> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-11-26

Pawan Jury BhilwaraRj

मान लीजिये कि भारत के किसी शहर में किसी व्यक्ति X को पुलिस किसी अपराध जैसे तस्करी , टेक्स चोरी , बलात्कार , गबन या ऐसे ही किसी अपराध में रंगे हाथ पकड लेती है। मान लीजिये कि यह अपराधी कोई व्हाईट कोलर बिजनेस मेन है , या कोई भू माफिया, या कोई खदान मालिक, या फिर कोई और बड़ा आदमी जिसके पास काफी पैसा और रसूख है। कुल मिलाकर ये 25-50 करोड़ की पार्टी है और काफी "काम का आदमी" है। मान लीजिये कि इसके अमुक अपराध के बारे में आधे या पूरे शहर को पता है। अब मान लीजिये कि एसपी ईमानदार आदमी है और इसे जेल में भेजना चाहता है। लेकिन यह अपने राजनैतिक सम्पर्को या पैसे का इस्तेमाल करके एसपी पर मामला रफा दफा करने का दबाव बनाता है।
.
मौजूदा व्यवस्था ऐसी है कि नेताजी यदि एस पी को फोन करके मामला रफा दफा करने को कहते है तो 99% मामलो में ईमानदार होने के बावजूद एसपी नेताजी को इंकार नहीं करेगा और यस सर कहके मामला रफा दफा कर देगा। 1% मामले में एसपी इंकार कर देगा, लेकिन तब नेताजी हफ्ते दो हफ्ते में एसपी का तबादला झमेले वाली जगह पर करवा देंगे। जो भी नया एसपी आएगा वह सबसे पहला काम इस मामले को रफा दफा करने का ही करेगा। ईमानदार आदमी की यह दशा देखकर अन्य ईमानदार एसपी भी सबक लेंगे और ऐसा दुस्साहस नहीं दिखाएँगे। आइंदा से जब किसी ईमानदार एसपी के पास बड़े आदमी का मामला आएगा तो वह खुद ही पैसा खाकर मामला रफा दफा कर देगा , क्योंकि वह जानता है कि इस आदमी को पकड़ने से फायदा नहीं है , अभी नेताजी का फोन आ जाएगा और इसे छोड़ना पड़ेगा !!!
.
लेकिन यदि भारत में राइट टू रिकॉल एसपी का क़ानून पास हो जाता है तो ईमानदार एसपी विधायक , सांसद , होम मिनिस्टर और यहाँ तक कि चीफ मिनिस्टर के कहने पर भी इस अपराधी को छोड़ने से इंकार कर देगा। एसपी उन्हें बताएगा कि शहर के 1% नागरिक यह बात जानते है कि अपराध इसी ने किया है , और फिर भी यदि मैं इसे छोड़ दूंगा तो ये 1% लोग जल्दी ही यह बात 10% लोगो तक पहुंचा देंगे। और यदि शहर के आधे नागरिको के दिमाग में यह संदेह आ जाता है कि एसपी बेईमानी कर रहा है तो वे राइट टू रिकॉल का प्रयोग करके मुझे नौकरी से निकाल देंगे। यदि फिर भी नेताजी या मंत्री जी एसपी पर मामला रफा दफा करने का दबाव बनाते है तो एसपी उनके फोन उठाना बंद कर देगा , और एक हद के बाद एसपी उन्हें कह देगा कि , मैं इसे छोड़ने वाला नहीं हूँ , तुम्हे जो करना है कर लो !!
.
इस प्रकार की एक घटना के बाद अन्य नेता और मंत्री आदि पुलिस का अपनी मनमर्जी से इस्तेमाल करना छोड़ देंगे, क्योंकि वे यह बात जान जाएंगे कि एसपी अब हमारे नियंत्रण से निकल कर जनता के हाथ में जा चुका है।
.
इस उदाहरण से आप समझ सकते है कि हमारे नेता एवं धनिक राइट टू रिकॉल कानूनों से इतनी नफरत क्यों करते है। "बड़ा आदमी" बने रहने और आम नागरिको पर अपना खौफ बनाये रखने के लिए सिर्फ विधायक / सांसद / मंत्री बनना ही काफी नहीं है, यह भी जरुरी है कि प्रशासन के सबसे ताकतवर विभाग का मुखिया यानी एस पी उनके काबू में रहे। असल में सारी लड़ाई पुलिस प्रमुख को अपने चंगुल में बनाये रखने की है। पुलिस प्रमुख सबसे ताकतवर अधिकारी है। उसके पास जांच करने का , गिरफ्तार करने का और यहाँ तक कि हवालात में बंद करके आपकी पिटाई करने का भी अधिकार होता है।
.
उल्लेखनीय है कि, अमेरिका का पुलिस विभाग भारत की तुलना में कम भ्रष्ट सिर्फ इसीलिए है, क्योंकि वहां के नागरिको के पास अपने जिले के पुलिस प्रमुख को नौकरी से निकालने का अधिकार है.
.
मैं पवन कुमार शर्मा भीलवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी हूँ , और मेरा मुख्य एजेंडा राईट टू रिकॉल पुलिस प्रमुख के क़ानून को गैजेट में प्रकाशित करवाना है। जिले के नागरिक किस तरह से अपने जिला पुलिस प्रमुख को चुनेंगे और किस तरह वे उसे बदल सकेंगे , मैंने इसकी पूरी प्रक्रिया का लिखित में ड्राफ्ट दिया है। सिर्फ 2 पेज के इस ड्राफ्ट को गैजेट में प्रकाशित करने से भारत के नागरिको को यह अधिकार मिल जाएगा कि वे अपने जिले के एसपी को बदल सके। यह ड्राफ्ट आप इस लिंक पर देख सकते है -- <https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/668820996629431>;
.
यदि आप राइट टू रिकॉल पुलिस प्रमुख का क़ानून भारत में चाहते है तो मेरा समर्थन करें। क्योंकि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ मैं ही ऐसा प्रत्याशी हूँ जिसने राइट टू रिकॉल कानूनों के ड्राफ्ट दिए है और इस मुद्दे पर ही मैं चुनाव लड़ रहा हूँ। यदि आप मेरा समर्थन करेंगे तो राइट टू रिकॉल की मांग आगे बढ़ेगी और देश में राइट टू रिकॉल कानूनों के आने की सम्भावना बढ़ जायेगी। मेरे अलावा भीलवाड़ा जिले की अन्य 4 सीट पर एवं चित्तोड़ की 1 सीट पर भी हम रिकालिस्ट्स चुनाव लड़ रहे है। और हम सभी रिकालिस्ट्स ने राइट टू रिकॉल कानूनों को अपने एजेंडे में शामिल किया है। यदि आप भीलवाड़ा की किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता है तो इन रिकालिस्ट्स उम्मीदवारों का समर्थन करें। अन्य रिकालिस्ट्स के बारे में जानकारी के लिए मेरी फेसबुक प्रोफाइल देखें।
.
पवन कुमार शर्मा, भीलवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी
चुनाव चिन्ह - प्रेशर कुकर
.