Pawan Jury BhilwaraRj
क्या आपने कभी सुना है कि भारत के स्कूल में कोई बच्चा शिक्षक को गोली मार देता है ?
( भारत में हथियार बंद नागरिक समाज की स्थापना को लेकर ऐतराज़ )
.
मेरा स्पष्टिकरण :
.
(1) क्या आपने कभी सुना कि अमेरिका में 1 कसाब घुस आया और उसने 166 अमेरिकियों को गोली से उड़ा दिया ?
.
(2) क्या आपने कभी सुना कि अमेरिका में दाऊद जैसे कम क़द्दो कामत वाले आदमी ने 50-100 बंदूक़ धारी बेरोज़गार युवाओं की टीम बनायी और पूरी मुम्बई की 1 करोड़ आबादी को गन पोईंट पर नचाने लगे ?
.
(3) क्या आपने अमेरिका में नक्सल वाद के नाम पर ऐसा संगठित गिरोह पनपते देखा है जो हथियारों के दम पर समानांतर सत्ता चलाता है ?
.
(4) क्या आपने अमेरिका में कभी सुना है कि उनके शहरियों को रातों रात अपना माल असबाब छोड़कर कश्मीरी पंडितो की तरह भागना पड़ता है ?
.
(5) क्या आपने सुना है कि अमेरिका में 1 महीने के भीतर 20 लाख नागरिकों=हिंदुओ ( 1947 riots ) के गले काट दिए जाते है ?
.
(6) क्या आपने सुना है कि अमेरिका में कोई हथियारबंद समूह 5 साल तक ख़ालिस्तान जैसी अलगाववादी मूवमेंट चलाने में कामयाब हो जाता हैं ?
.
हथियार बंद समाज के कारण मामूली तौर पर “असंगठित स्ट्रीट क्राइम” के २% मामले बढ़ते है लेकिन हथियार होने की वजह से असंगठित स्ट्रीट क्राइम जैसे बलात्कार, लूट , डकैती , अपहरण , धमकी आदी मामलों में ५०% की गिरावट भी आ जाती है । इस तरह हर नागरिक के पास बंदूक़ होने पर २% क्राइम बढ़ते है जबकि ५०% क्राइम घटते है । अमेरिका दुनिया के अन्य देशों के नागरिकों को हथियार विहीन रखना चाहता है , अतः सिर्फ़ उन २% घटनाओं को मीडिया में भारी कवरेज दिया जाता है जिससे दुनिया भर में यह संदेश जाए कि हथियार रखना अपराध बढ़ाता है !!!
.
और जहाँ तक संगठित अपराध की बात है हथियार बंद नागरिक समाज में संगठित अपराध पनपने की सम्भावना घटकर शून्य हो जाती है । किंतु मीडिया इसे रिपोर्ट नही करता । और इस तथ्य को पूरी तरह से ग़ायब कर दिया जाता है कि , युद्ध होने पर या बाहरी आक्रमण में सिर्फ़ हथियार बंद समाज ही सरवाइव कर पाता है.
तो हथियार बंद नागरिक समाज पूरी तरह से निरापद नही है लेकिन तुलनात्मक रूप से यह कंट्री को टोटल लोस से बचाता है ।
.
=======