Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

बीजेपी सांसद वरुण गाँधीजी का त्रुटिपूर्ण राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट बनाम राईट टू रिकॉल पार्टी का उपयोगी राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट-विस्तृत तुलना
.
----
.
इस पोस्ट का सारांश
----
.
अमुक फेसबुक स्टेटस विस्तार में बताता है – क्यों राईट टू रिकॉल पार्टी (पंजीकरण शेष) पर हमारे द्वारा प्रस्तावित राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट ज्यादा उपयोगी हैं जबकि बीजेपी सांसद वरुण गांधीजी द्वारा फरवरी-2017 में संसद में निजी बिल के रूप में दिया राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट व्यर्थ है |
.
हमारे और श्री वरुणजी द्वारा दिए गए ड्राफ्ट्स की लिंक अंत में दी गई हैं |
.
एक बहुत ही छोटा कारण कि क्यों हमारा प्रस्ताव अधिक बेहतर है ---
.
इस स्टेटस में पूर्ण जानकारी रखी गई है |
.
========
.
अध्यायों की सूची
------------------
.
(01) श्री वरुणजी को विनम्र धन्यवाद
(02) राईट टू रिकॉल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जजों आदि पर वरुणजी की चिंताजनक ख़ामोशी
(03) श्री वरुणजी की रिकॉल प्रक्रिया का सार
(04) राईट टू रिकॉल पार्टी के राईट टू रिकॉल सांसद ड्राफ्ट का सार
(05) तुलना का सार
(06) क्यों व्यक्तिगत प्रस्तुति हस्ताक्षर इकठ्ठा करने से ज्यादा बेहतर है
(07) रिकॉल चुनावों के लिए नियम/शर्ते हमारे प्रस्ताव में अधिक बेहतर हैं
(08) वरुणजी के प्रस्ताव में रिकॉल चुनावों में भ्रामक नतीजे आने की संभावना अधिक है
(09) रिकॉल चुनाव विफल होना जबकि रिकॉल की जरुरत थी
(10) निष्कर्ष
.
==========
.

अध्याय -01: श्री वरुणजी को हमारा विनम्र धन्यवाद
--------------------------------------------------------
.
सबसे प्रथम, राईट टू रिकॉल पार्टी (पंजीकरण शेष) के हम सभी कार्यकर्ता श्री वरुणजी को राईट टू रिकॉल सांसद /विधायक के मुद्दे को राष्ट्रीय मीडिया में और साथ में कांग्रेस/संघ(*)/आप और सभी बड़ी राजनैतिक दलों के समक्ष फोकस में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं |
.
(*- हम संघ और बीजेपी को एक ही मानते है जिस प्रकार गंगाधार और शक्तिमान एक ही था)
.
लेकिन अनजाने में और भूलवश, राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट जो श्री वरुणजी ने प्रस्तावित किया है, गंभीर रूप से त्रुटिपूर्ण है और कम त्रुटिपूर्ण या बेहतर प्रक्रियाएं ज्ञात है |
.
और इसलिए हम श्री वरुणजी से विनती करते हैं कि वे उपयोगी रिकॉल प्रक्रियायों को प्रस्तुत करें और उनके द्वारा अनजाने में और भूलवश प्रस्तावित त्रुटिपूर्ण रिकॉल प्रक्रिया को वापस लेवें |
.
हम श्री वरुणजी से आग्रह करते हैं कि वे हमारे द्वारा प्रस्तावित राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट पर भी ध्यान देवें और हम वरुणजी से विनती करते हैं कि ये तय करें कि क्या वे हमारे ड्राफ्ट्स का उपयोग करना चाहते हैं या फिर स्वयं के ड्राफ्ट्स को जारी रखेंगे और उनसे हम ये भी विनती करते हैं कि वे अपना निर्णय सार्वजनिक करें |
.
===========
.
अध्याय-02 : राईट टू रिकॉल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, जजों, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख आदि पर वरुणजी की चिंताजनक ख़ामोशी
---------------------------------------
.
हमारे प्रस्तावित प्रक्रियायों से वरुणजी की प्रक्रियायों की तुलना करने से पूर्व, यहाँ एक महत्वपूर्ण मुद्दा है – मंत्रियों/अधिकारीयों/जजों पर रिकॉल प्रक्रियाएं |
.
हम राईट टू रिकॉल पार्टी पर सभी महत्वपूर्ण पदों जैसे कि सुप्रीम जजों, हाई जजों, जिला जजों, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, शिक्षा मंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख आदि अर्थात जिला/राज्य/केंद्र स्तर पर 200 से ऊपर नोडल पदों और मंत्रियों/अधिकारीयों/जजों पर राईट टू रिकॉल पर बल देते हैं |
.
इन सभी पदों पर राईट टू रिकॉल होना राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक से ज्यादा महत्वपूर्ण है !!
.
अमेरिका के पास जिला पुलिस प्रमुख, जिला सरकारी वकील, जिला जजों, जिला शिक्षा अधिकारी, महापौर, राज्यपाल, राज्य हाई कोर्ट चीफ जज आदि के ऊपर राईट टू रिकॉल है | ये नगर पार्षद और विधायक के ऊपर राईट टू रिकॉल के भी ऊपर और अतिरिक्त है |(अमेरिका के पास राईट टू रिकॉल सांसद और राष्ट्रपति नहीं है)| और अमेरिका में इन राईट टू रिकॉल ने सबसे ज्यादा भूमिका निभाई है इन शक्तियों को कम भ्रष्ट और कम कामचोर रखने में |
.
लेकिन वरुणजी ने केवल राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक के बारे में बोला है !! और वरुणजी इस पर खामोश हैं कि क्या वे चाहते हैं कि नागरिकों के पास इन सभी पदों पर राईट टू रिकॉल होना चाहिए या नहीं !!
.
मैं वरुणजी से आग्रह करता हूँ कि वे स्पष्ट करें कि क्या वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जजों आदि के ऊपर राईट टू रिकॉल का समर्थन करते हैं या फिर विरोध | और मैं सभी वोटर्स से भी विनती करता हूँ कि वे वरुणजी से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जजों आदि के ऊपर राईट टू रिकॉल पर उनका रुख स्पष्ट रखने के लिए पूछें |राजनीती में ख़ामोशी बहुत कुछ तबाह कर सकती है |
.
अब मैं श्री वरुणजी द्वारा और हमारे द्वारा प्रस्तावित राईट टू रिकॉल सांसद/विधायक ड्राफ्ट की तुलना करूंगा और सभी से आग्रह करूंगा कि वे तय करें कि उनके विचार में कौन सा ड्राफ्ट ज्यादा प्रभावशाली है और भ्रामक चुनावों से उन्मुख है |
.
========
.
अध्याय-03 : श्री वरुणजी की रिकॉल प्रक्रिया का सार
--------------------------------------------------------
.
वरुणजी के ड्राफ्ट की पीडीऍफ़ /टेक्स्ट संस्करण की लिंक इस पोस्ट के कमेंट में दी गई है |
.
ड्राफ्ट का सार है जैसा कि मैं देखता हूँ :
.
मान लीजिये एक लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 20 लाख वोटर्स हैं | मान लीजिये सांसद चुनाव जीता था और मान लीजिये उसे 550,000 वोट प्राप्त हुए थे और उसके विरुद्ध किये गए वोट 550,000 से ऊपर थे लेकिन बंटे हुए थे |
.
(3a) जो लोग रिकॉल करना चाहते हैं उन्हें सभी वोटर्स के 25% के हस्ताक्षर लेने होंगे अर्थात 5 लाख वोटर्स के हस्ताक्षार प्राप्त करने होंगे
.
(3b)रिकॉल की मांग करने वाले लोगो के नाम सरकारी अधिकारी को उपलब्ध होंगे और वैध या अवैध रूप से पदासीन सांसद को भी उपलब्ध हो सकते हैं | यानी जो भी रिकॉल की मांग करेंगे, उनके नाम वास्तव में सार्वजनिक हो जाएंगे |
.
(3c) एक बार 5 लाख वोटर्स के हस्ताक्षर इकट्ठे हो गए, तब चुनाव आयोग आदि हस्ताक्षर सत्यापान करेंगे
.
(3d) यदि चुनाव आयोग ये निष्कर्षित करता है कि सभी हस्ताक्षर सही हैं, तब चुनाव आयोग एक रिकॉल चुनाव करवाएगा
.
(3e) 75% से ऊपर अर्थात 15 लाख को वोट करना जरुरी है रिकॉल के लिए और केवल तब और तब ही सांसद का रिकॉल हो सकता है
.
(3f) यदि रिकॉल होता है, तब वहां नया चुनाव होगा |
.
अब निष्काषित सांसद अगला चुनाव लड़ सकता है और शायद जीत भी सकता है यदि उसे मान लीजिये 550,000 वोट प्राप्त होते हैं और उसके विरुद्ध डाले गए वोट पहले हुए चुनावों की तरह बंट जाते हैं | श्री वरुणजी के ड्राफ्ट में ये घटित होना ज्यादा संभव है |
.
======
.
अध्याय-04 : राईट टू रिकॉल पार्टी के राईट टू रिकॉल सांसद ड्राफ्ट का सार
मान लीजिये एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 20 लाख वोटर्स हैं और मान लीजिये एक सांसद 550,000 वोटों से चुनाव जीता था।
.
(4a) आम चुनावो या द्विपक्षीय चुनाव के बाद,सांसद की योग्यता रखने वाला कोई भी व्यक्ति पदासीन सांसद के प्रतिस्थापन उम्मीदवार के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। पदासीन सांसद का नाम स्वत : ही #1 के रूप में पंजीकृत हो जायेगा।
.
(4b) एक वोटर पदासीन सांसद को अनुमोदित कर सकता है और साथ में अधिकतम 5 उम्मीदवारों में से किसी को भी अनुमोदित कर सकता है। अनुमोदन के लिए, वोटर को स्वयं पटवारी कार्यलय जाकर अनुमोदन देना होगा। वोटर अपना अनुमोदन किसी भी दिन निरस्त कर सकता है। और वोटर किसी भी दिन अपना अनुमोदन दर्ज /रद्द कर सकता है -- कोई भी समय सीमा नहीं है।
.
(4c) अनुमोदन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आएंगे-- तो अनुमोदन सार्वजानिक होंगे अर्थात यदि नागरिक X ने मान लीजिये प्रत्याशी A, B और C को अनुमोदित किया है तब चुनाव आयोग की वेबसाइट जनता को X के नाम और वोटर आई डी के साथ ये दिखाएगी कि X ने A, B और C को अनुमोदित किया है। वरुण जी की हस्ताक्षर इकठ्ठा करने की प्रक्रिया भी सार्वजनिक है अर्थात रिकॉल की मांग करने वाले लोगो के नाम देखे जा सकते है यदि कोई भी देखना चाहे तो। और हमारे प्रस्ताव में हस्ताक्षर इकठ्ठा करने की कोई प्रक्रिया नहीं है। वोटर अपने अनुमोदन के लिए सीधे पटवारी कार्यालय जायेगा। पहचान का सत्यापन तुरंत होगा।
.
(4d) बाद में, वोटर अपना अनुमोदन एसएमएस या मोबाइल एप्प के द्वारा दर्ज या निरस्त कर सकता है जब चुनाव आयोग ऐसी सुविधा मुहैया करवाता है।
.
(4e) अब यदि किसी भी प्रत्याशी को पदासीन सांसद की तुलना में अधिक अनुमोदन प्राप्त होते हैं और हमारे उदहारण में उसे (पदासीन सांसद को पूर्व चुनाव में प्राप्त वोटों की संख्या + कुल वोटर्स का 5 % = 550 ,000 + 20,00000 का 5 %)= 650 ,000 अनुमोदन प्राप्त होते हैं, सिर्फ तब और तब ही वहां रिकॉल चुनाव होगा।
.
(4f) रिकॉल चुनाव में पदासीन सांसद को फॉर्म भरने की जरुरत नहीं है और उसका नाम #1 पर होगा।
.
(4g) सांसद का बदलाव कवाल तब और तब ही होगा यदि एक प्रत्याशी के पदासीन सांसद से अधिक वोट प्राप्त है और हमारे उदहारण में उसे (पदासीन सांसद को पूर्व चुनाव में प्राप्त वोटों की संख्या +कुल वोटर्स का 5 % = 550 ,000 + 20,00000 का 5 %)= 650,000 अनुमोदन प्राप्त होते हैं। अन्यथा रिकॉल चुनाव को शून्य घोषित कर दिया जायेगा और पदासीन सांसद जारी रहेगा।
.
हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे ध्यान देवें -- रिकॉल चुनावों में निम्न शर्ते पूर्ण होना चाहिए
.
(4.1) मान लीजिये पिछले चुनाव में पदासीन सांसद को वोट करने वाले 550,000 वोटर्स अब भी पदासीन सांसद को ही जारी रखना चाहते हैं और
(4.2) मान लीजिये प्रतिस्थापन प्रत्याशी के पास 550,000 वोटर्स से कम समर्थन प्राप्त है
.
ऐसे में इन 550,000 वोटर्स को वोट देने का भी कष्ट उठाने की जरुरत नहीं है क्योंकि जब तक प्रतिस्थापन प्रत्याशी का समर्थन 650,000 से नीचे रहेगा, पदासीन सांसद ही जारी रहेगा।
.
तो हमारे प्रस्ताव में यथास्थिति बनी रहे वाले लोगो को शून्य कष्ट होगा, जब तक कि यथास्थिति बदलने वालों की संख्या पिछले चुनाव से अधिक नहीं हो जाती।
.
[भविष्य में-- एक अगला प्रस्ताव रेंज वोटिंग प्रक्रिया का उपयोग करेगा जिसमे वोटर किसी भी प्रत्याशी को -100 से 100 तक के बीच के अंक दे सकता है। रेंज वोटिंग एरो की व्यर्थ असंभावना थ्योरी से सुरक्षित है। और साथ में उपरोक्त अनुमोदन देने वाला सिस्टम भी एरो की व्यर्थ असंभावना थ्योरी से सुरक्षित है। लेकिन रेंज वोटिंग अप्रूवल वोटिंग से ज्यादा बेहतर है क्योंकि रेंज वोटिंग में वोटर के पास दर्शाने के लिए ज्यादा संभावनाएं हैं ]
.
========
.
अध्याय-05 : दो प्रस्तावित प्रक्रियायों की तुलना का सार
------------------------------------------------------------
.
(5a) हमारे प्रस्तावित ड्राफ्ट में, वोटर को अपना अनुमोदन दर्ज करवाने हेतु पटवारी ऑफिस में स्वयं प्रस्तुत होना होगा और इसलिए अप्रत्यक्ष रूप से रिकॉल चुनाव के लिए मांग कर सकता है | तो यहाँ हस्ताक्षर इकठ्ठा नहीं करना होगा जैसा कि वरुणजी की प्रक्रिया में है |
.
(5b)हमारे रिकॉल प्रक्रिया में, वोटर का अनुमोदन सार्वजानिक रहेगा और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आएगा | जबकि वरुणजी के प्रस्ताव में, रिकॉल के लिए हस्ताक्षर चुनाव आयोग (या चयनित अधिकारी) को दे दिए जाएंगे और वैध या अवैध तौर पर, किसी के भी द्वारा हस्ताक्षरों को प्राप्त किया जा सकता है | इसलिए दोनों मामलों में, रिकॉल की मांग करने वालों के नाम, वोटर आई.डी. आदि सार्वजनिक हो जाएंगे |
.
(5c) हमारे प्रस्तावित राईट टू रिकॉल ड्राफ्ट में, रिकॉल चुनाव और वास्तविक रिकॉल नहीं होगा यदि पदासीन सांसद अब तक सभी प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे अधिक लोकप्रिय है जबकि श्री वरुणजी की प्रक्रिया में, सबसे अधिक संभावनाए हैं कि एक रिकॉल चुनाव हो सकता है यदि पदासीन सांसद सबसे अधिक लोकप्रिय है और रिकॉल हो भी सकता है यदि पदासीन सांसद सबसे अधिक लोकप्रिय है भी तो |
.
(5d) हमारी प्रक्रिया में, जब एक प्रतिस्थापन प्रत्याशी के पास पदासीन सांसद के पूर्व या वर्तमान समर्थन के मुकाबले 5% से अधिक समर्थन है और तब ही रिकॉल या प्रतिस्थापन होने की सम्भावना है अर्थात एक रिकॉल होने की सम्भावना ज्यादा तब है जब कोई प्रत्याशी पदासीन सांसद से अधिक लोकप्रिय होगा, लेकिन वरुणजी की प्रक्रिया में, ऐसा होने पर भी रिकॉल होने की संभव नहीं है |
.
(5e) वरुणजी की प्रस्तावित प्रक्रिया का एकमात्र लाभ है कि यह सरल है !!! लेकिन यदि त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया सरल है, तब एक जटिल लेकिन कम त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया ज्यादा बेहतर है | तो इसलिए सरलता का लाभ यहाँ व्यर्थ है !!
.
===========
.
अध्याय-06:व्यक्तिगत प्रस्तुति क्यों हस्ताक्षर इकठ्ठा करने से ज्यादा बेहतर हैं ?
------------------------------------------------------------------
.
श्री वरुणजी की प्रक्रिया में अधिक से अधिक वोटर्स के 25% के हस्ताक्षर इकठ्ठा करने की जरुरत है | अधिकतम लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में कुछ 20 लाख वोटर्स है और इसलिए कार्यकर्ताओं को कुछ 5 लाख वोय्तेर्स के हस्ताक्षर इकट्ठे करने होंगे |
.
हमारी प्रस्तावित प्रक्रिया में, जो वोटर्स परिवर्तन चाहते है वे अपनी पसंद के किसी भी दिन पटवारी कार्यालय में स्वयं प्रस्तुत होना पड़ेगा |
.
निम्न कारण है कि व्यक्तिगत प्रस्तुति आधारित प्रक्रिया जो हमने प्रस्तावित की है क्यों बेहतर है ?
.
(6a) भारत के वयस्क वोटर्स का कुछ 50% हस्ताक्षर करना भी नहीं जानते !!! तो हस्ताक्षर एकत्रीकरण में, ये लोग भाग कतई नहीं ले सकते | जबकि हमारी प्रक्रिया में, जो लोग हस्ताक्षर करना जानते भी नहीं है, वे भी पटवारी कार्यलय जाकर अपना अनुमोदन दर्ज करवा सकते हैं | वे लोग अपने विश्वसनीय शिक्षित मीतों या संबंधियों से सहायता ले सकते हैं |
.
(6b) और बद से बदतर क्या होगा – आज के समय, जिला कलेक्टर या चुनाव आयोग के पास वोटर्स के 1% का भी हस्ताक्षर नमूना उपलब्ध नहीं है !!! और कैसे वे 5 लाख वोटर्स के हस्ताक्षरों का सत्यापन करेंगे !! बैंक में हस्ताक्षर सत्यापन मायने नहीं रखता यदि धनराशी नामामूली है और यदि खाताधारक को चेक अमुक बैंक ने जारी किया है | यहाँ कलेक्टर वोटर को चेक बुक के सामान कोई बुक जारी नहीं करता | और बैंक खाता खोलने के समय खाताधारक के हस्ताक्षर के नमूने भी लेता है | लेकिन वोटर के पंजीकरण के समय उसके हस्ताक्षर नहीं लिए जाते | तो यहाँ भी, हमारा प्रस्तुतीकरण आधारित प्रक्रिया ज्यादा बेहतर हैं हस्ताक्षर एकत्रीकरण से जैसा कि वरुणजी की प्रक्रिया ने प्रस्तावित किया है |
.
(6c) हस्ताक्षर जाली भी बनाए जा सकते हैं | लेकिन हमारे द्वारा प्रस्तावित प्रक्रिया में, वोटर स्वयं पटवारी ऑफिस में प्रस्तुत होगा और पटवारी उसके फिंगरप्रिंट और फोटो भी लेगा | तो यदि कोई व्यक्ति 2 या उससे अधिक वोटर्स को दर्शाने की कोशिश भी करता है, तब फिंगरप्रिंट मिलान से डुप्लीकेट पकडे जा सकते हैं | तो हमारे प्रस्तवित सिस्टम में जालसाजी होने की संभावना बहुत कम है और ये पकड़ी भी जाएगी | और पटवारी के पास सभी वोटर्स की सूची भी रहेगी और वह किसी भी वोटर का सत्यापन कर सकेगा | अन्य शब्दों में, हमारी व्यक्तिगत प्रस्तुति आधारित प्रक्रिया में वरुणजी की हस्ताक्षर एकत्रीकरण प्रक्रिया से बहुत बहुत कम गड़बड़ हैं |
.
(6d) हमारे प्रस्ताव में, वोटर के लिए अपना अनुमोदन पंजीकृत मोबाइल से एसएमएस या एप्प के जरिये दर्ज करवाना संभव है | इसके लिए, चुनाव आयोग को वोटर्स को वोटरलिस्ट में अपना मोबाइल नंबर डलवाने के लिए अनुमति देना होगा और चुनाव आयोग को एसएमएस प्रोसेसिंग सर्वर स्थापित करना होगा जो कि काफी हद तक संभव है जबकि हस्ताक्षर एकत्रीकरण में ऐसा नहीं हो सकता |
.
(6e) वरुणजी के प्रस्ताव में, रिकॉल के लिए हस्ताक्षर इकठ्ठा करने वाले बहुत से व्यक्ति एक दुसरे से जुड़े नहीं भी हो सकते हैं | तो वोटर अनेकों रिकॉल याचिकायों पर हस्ताक्षर करने से परेशान हो सकता हैं और अनजाने में दो या तीन बार एक ही रिकॉल याचिका पर हस्ताक्षर कर सकता है | ये बहुत सारी उलझन पैदा कर सकता है |
.
अब कोई कह सकता है कि हमारे सिस्टम में अनुमोदन दर्ज करना खुला है अर्थात जब एक वोटर पटवारी कार्यालय आएगा, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आने वाले उसके अनुमोदनों को सभी देख सकते हैं | लेकिन वहीँ वरुणजी की प्रक्रिया में हस्ताक्षर एकत्रीकरण भी खुला है | तो गोपनीयता का अभाव का मुद्दा, लगभग समान है |
.
=====
.
अध्याय -07 : रिकॉल की शर्तें हमारे प्रस्ताव में कम व्यर्थपूर्ण है।
------------------------------------------------------------
.
राईट टू रिकॉल पार्टी के प्रस्ताव में रिकॉल चुनाव केवल तब होगा जब कम से कम एक प्रत्याशी के पास पदासीन सांसद को प्राप्त वोटों से कम से कम 5 % अधिक अनुमोदन प्राप्त होगा। ऐसे प्रत्याशी के पास रिकॉल चुनाव जीतने की संभावनाएं कुछ अधिक हैं। तो रिकॉल चुनाव कम भ्रामक होने की संभावना है।
.
जबकि वरुण गांधीजी के प्रस्ताव में रिकॉल तब होगा जब 25% वोटर्स रिकॉल की मांग करते हैं!!! तो मान लीजिये एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 20 लाख वोटर्स हैं और मान लीजिये विजेता को 6 लाख वोट प्राप्त हुए थे। तब ये बहुत आसान है कि उसके विरुद्ध 5 लाख हस्ताक्षर किसी भी दिन इकट्ठे कर लिए जाएँ!!! उसके विरुद्ध इन 5 लाख हस्ताक्षरों से ये सम्भावना नहीं दिखती कि किसी अन्य को पदासीन सांसद के मुकाबले ज्यादा वोट प्राप्त होंगे।
.
तो यहाँ वरुण जी की प्रक्रिया में व्यर्थपूर्ण रिकॉल होने की संभावनाएं ज्यादा है जबकि हमारे प्रस्ताव में ऐसा होना बहुत कम संभावित है।
.
========
.
अध्याय -08 : रिकॉल चुनाव का नतीजा वरुणजी के प्रस्ताव में व्यर्थपूर्ण होने की प्रबल संभावना है जबकि हमारे प्रस्ताव में ऐसा नहीं है।
----------------------------------
.
वरुणजी की प्रक्रिया में, जब और जब 75 % वोटर्स रिकॉल की मांग करेंगे केवल तब ही पदासीन सांसद का निष्काषन हो सकता है और एक नया चुनाव होगा। अब नए चुनाव में, ऐसा होना संभव है कि अमुक सांसद को वोट करने वाले 25 % उसे वोट करेंगे और शेष 75% वोट जो उसके विरुद्ध हैं बंट सकते हैं और किसी को भी 25 % से ज्यादा वोट प्राप्त ना हो। तो सफल रिकॉल चुनाव होने के बाद हुए नए चुनाव में हो सकता है कि पदासीन सांसद का ही चुनाव हो जाये। अमुक सांसद का चुनाव दोबारा होना कोई गैर-कानूनी नहीं है। पर ऐसे मामलों में रिकॉल चुनाव नहीं होना चाहिए था।
.
हमारे मामले में, प्रतिस्थापन केवल तब हो सकता है जब किसी प्रत्याशी के पास पदासीन सांसद को प्राप्त वोटों से 5 % अधिक समर्थन प्राप्त है और साथ में वोटर के पास पदासीन सांसद को अनुमोदित करने का विकल्प भी हैं। तो यदि अधिक वोटर्स पदासीन सांसद को ही चाहते हैं, तब ऐसा होना संभव नहीं है कि किसी अन्य प्रत्याशी को ज्यादा अनुमोदन प्राप्त हों और इसलिए भ्रामक रिकॉल चुनाव होना संभव नहीं है।
.
============
.
अध्याय-09: रिकॉल चुनाव विफल होना जबकि उसकी जरुरत भी थी
.
और एक बड़ी संख्या के मामलों में, जनता को जब रिकॉल चुनाव की जरुरत भी होगी, तब वरुणजी की प्रक्रिया विफल हो जाएगी जबकि हमारी सफल होगी।
.
उदहारण मान लीजिये यहाँ 20 लाख वोटर्स हैं और मान लीजिये विजेता A को सांसद पद पाने वाले चुनाव में 7 लाख वोट प्राप्त हुए थे। अब मान लीजिये कुछ समय बाद, किसी अन्य प्रत्याशी X के पास 9 लाख वोटर्स का समर्थन है। लेकिन वरुणजी की प्रक्रिया के अनुसार, रिकॉल चुनाव नहीं हो सकता जबकि हमारी प्रक्रिया में A का रिकॉल होगा और X के साथ उसका प्रतिस्थापन भी होगा।
.
======
.
अध्याय-10 : निष्कर्ष
.
----
.
वरुणजी के उद्देश्य महान है और इसमें कोई शंका भी नहीं है। लेकिन एक त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया सिर्फ उन लोगो को सशक्त करेगी जो राईट टू रिकॉल का विरोध करते हैं।
.
वरुणजी की तुलना में हमारा प्रस्तावित राईट टू रिकॉल ड्राफ्ट ज्यादा बेहतर है। और इसलिए हम वरुणजी से आग्रह करते हैं कि वे हमारे ड्राफ्ट से अपने ड्राफ्ट को बदल दे और हम सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से भी वरुणजी को ऐसा करने का आग्रह करने के लिए विनती करते हैं।
.
======
.
वरुणजी के ड्राफ्ट्स और हमारे प्रस्तावित ड्राफ्ट की लिंक के लिए दूसरा कमेंट देखें।