Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

Rahul Chimanbhai Mehta added 2 new photos to the album (A035) Newsaper ads I gave to publicizie RTR, cancel EVM etc.
1 December at 18:01 ·
विज्ञापन #30--- बीजेपी सांसद वरुण गाँधी के बहुत ही त्रुटिपूर्ण प्रस्तावित राइट टू रिकॉल सांसद ड्राफ्ट के विरुद्ध राहुल चिमनभाई मेहता, राईट टू रिकॉल ग्रुप ने 27 जून 2017, मंगलवार को अखबार इंडियन एक्सप्रेस दिल्ली, मुंबई आदि में विज्ञापन दिया था।
.
(see English later)
.
श्री वरुण गांधीजी ने संसद में निजी बिल के रूप में राइट टू रिकॉल सांसद और विधायक का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया था।
.
वरुण गाँधी जी का राईट टू रिकॉल ड्राफ्ट बड़ी बर्बादी कर सकता हैं और हमें शीघ्र अति शीघ्र ये जानकारी भारत के मतदाताओं/कार्यकर्ताओं को देनी चाहिए |
.
अमुक विज्ञापन की न्यूज़पेपर स्कैन https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10155688193751922&set=pcb.10155688213736922&type=3&theater पर है।
.
अमुक विज्ञापन की टेक्स्ट इस प्रकार हैं --
.
======
.
(विज्ञापन) राइट टू रिकॉल सांसद प्रक्रिया राइट टू रिकॉल पार्टी में हमारे द्वारा प्रस्तावित ज्यादा बेहतर है -- जबकि बीजेपी सांसद श्री वरुण गांधीजी द्वारा प्रस्तावित राइट टू रिकॉल सांसद में कई गंभीर त्रुटियां है।
.
यदि आप हमारी प्रक्रिया का समर्थन करते हैं तो कृपया ये ट्वीट करें – “@PmoIndia #RrpRtrMP mygov.in/comment/101390431”
.
(1) प्रस्तावना - सबसे प्रथम, हम यहाँ राइट टू रिकॉल पार्टी पर श्री वरुण गांधीजी को राइट टू रिकॉल सांसद और विधायक कानून लागू करने के लिए संसद में निजी बिल प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद देते हैं। वर्ष 1999 से ही हम राइट टू रिकॉल ग्रुप के सदस्य प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री, सांसद /विधायक, जजों, पुलिस प्रमुख, शिक्षा अधिकारी और अन्य जिला /राज्य/केंद्र स्तर अधिकारीयों और मंत्रियों आदि पर राइट टू रिकॉल लाने के लिए कार्यरत हैं। आखिरकार, सबसे जरुरी कारण है कि क्यों अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है- राइट टू रिकॉल, जूरी सिस्टम, जीएसटी के स्थान पर वेल्थ टैक्स होना, जनमत संग्रह, आदि। राजनैतिक संस्कृति एक भ्रम मात्र है। अमेरिका के नागरिको के पास जिला पुलिस प्रमुख, जजों, राज्य के मंत्रियों, सरकारी वकीलों के ऊपर राइट टू रिकॉल का अधिकार है। हम भी इन सभी कानूनों को भारत में लागू करवाना चाहते हैं।
.
लेकिन मात्र राइट टू रिकॉल का लेबल व्यर्थ है। एक अच्छी प्रक्रिया होना जरुरी है और एक त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया व्यर्थ है। अब वरुण गांधीजी द्वारा प्रस्तावित राइट टू रिकॉल सांसद ड्राफ्ट में कई गंभीर त्रुटियाँ हैं। हमारे द्वारा प्रस्तावित राइट टू रिकॉल प्रक्रियाओं में ये त्रुटियाँ नहीं है। सम्पूर्ण ड्राफ्ट्स के साथ सम्पूर्ण तुलना fb,com/10154357792041922 पर दी गयी है। इस विज्ञापन में कुछ गणितीय उदहारण के साथ छोटी तुलना दी गयी हैं।
.
(2) वरुण जी द्वारा प्रस्तावित प्रक्रिया का एक सारांश -- मान लीजिये किसी चुनाव क्षेत्र में N =20,00,000 मतदाता हैं।
.
(a) यदि 25% से ऊपर = 5,00,000 मतदाता रिकॉल याचिका पर हस्ताक्षर करते हैं, तब हस्ताक्षर सत्यापन के बाद, वहां एक रिकॉल चुनाव होगा।
.
(b) यदि 75% से ऊपर = 15,00,000 मतदाता रिकॉल चुनाव में "हाँ" वोट करते हैं पर हस्ताक्षर करते हैं, तब पदासीन सांसद हटा दिया जायेगा और नए चुनाव करवाये जाएंगे।
.
वरुणजी की प्रक्रिया सांसद को लोकसभा चुनावों में प्राप्त वोटों पर निर्भर नहीं करती। और साथ में वरुणजी की प्रक्रिया उसका इस्तेमाल करती है जिसे हम "नेगेटिव रिकॉल" कहते हैं, अर्थात पदासीन सांसद का विरोध होने के आधार मात्र पर रिकॉल होना। और साथ में रिकॉल और प्रतिस्थापन एक ही चुनाव में ना होना। अब कुछ गंभीर त्रुटियाँ इस प्रकार हैं--
.
(2a) भारत में 40% से ऊपर लोग नहीं जानते कि हस्ताक्षर कैसे करना है
.
(2b) कलेक्टर आदि के पास मतदाताओं के हस्ताक्षरों या अँगुलियों के छाप के नमूने नहीं है जिससे वे रिकॉल याचिका पर वोटर्स के हस्ताक्षरों या अँगुलियों के छाप का सत्यापन कर सकें।
.
(2c) मान लीजिये कि 20% वोटर्स पदासीन सांसद का समर्थन करते हैं लेकिन सांसद फिर भी बहुत लोकप्रिय है, तब भी ऐसे में रिकॉल चुनाव हो सकते हैं और उसे रिकॉल किया जा सकता है और बाद में वह फिर से निर्वाचित हो सकता है।
.
(2d) मान लीजिये एक पदासीन सांसद के पास 35% वोटर्स का समर्थन है और एक अन्य व्यक्ति के पास अब 45% वोटर्स का समर्थन है, तब भी वह व्यक्ति पदासीन संसद को प्रतिस्थापित नहीं कर सकता।
.
तो वरुणजी की प्रस्तावित प्रक्रिया में कई भ्रामक रिकॉल चुनाव और रिकॉल होंगे। और बहुत बार, जब रिकॉल संभव है और उसकी जरुरत होगी, इस प्रक्रिया में रिकॉल होना संभव ही नहीं है।
.
-----
.
(3)हमारी प्रस्तावित प्रक्रिया का एक सारांश : हम ज्यादा बल राईट टू रिकॉल जिला शिक्षा अधिकारी (देखें- http://fb.com/10155139313526922), राईट टू रिकॉल जिला पुलिस प्रमुख, राईट टू रिकॉल प्रधानमंत्री आदि पर देते हैं | राईट टू रिकॉल सांसद भी हमारी सूची में है | हमारी राईट टू रिकॉल सांसद प्रक्रिया का पूर्ण ड्राफ्ट http://fb.com/10154357792041922 पर हैं | पॉजिटिव रिकॉल प्रक्रिया जो हमने प्रस्तावित की हैं निर्भर करती है कि सांसद को चुनाव में कितने वोट प्राप्त हुए थे और उसकी वर्तमान लोकप्रियता पर भी | एक सारांश है-
.
(3a) मान लीजिये एक लोकसभा चुनावक्षेत्र में N=20,00,000 वोटर्स हैं और मान लीजिये सांसद को M=650,000 वोट प्राप्त हुए थे
.
(3b) (i) चुनाव के बाद, कोई भी व्यक्ति पदासीन सांसद के विकल्प के रूप में स्वयं को पंजीकृत करवा सकता है ;
(ii) एक वोटर अधिकतम 5 वैकल्पिक प्रत्याशियों को किसी भी दिन अनुमोदित कर सकता है ;
(iii) एक वोटर किसी भी दिन अनुमोदन निरस्त कर सकता है और किसी अन्य को अनुमोदित कर सकता है
.
(3c) यदि प्रत्याशी के पास, इस उदहारण में ((M+N का 5%) = 650,000 + 5% of 20,00,000)=750,000 वोटर्स का समर्थन है और उसके अनुमोदन की गिनती पदासीन सांसद के अनुमोदनों से अधिक है, केवल तब ही वहां रिकॉल चुनाव होगा |
.
(3d) रिकॉल चुनाव में, यदि एक विकल्प को पदासीन सांसद से अधिक वोट प्राप्त होते हैं और इस उदहारण में वह ((M+N का 5%) = 650,000 + 5% of 20,00,000)=750,000 से अधिक वोट्स भी प्राप्त करता है, केवल तब ही पदासीन सांसद को हटाया जायेगा और उसी दिन वैकल्पिक प्रत्याशी नया सांसद बन पायेगा या अन्यथा, पदासीन सांसद ही बना रहेगा |
.
हमारी प्रक्रिया “पॉजिटिव रिकॉल” का उपयोग करती हैं अर्थात रिकॉल चुनाव और रिकॉल होना है जब ये सिद्ध होता है कि (a) वैकल्पिक प्रत्याशी के पास पदासीन सांसद के वर्तमान समर्थन से अधिक समर्थन है और (b) वैकल्पिक व्यक्ति के पास सांसद के भूतपूर्व समर्थन से ज्यादा समर्थन प्राप्त है |
.
और रिकॉल और प्रतिस्थापन दोनों एक ही चुनाव में होंगे या फिर कोई भी नहीं होगा | हमारी प्रक्रिया जटिल दिखती है, लेकिन वरुण जी की प्रक्रिया में मौजूद गंभीर त्रुटियाँ इसमें नहीं है |
.
-------
.
(4) क्यों हम राईट टू रिकॉल पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रक्रिया ज्यादा बेहतर है ?
.
मैं 3 गणितीय उदहारनों द्वारा इसे समझता हूँ | इन सभी 3 उदहारनों में, चुनावी क्षेत्र के पास वोटर्स N=20,00,000 हैं|
.
(उदहारण-1) मान लीजिये एक सांसद X M= 650,000 वोटों से जीता है | इसलिए विरोधी रिकॉल के लिए 25%= 5,00,000 वोटर्स के हस्ताक्षर प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है | इसलिए यहाँ रिकॉल चुनाव हो सकता है | लेकिन 75% =15,00,000 वोटर्स शायद रिकॉल चुनावो में X के रिकॉल के लिए “हाँ” वोट ना करे, क्योंकि 650,000 ने X का समर्थन किया था | और इसलिए रिकॉल चुनाव असफल होगा | तो इसलिए वरुण जी की प्रक्रिया में भ्रामक रिकॉल चुनाव हो सकते हैं | लेकिन ये हमारी प्रक्रिया में नहीं होगा | क्योंकि रिकॉल चुनाव हमारे प्रस्ताव में केवल तब हगा जब एक विकल्प के पास X से ज्यादा समर्थन प्राप्त होगा अर्थात (M+N का 5%)= 7,50,000 अनुमोदन इस उदहारण में |
.
(उदहारण-2) मान लीजिये सांसद X 350,000 वोटों से जीता था | तो 500,000 वोटर्स रिकॉल के लिए हस्ताक्षर कर सकते हैं और 150,000 वोटर्स शायद रिकॉल चुनाव में “हाँ” कह सकते हैं | लेकिन रिकॉल चुनाव के बाद चुनाव में, यदि X 350,000 वोट प्राप्त करता है और अब भी उसके पास सबसे अधिकतम वोट हैं, तब X फिर से पुन: चुना जायेगा | तो वरुणजी की प्रक्रिया भ्रामक रिकॉल करवा सकती है | ये सब हमारी प्रक्रिया नहीं होगा क्योंकि रिकॉल चुनाव केवल तब होंगे जब ये सिद्ध होगा कि वैकल्पिक व्यक्ति के पास पदासीन सांसद से ज्यादा वोटर्स हैं |
.
(उदहारण-3) मान लीजिये सांसद X 650,000 वोटों से जीता था और मान लीजिये 1 साल के बाद, कोई वैकल्पिक प्रत्याशी Y के पास मान लीजिये 800,000 वोटर्स का समर्थन है |तब वरुण जी की प्रक्रिया में, रिकॉल नहीं होगा, क्योंकि X के पास अब भी 25% से ऊपर वोटर्स का समर्थन हैं | जबकि हमारी प्रक्रिया में, X का रिकॉल हो सकता है और Y नया सांसद बन सकता है | तो वरुण जी की प्रक्रिया में, एक बड़ी संख्या के मामलों में जहाँ रिकॉल रिकॉल होना चाहिए था, रिकॉल नहीं होगा | ये त्रुटि हमारी प्रक्रिया में नहीं है |
.
---------
.
हम वरुणजी और भारत के सभी कार्यकर्ताओं / मतदाताओं से दोनों रिकॉल प्रक्रियायों पर ध्यान देने की और तय करने की विनती करते हैं | और यदि आप हमारी रिकॉल प्रक्रिया का समर्थन करने का फैसला करते हैं तो कृपया ट्वीट करें – “@PmoIndia mygov.in/comment/101390431 पर दिए राईट टू रिकॉल सांसद ड्राफ्ट को छापे #RrpRtrMP”

English--- “@PmoIndia print RTR-MP draft at mygov.in/comment/101390431 #RrpRtrMP “
.
विज्ञापन प्रेषक: राहुल चिमनभाई मेहता, बी.टेक. कंप्यूटर साइंस, आईआईटी दिल्ली; एम.एस. कंप्यूटर साइंस, रटगर्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका, राईट टू रिकॉल पार्टी (पंजीकरण शेष)
.
राईट टू रिकॉल पार्टी से जुड़ने हेतु, कृपया मेरी प्रोफाइल fb.com/MehtaRahulC फोलो करें; यदि आप फेसबुक इस्तेमाल कर नहीं सकते, तब ही सिर्फ 98251-27780 पर मेसेज करें |
.
राईट टू रिकॉल, जूरीसिस्टम, वेल्थ टैक्स लागू करना, क्यों/कैसे विनाशकारी जीएसटी समाप्त करें पर वीडियोज youtube.com/RightToRecallGroup पर हैं |
.
========== विज्ञापन का अंत ============
.
अधिक के लिए, कृपया https://www.facebook.com/mehtarahulc/posts/10154357792041922 देखें |
.

Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate: