लगाने का अधिकार है कि हथियारों को कहाँ और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं | और निर्यातक देश ही खंडो और सही इस्तेमाल क्या है, इसकी व्याख्या करेगा !! और किल स्विचेस इस्तेमाल करने का अर्थ तब बनता है जब निर्यातक देश को लगता है कि इस्तेमाल सही नहीं है!!
.
साथ में, दस्तावेजी तथ्य क्या है कि निर्यातक देश किसी भी दिन स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई और सर्विसिंग रोक सकता है और इससे कुछ महीनों में 10 मिलियन डॉलर के चमकदार हथियार कबाड़ बन जाएंगे | और फिर, ये अच्छे देशभक्त नेता हमें कभी नहीं बताएँगे कि हमें एंड यूज़ एग्रीमेंट क्लॉज़स का पालन करना है और एंड यूज मॉनिटरिंग प्रावधानों का पालन करना है और हम स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग के लिए निर्भर हैं !!
.
और ये स्पष्ट करेगा कि क्यों फ्रेंच कंपनी दसौल्ट जो राफेल विमान निर्मित करती है, चाहती है कि एक प्राइवेट कंपनी कुछ राफेल विमान और उसके कुछ स्पेयर पार्ट्स बनाये और एक सरकारी कंपनी हाल ना बनाये क्योंकि सरकारी क्षेत्र की कंपनी में कुछ 10 में से 2 लोग आज भी ईमानदार हैं और कार्यकर्ताओं तक सारी जानकारी लीक कर सकते हैं, जबकि निजी क्षेत्र में, ऐसी “कंपनी से बेवफाई ” या देश को कंपनी से ऊपर रखने वाले लोग चुन-चुनकर 1-2 सालों में निकाल दिए जाएंगे |
.
अब सोशल मीडिया का बहुत आभार, जिसने अधिकतर लोगों को बताया कि एंड यूज़ एग्रीमेंट एक सच है और किल स्विच एक हार्डवेयर टूल है इस एंड यूज एग्रीमेंट को लागू करने का, लेकिन इसका उपयोग और दुरूपयोग या किसी भी मकसद से निर्माता देश के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है |
.
और ये भी एक सच है कि सोनिया-मोदी-केजरीवाल जैसे शीर्ष नेता या उनसे पूर्व नेता इस महत्वपूर्ण सच को भारतीय नागरिकों से हमेशा से ही छुपाते आये हैं और आज सभी कांग्रेस-संघ-आप कार्यकर्ता भी इस किल स्विच के बारे में जानते हैं और वे भी भारत के लोगों से ये जानकारी छुपा रहे हैं | केवल ये अकेला सच ही देशभक्ति ब्यान कर रहा है |
.
समाधान ?
.
प्रस्तावित समाधान है—ऐसे कानूनी ड्राफ्ट्स छापना जिससे मैन्युफैक्चरिंग में सुधार होना चाहिए और ये हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग में भी सुधार करेगा | और इससे हम 100% भारत में निर्मित और भारतियों द्वारा निर्मित सभी जटिल हथियार और लड़ाकू विमान आदि बना पाएंगे | और इससे किल स्विच और एंड यूज़ अग्रीमेंट की समस्या समाप्त हो जाएगी |