Pawan Jury BhilwaraRj
पिछले 200 सालों में किसी भी देश ने अपनी नौ सेना की ताक़त इतनी तेज़ गति से नही बढ़ायी है जिस गति से चीन बढ़ा रहा है । सिर्फ़ पिछले 5 सालों में ही चीन ने 80 युद्ध पोत जोड़ लिए है — एडमिरल सुनील लाम्बा , भारतीय नौ सेना
.
अमेरिका भारत को जल्दी ही अपनी फ़ौजें यहाँ उतारने के लिए बाध्य कर देगा । और फिर अमेरिकी फ़ौजें यहाँ से कभी नही जाएगी । चीन से युद्ध ख़त्म होने के बाद भी नही !!!
.
यह ऐसा मुद्दा है जिस पर देश की कोई भी राजनैतिक पार्टी और नेता बात तक नही करना चाहता । सबकी एक ही लाइन है - भारत की सेना और रक्षा व्यवस्था अमेरिका हवाले कर दो , हम आरक्षण, मंदिर , मस्जिद, गाय , गोबर , जाति , धर्म की राजनीति में मशगूल है । उनके पास इसका एक ही जवाब होता है — भारत माता की जय और वन्दे मातरम !!!
.