Pawan Jury BhilwaraRj
कैसे सोनिया-मोदी-केजरीवाल द्वारा 10 वीं कक्षा के गणित के पेपर को सरल बनाने के बाद गणित-विज्ञान का स्तर और भी कमजोर हो जायेगा ? और सोनिया-मोदी-केजरीवाल ऐसा इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि वे विदेशीयो के एजेंट है !!
.
मान लीजिए कि कक्षा 5 में 1 करोड़ छात्र है।
.
मान लीजिए कि इन 1 करोड़ छात्रों से कहा जाता है --- अगर तुमने अभी से गणित में अच्छी मेहनत करके गणित का आधार मजबूत नहीं बनाया तो तुम दसवीं कक्षा पास नहीं कर पाओगे और इस वजह से तुम कोलेज में जाने से भी वंचित हो जाओगे। इससे सभी 1 करोड़ छात्र गणित में कठिन अध्ययन करना शुरू करेंगे। और मान लीजिए कि दसवीं कक्षा में 20 लाख छात्र फेल हो जाते है।
.
अब दूसरा परिदृश्य लेते है - मान लीजिए इन 1 करोड़ छात्रों को यह बात अच्छी तरह से समझायी जाती है कि "अगर तुम गणित समझ नहीं पा रहे हो तो भी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। क्योंकि दसवीं कक्षा में आपको दो प्रकार के पेपर दिए जायेंगे। एक पेपर सरल होगा , और एक कठिन। अत: आप सरल पेपर देकर 10 वीं क्लास पास कर सकते है। लेकिन यदि आपको आगे चलकर कोलेज में भी गणित पढनी है तो ही आप अभी गणित में मेहनत करो , ताकि आप गणित के कठिन पेपर को पास कर सको। इसका नतीजा यह होगा कि अब "केवल 50% छात्र ही गणित में अपने आप को खपायेंगे, और गणित न समझने के बावजूद ये सभी छात्र सरल पेपर का चुनाव करके 10 वीं कक्षा को पास कर जायेंगे" !!
.
दुसरे शब्दों में, यदि छात्रों को गणित पढने से बचने के लिए आसान पेपर चुनने का विकल्प दे दिया जाता है तो भारत के समस्त छात्रों में एक साथ तेजी से गणित का स्तर गिरना शुरू होगा !!
.
भारत में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है , और सोनिया-मोदी-केजरीवाल चुनाव जीतने और अपनी राजनीति को जिन्दा रखने के लिए पूरी तरह से बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के मालिको पर निर्भर है। और जहाँ जहाँ बहुराष्ट्रीय कम्पनियां जाती है वहां पर वे गणित-विज्ञान का स्तर तोडती है। तो इस तरह सोनिया-मोदी-केजरीवाल के रूप में हमारे पास ऐसे नेता है जो भारत में गणित-विज्ञान का स्तर निरंतर तोड़ रहे है। और इसीलिए ये सभी नेता भारत में राईट टू रिकॉल शिक्षा अधिकारी का क़ानून लाने का विरोध करते है। क्योंकि शिक्षा अधिकारी पर राईट टू रिकॉल आने के बाद वे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के मालिक सोनिया-मोदी-केजरीवाल जैसे बिकाऊ नेताओं के माध्यम से भारत में गणित-विज्ञान का स्तर तोड़ने में सक्षम नहीं रह जायेंगे।